scorecardresearch

देश का बिगेस्ट लार्ज कैप फंड, 17 साल की जर्नी में 11 गुना दिया रिटर्न, पावरफुल परफॉर्मेंस के पीछे की स्ट्रैटेजी

India Biggest Large-Cap Fund in AUM : 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा AUM, वैल्यू रिसर्च की 5-स्टार रेटिंग, और हर मार्केट साइकिल में अच्छा प्रदर्शन, ये सब मिलकर फंड को लार्ज-कैप कैटेगरी में मजबूत और विश्वसनीय ऑप्शन बनाते हैं.

India Biggest Large-Cap Fund in AUM : 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा AUM, वैल्यू रिसर्च की 5-स्टार रेटिंग, और हर मार्केट साइकिल में अच्छा प्रदर्शन, ये सब मिलकर फंड को लार्ज-कैप कैटेगरी में मजबूत और विश्वसनीय ऑप्शन बनाते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
India Biggest Large-Cap Fund, ICICI Prudential Large Cap Fund, ICICI Pru Large Cap Fund returns, Best large cap mutual fund in India, आईसीआईसीआई प्रू लार्जकैप फंड, आईसीआईसीआई प्रू म्यूचुअल फंड

ICICI Pru Large Cap SIP returns : 17 साल में फंड का एसआईपी रिटर्न 16.10% सालाना रहा है. Photograph: (Image : Freepik)

ICICI Pru Large Cap Fund Performance : भारत का सबसे बड़ा लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड आईसीआईसीआई प्रू लार्जकैप फंड का रेगुलर प्‍लान एक भरोसेमंद लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएटर बनकर उभरा है. 17 साल से भी ज्यादा की अपनी यात्रा में इस फंड ने 1 लाख रुपये को बढ़ाकर 11 लाख रुपये बना दिया है. यानी करीब 15% का मजबूत सालाना रिटर्न (CAGR). इसने अपने बेंचमार्क और अल्टरनेट बेंचमार्क, दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया है.7

5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा AUM, वैल्यू रिसर्च की 5-स्टार रेटिंग, और हर मार्केट साइकिल में लगातार अच्छा प्रदर्शन, ये सब मिलकर इस फंड को लार्ज-कैप कैटेगरी में एक मजबूत और विश्वसनीय ऑप्शन बनाते हैं. इसकी मजबूती की वजह है, स्टेबल पोर्टफोलियो, अनुशासित स्टॉक सिलेक्शन और अनुभवी फंड मैनेजमेंट.

Advertisment

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

निवेश की खास रणनीति 

ICICI Prudential Large Cap Fund एक स्थिर, अनुशासित और बेंचमार्क-फोकस्ड रणनीति अपनाता है. यह उन कंपनियों में निवेश करता है जो अपने सेक्टर में लीडर हैं, जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है और लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावना है.

1. लार्ज-कैप मार्केट लीडर्स में ज्यादा निवेश

यह फंड भारत की टॉप 100 कंपनियों में निवेश करता है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिरता बनी रहती है. इसकी बड़ी होल्डिंग्स में शामिल हैं : HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance Industries, Larsen & Toubro और Bharti Airtel. ये सभी मजबूत कमाई और अच्छे फंडामेंटल वाली कंपनियां हैं.

(सोर्स : फैक्ट शीट) 

2. ग्रोथ + वैल्यू का बैलेंस

फंड ग्रोथ वाली और सस्ती (वैल्यू) दोनों तरह की कंपनियों में निवेश करता है. इससे तेजी वाले बाजार में ज्यादा फायदा मिलता है और गिरावट में नुकसान कम होता है.

EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

3. कम पोर्टफोलियो टर्नओवर

फंड का टर्नओवर सिर्फ 0.14x है, यानी यह बार-बार ट्रेडिंग नहीं करता. इसकी रणनीति लंबी अवधि तक अच्छे स्टॉक को होल्ड करना और कंपाउंडिंग का फायदा लेना है.

4. मजबूत रिस्क मैनेजमेंट

इस फंड का बीटा (0.87) कम है, यानी मार्केट की तुलना में कम उतार-चढ़ाव

शार्प रेशियो (1.02) बेहतर है, यानी रिस्क के मुकाबले बेहतर रिटर्न

यह इसे अपने कैटेगरी के फंड्स से ज्यादा स्थिर बनाता है.

5. रिसर्च-बेस्ड स्टॉक सिलेक्शन

ICICI Prudential Mutual Fund की स्ट्रॉन्ग रिसर्च टीम इस फंड को सपोर्ट करती है. सेलेक्ट की गई कंपनियों में ये खूबियां देखी जाती हैं:

लगातार कमाई का ग्रोथ

मजबूत कैश फ्लो

सेक्टर में लीडरशिप

लंबी अवधि की प्रतिस्पर्धी बढ़त

6. लंबी अवधि वाले निवेशकों के लिए बेस्ट ऑप्शन

यह फंड उन निवेशकों के लिए सही है जिनकी निवेश अवधि कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा है. साथ ही जो लगातार कंपाउंडिंग, स्थिरता, मिड और स्मॉल-कैप फंड्स के मुकाबले कम जोखिम चाहते हैं.

Flexi Cap Fund : जियो ब्लैकरॉक vs पराग पारिख vs एचडीएफसी एमएफ, एसेट्स, NAV, पोर्टफोलियो, एक्सपेंस रेश्यो, हर डिटेल

लम्प सम रिटर्न : 1 लाख को बनाया 11 लाख 

आईसीआईसीआई प्रू लार्ज कैप फंड रेगुलर प्लान को 23 मई 2008 को लॉन्च किया गया था. यह फंड 17 साल 6 महीने पुराना है. लॉन्च के बाद से फंड ने लम्प सम निवेश पर 14.95 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. इस लिहाज से इस फंड ने 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 11.37 लाख रुपये बना दिया. 

लॉन्च डेट : 23 मई 2008
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 14.79 फीसदी सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये 
1 लाख निवेश की वैल्यू : 11,36,900 रुपये

(सोर्स : फैक्ट शीट) 

फंड का SIP रिटर्न 

आईसीआईसीआई प्रू लार्ज कैप फंड के SIP के आंकड़े 17 साल के वैल्यू रिसर्च पर मौजूद हैं. 17 साल में फंड का एसआईपी रिटर्न 16.10% सालाना रहा है. इस फंड ने अपफ्रंट 1 लाख निवेश के साथ मंथली 10,000 रुपये की एसआईपी को 1.06 करोड़ रुपये बना दिया.

17 साल में एसआईपी रिटर्न : 16.1% सालाना
मंथली एसआईपी अमाउंट : 10,000 रुपये
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये 
17 साल में आपका कुल निवेश : 21,40,000 रुपये
17 साल में एसआईपी की वैल्यू : 1,06,89,154 रुपये 

NPS LC50 : 10,000 रुपये मंथली निवेश से 25 साल में 1 करोड़ फंड, साथ ही 50,000 रुपये आजीवन पेंशन

फंड के बारे में डिटेल 

एवरेज डिविडेंड यील्ड : 1.23%
एनुअल पोर्टफोलियो टर्नओवर रेश्यो : 0.14 गुना
स्टेंडर्ड डेविएशन : 11.20%
शार्प रेश्यो : 1.02
पोर्टफोलियो बीटा : 0.87
NAV (18 नवंबर 2025 तक) : 115.09 रुपये 
मंथली AUM (31 अक्‍टूबर 2025 तक) : 75,095.09 करोड़ रुपये 
एक्‍सपेंस रेश्‍यो - रेगुलर प्‍लान :  1.41% 
एक्‍सपेंस रेश्‍यो - डायरेक्‍ट प्‍लान : 0.85%
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं 
फंड मैनेजर्स : अनीश तवाकले, वैभव दुसाद

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

ICICI Prudential Mutual Fund