/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/23/OqBpAAGppIOcZ2pozqwG.jpg)
icici prudential amc : कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ दूसरे प्लेयर्स के ग्राहकों को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जोड़ने की कोशिश कर रही है. (Pixabay)
ICICI Prudential AMC IPO Review : आईसीआईसीआई बैंक की सब्सिडियरी और देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का आईपीओ (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुलने जा रहा है. आईपीओ का साइज 10,603 करोड़ रुपये है. कंपनी (ICICI Prudential Mutual Fund) ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 2,061 रुपये से 2,165 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इसे 16 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. शेयर अलॉटमेंट 17 दिसंबर को फाइनल होगा. 19 दिसंबर के कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.
रिस्क ले सकते हैं? या बिल्कुल नहीं, आपके पास किस तरह की हेनी चाहिए म्यूचुअल फंड स्कीम
वैल्यूएशन
ब्रोकरेज हाउस मिरे एसेट शेयरखान का कहना है कि कंपनी का बाजार में मजबूत हिस्सा है और यह इंडस्ट्री की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली AMC कंपनियों में से एक है. इस IPO की कीमत FY25 की कमाई के आधार पर करीब 40x PE (अपर प्राइस बैंड पर) तय की गई है, जो अन्य बड़ी कंपनियों की तुलना में उचित है. कंपनी के लगातार अच्छे प्रदर्शन और मजबूत वित्तीय स्थिति को देखते हुए, यह वैल्यूएशन ठीक माना जा सकता है. इसलिए हम इस IPO को मिड से लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं.
Meesho का शेयर बाजार में दमदार डेब्यू, लिस्टिंग पर दे दिया 45% रिटर्न
प्रमुख चिंताएं या रिस्क फैक्टर्स
1. ULIPs से मुकाबला : आईसीआईसीआई प्रू एएमसी का कहना है कि बीमा कंपनियों के ULIP प्रोडक्ट्स म्यूचुअल फंड्स से मार्केट शेयर छीन रहे हैं. नए और पुराने निवेश प्रोडक्ट देने वाले प्लेयर्स की बढ़ती प्रतियोगिता से कंपनी की ग्रोथ, मार्केट शेयर और फीस कम हो सकती है.
2. ETFs की तरफ झुकाव : कंपनी का कहना है कि अगर निवेशक ETFs की ओर ज्यादा झुकते हैं, तो AMCs की कुल आय की ग्रोथ धीमी हो सकती है. क्योंकि इससे एक्टिव फंड्स के AUM में कमी और ETFs के AUM में बढ़ोतरी हो सकती है.
3. मंदी का असर : अगर बाजार की स्थिति खराब होती है या आर्थिक मंदी आती है, तो इससे कैपिटल मार्केट गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. नतीजतन, कंपनी की आय भी प्रभावित हो सकती है.
4. नियमों में बदलाव का असर: अगर रेगुलेटर द्वारा म्यूचुअल फंड्स के एक्सपेंस रेश्यो (खर्चे) पर कोई नये नियम लागू किए जाते हैं, तो इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
5. वैश्विक आर्थिक हालात : दुनियाभर के आर्थिक माहौल में बदलाव से कैपिटल मार्केट की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा और कंपनी की बिज़नेस ग्रोथ दोनों प्रभावित हो सकते हैं.
Aequs के शेयर ने आज स्टॉक मार्केट में की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग पर निवेशकों को मिला 13% रिटर्न
पॉजिटिव फैक्टर्स और मुख्य रणनीतियां
भारत में सबसे बड़ा इनडिविजुअल इन्वेस्टर्स बेस
लगातार मुनाफे के साथ मजबूत ग्रोथ
पूरे देश में फैला हुआ, मल्टी-चैनल और डाइवर्सिफाइड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
अनुभवी मैनेजमेंट टीम
बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न देने पर फोकस
अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ दूसरे प्लेयर्स के ग्राहकों को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जोड़ने की कोशिश
मौजूदा नेटवर्क और टीम का बेहतर उपयोग
SIP AUM को बढ़ाने पर जोर
पूरी तरह ऑफर फॉर सेल
यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें प्रमोटर कंपनी ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स 4.89 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे. चूंकि आईपीओ में कोई नए शेयर नहीं जारी हो रहे, इसलिए कंपनी को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा.
यह आईसीआईसीआई ग्रुप की लिस्ट होने वाली 5वीं कंपनी होगी. इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं.
लेटेस्ट GMP
यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है. यह अपर प्राइस बैंड 2,165 रुपये की तुलना में 6 फीसदी ​अधिक है. अगर यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 2,290 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है. सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us