/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/22/itr-refund-adding-bank-account-ai-2025-08-22-16-32-39.jpg)
ITR Refund Delay: क्या है इनकम टैक्स रिफंड लेट होने की वजह, कैसे चेक करें स्टेटस ? (AI Generated Image)
Income Tax Refund Delay and Status Check : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के बाद सबसे ज्यादा इंतजार जिस चीज का होता है? इनकम टैक्स रिफंड का. इस बार भी असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए कई टैक्सपेयर का रिफंड क्रेडिट हो चुका है, लेकिन बहुत सारे टैक्सपेयर्स ऐसे भी हैं, जिनके खातों में अब तक रिफंड के पैसे नहीं पहुंचे हैं. ऐसे तमाम टैक्सपेयर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है - “मेरा इनकम टैक्स रिफंड आखिर कब आएगा?”
इस सवाल का जवाब खुद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) यानी CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने हाल ही में दिया है. उन्होंने कहा है कि इनकम टैक्स रिफंड (Income Tax Refund) मिलने में देरी का सबसे बड़ा कारण कुछ मामलों में गलत या संदेह पैदा करने वाले डिडक्शन क्लेम हैं, जिनकी विभाग द्वारा दोबारा जांच की जा रही है. वहीं, कई टैक्सपेयर्स को गलतियां सुधारने के लिए रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने की सलाह भी दी गई है.
रिफंड कब तक मिलेगा?
अग्रवाल के अनुसार छोटे अमाउंट वाले रिफंड पहले ही जारी कर दिए जा रहे हैं. कई मामलों में गलत डिडक्शन क्लेम पाए गए हैं, इसलिए उनकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि बाकी के रिफंड इस महीने या दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे.” यानी, जिन टैक्सपेयर का रिफंड अभी तक नहीं आया है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन प्रोसेस जारी है.
Also read : Income Tax Planning : सीनियर सिटिजन कैसे कर सकते हैं मैक्सिमम टैक्स सेविंग? बहुत काम आएंगे ये टिप्स
ITR रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपका ITR रिफंड अब तक नहीं आया है तो सबसे पहले उसका स्टेटस चेक करना जरूरी है. नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना आईटीआर रिफंड स्टेटस (ITR Refund Status) चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले Income Tax e-Filing पोर्टल के होमपेज पर जाएं.
अपनी User ID और Password डालकर लॉगिन करें.
e-File टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद Income Tax Returns > View Filed Returns पर जाएं
अब संबंधित आकलन वर्ष (Assessment Year) चुनें और View Details पर क्लिक करें.
यहां आप अपने ITR और रिफंड का ताजा स्टेटस और सारा डिटेल देख पाएंगे.
Also read : 8th Pay Commission: पेंशन रिवीजन और OPS बहाली की मांग तेज, कर्मचारी संगठन ने PM मोदी को भेजी चिट्ठी
कैसे समझें रिफंड स्टेटस का सही मतलब
Income Tax e-Filing पोर्टल पर आपके रिफंड स्टेटस के आगे जो जानकारी दी होगी, उसका सही मतलब जानना भी जरूरी है. :
Refund Issued का मतलब है रिफंड जारी हो चुका है.
Refund Partially Adjusted यानी आपका कुछ रिफंड पुराने बकाया में एडजस्ट किया गया है.
Full Refund Adjusted का मतलब है कि आपका पूरा रिफंड किसी बकाया रकम के कारण एडजस्ट हो गया है.
Refund Failed का मतलब है कि रिफंड भेजा गया था, लेकिन बैंकिंग या किसी और तकनीकी कारण से फेल हो गया.
Also read : SGB Premature Redemption : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिला 171% रिटर्न, इश्यू और रिडेम्पशन प्राइस समेत हर जानकारी
रिफंड लेट क्यों होता है?
रिफंड लेट होने के कई कारण हो सकते हैं, और इनमें से कुछ कारण काफी आम हैं.
सबसे पहले, अगर ITR भरते समय आपने कोई गलती कर दी हो — जैसे कैलकुलेशन में हुई भूल या किसी जानकारी की कमी, तो आपका रिटर्न स्क्रूटनी/रिव्यू में चला जाता है. ऐसे मामलों में रिफंड आने में समय लगता है.
दूसरी बड़ी वजह बैंक डिटेल्स का गलत होना है. चूंकि रिफंड सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, इसलिए कोई भी गलती रिफंड को फेल कर सकती है. मिसाल के तौर पर:
गलत खाता नंबर
गलत IFSC कोड
बैंक खाते का बंद होना
खाते में दिया नाम PAN से मैच न होना
इसके अलावा अगर आपका बैंक अकाउंट पहले से वैलिडेटेड (pre-validated) नहीं है, तो भी रिफंड होल्ड पर चला जाता है. अगर आपके रिटर्न को आयकर विभाग ने डिफेक्टिव (defective ITR) मान लिया, तो रिफंड तभी आएगा जब आप गलती सुधारकर नया ITR फाइल करेंगे.
लेकिन अगर आपका रिफंड अब तक नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें, बैंक डिटेल्स देखें और अगर कोई गलती हो तो उसे जल्द से जल्द ठीक करें.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us