/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/07/midcap-funds-3-years-return-freepik-2025-07-07-12-15-32.jpg)
Value Fund : वैल्यू म्यूचुअल फंड्स उन इक्विटी फंड्स को कहते हैं, जो वैल्यू इन्वेस्टिंग की स्ट्रैटजी को फॉलो करते हैं. (Freepik)
ICICI Pru Value Fund SIP performance over 21 years : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू फंड भी उन स्कीम में शामिल है, जिन्होंने 2 दशक पूरे कर लिए हैं. इस फंड का रेगुलर प्लान 16 अगस्त 2004 को लॉन्च हुआ था और लॉन्च के बाद से इसने हर फेज में सॉलिड रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड कायम किया है. 3, 5, 7, 10, 15, 20 साल, कोई भी फेज देख लें तो यह टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट में शामिल रहा है. यह फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट के टर्म में टॉप 10 इक्विटी स्कीम में शामिल है, जबकि ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) की सबसे बड़ी इक्विटी स्कीम है.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक के 21 साल 3 महीने और 12 दिनों में वन टाइम इन्वेस्टमेंट को करीब 48.50 गुना कर दिया. जबकि मंथली 5,000 रुपये की एसआईपी को 1 करोड़ रुपये से अधिक बना दिया.
वैल्यू म्यूचुअल फंड्स : क्या है निवेश की रणनीति
वैल्यू म्यूचुअल फंड्स उन इक्विटी फंड्स को कहते हैं, जो वैल्यू इन्वेस्टिंग की स्ट्रैटजी को फॉलो करते हैं. अपनी इस रणनीति के तहत वैल्यू फंड्स के मैनेजर ऐसे स्टॉक्स में पैसे लगाते हैं, जो उस समय अंडरवैल्यूड नजर आ रहे हों. यानी ऐसे शेयर जो अपनी सही वैल्यू से कम पर कारोबार कर रहे हैं. ऐसे शेयरों में लंबी अवधि के दौरान वैल्यू अनलॉक होने या अपनी सही वैल्यू हासिल करने की संभावना रहती है. यही वजह है कि इन फंड्स में लंबी अवधि के दौरान ऊंचे रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है. हालांकि इनमें रिस्क भी अधिक होता है. रिस्कोमीटर पर वैल्यू फंड को वेरी हाई रिस्क (Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है.
IPO 2025 : इस साल के ब्लॉकबस्टर आईपीओ, लिस्टिंग के बाद शेयर इश्यू प्राइस से 52 से 135% मजबूत
फंड का लम्स सम परफॉर्मेंस
फंड का लॉन्च डेट : 16 अगस्त 2004
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 20.07% CAGR
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 10,00,000 रुपये
अब निवेश की वैल्यू : 4,85,41,000 रुपये
3 साल का एनुअल रिटर्न : 21.22%
5 साल का एनुअल रिटर्न : 25.15%
7 साल का एनुअल रिटर्न : 19.89%
10 साल का एनुअल रिटर्न : 15.83%
15 साल का एनुअल रिटर्न : 16.64%
20 साल का एनुअल रिटर्न : 17.59%
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
फंड का SIP परफॉर्मेंस
21 साल में SIP का एनुअलाइज्ड रिटर्न : 18.24%
मंथली SIP अमाउंट : 5,000 रुपये
21 साल में कुल निवेश : 12,60,000 रुपये
21 साल बाद SIP की कुल वैल्यू : 1,17,99,642 रुपये
फंड के बारे में डिटेल
NAV : 498.56 रुपये (27 नवंबर, 2025)
लॉन्च डेट : 16 अगस्त, 2004
कुल AUM (31 अक्टूबर 2025 तक) : 55,444.54 करोड़ रुपये
एक्सपेंस रेश्यो रेगुलर प्लान (31 अक्टूबर 2025 तक) : 1.50%
एक्सपेंस रेश्यो डायरेक्ट प्लान (31 अक्टूबर 2025 तक) : 0.97%
एग्जिट लोड : 12 महीने से पहले भुनाने पर 1%
एवरेज डिविडेंड यील्ड : 1.25
स्टैंडर्ड डेविएशन : 11.02%
शार्प रेश्यो : 1.30%
पोर्टफोलियो बीटा : 0.78%
टॉप 5 स्टॉक होल्डिंग्स
ICICI Bank : 7.90%
Reliance Industries : 7.54%
Infosys : 7.26%
HDFC Bank : 6.70%
Tata Consultancy Services : 4.65%
टॉप 5 सेक्टर होल्डिंग्स
Financial Services : 34.57%
Information Technology : 13.13%
Oil, Gas & Consumable Fuels : 11.46%
Healthcare : 9.25%
FMCG : 6.38%
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. म्यूचुअल फंड्स के पिछले प्रदर्शन के भविष्य में भी जारी रहने की गारंटी नहीं होती. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइज से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us