scorecardresearch

India Real Estate Report 2025 : कीमतों में 19% तेजी के साथ NCR नंबर 1, रेजिडेंशियल मार्केट में 2026 के लिए क्या हैं संकेत

Knight Frank India Real Estate Report 2025 के मुताबिक NCR में घरों की कीमतें 19% बढ़ीं. 2025 में देश के 8 बड़े शहरों में 3.48 लाख से ज्यादा घर बिके.

Knight Frank India Real Estate Report 2025 के मुताबिक NCR में घरों की कीमतें 19% बढ़ीं. 2025 में देश के 8 बड़े शहरों में 3.48 लाख से ज्यादा घर बिके.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
India Real Estate Report 2025 showing rising home prices and strong housing demand in NCR and top cities

Knight Frank की रियल एस्टेट रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में घरों की कीमतों में सबसे ज्यादा 19% की बढ़ोतरी NCR में दर्ज की गई. (AI Generated Image)

India Real Estate Report 2025 : साल 2025 के दौरान देश के रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी बाजार में कई दिलचस्प रुझान देखने को मिले हैं. मिसाल के तौर पर दिल्ली समेत नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 19% की तेज बढ़ोतरी हुई है, जो देश के 8 प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है. इन 8 शहरों में 2025 के पूरे साल के दौरान कुल मिलाकर 3.48 लाख से ज्यादा घरों की बिक्री हुई है. ये आंकड़े नाइट फ्रैंक इंडिया लेटेस्ट इंडिया रियल एस्टेट रिपोर्ट में दिए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में कुल मिलाकर रिहायशी घरों की बिक्री की रफ्तार में हल्की सुस्ती भले ही आई हो, लेकिन मांग अब भी मजबूत बनी हुई है और बाजार का फोकस तेजी से प्रीमियम घरों की तरफ शिफ्ट हो रहा है.

Advertisment

Real Estate In India : 8 बड़े शहरों में 3.48 लाख घर बिके

नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में मुंबईNCR, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में कुल 3,48,207 घरों की बिक्री हुई. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 1% कम है, लेकिन इसे कमजोर नहीं कहा जा सकता. रिपोर्ट के मुताबिक बिक्री का यह स्तर पिछले कई साल की मजबूत डिमांड को दिखाता है. खास बात यह है कि 2025 की दूसरी छमाही में यानी H2 के दौरान करीब 1.78 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2013 के बाद सबसे ज्यादा है. 

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल के मुताबिक “2025 में रेजिडेंशियल मार्केट ऊंचे स्तर पर कंसॉलिडेशन के दौर में है. करीब 3.48 लाख घरों की बिक्री यह दिखाती है कि मांग असली एंड-यूजर्स से आ रही है. बाजार अब तेज एक्सपेंशन से निकलकर संतुलित ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है.”

Also read : NFO Alert : बैंक ऑफ इंडिया MF के एनएफओ में सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी से शुरू, इस बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड की बड़ी बातें

बिक्री वॉल्यूम में मुंबई नंबर 1

देश के सबसे बड़े रेजिडेंशियल मार्केट मुंबई ने 2025 में 97,188 घरों की बिक्री के साथ 29% हिस्सेदारी बनाए रखी. यहां सालाना आधार पर 1% की बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर NCR में कीमतें भले ही सबसे ज्यादा बढ़ी हों, लेकिन वॉल्यूम के लिहाज से घरों की बिक्री 9% घटी और 52,000 के आसपास यूनिट्स ही बिक पाईं. रिपोर्ट के अनुसार इसकी वजह पहले से ऊंचा बेस और चुनिंदा हाई-वैल्यू इलाकों में सीमित खरीद-फरोख्त रही. बेंगलुरु में बिक्री लगभग स्टेबल रही, जबकि चेन्नई में 12% की अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली.

कीमतों की तेजी में NCR सबसे आगे

2025 में घरों की कीमतों में बढ़ोतरी एक बड़ा ट्रेंड रहा. सभी प्रमुख शहरों में वेटेड एवरेज कीमतें बढ़ीं. NCR में 19% की सालाना बढ़ोतरी के साथ सबसे तेज उछाल देखा गया. इसके बाद घरों की कीमतें हैदराबाद में 13%, बेंगलुरु में 12% और मुंबई में 7% बढ़ीं. रिपोर्ट बताती है कि ज्यादा कीमत वाले प्रोजेक्ट्स के लॉन्च, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती लागत और जमीन के महंगे होने से औसत कीमतें ऊपर गई हैं.

publive-image

1 करोड़ रुपये से ऊपर के घरों का दबदबा

रिपोर्ट की सबसे अहम बात यह है कि 2025 में 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले घर कुल बिक्री का करीब 50% रहे. इस सेगमेंट में 1.75 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 14% की बढ़त है. इसके उलट 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 17% घटकर सिर्फ 73,694 यूनिट्स रह गई. यह दिखाता है कि बाजार तेजी से प्रीमियम और मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रहा है. Knight Frank India के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुलाम जिया के मुताबिक “आधी बिक्री 1 करोड़ रुपये से ऊपर के घरों की होने से साफ पता चलता है कि प्रीमियम सेगमेंट बाजार को आगे बढ़ा रहा है. इन्वेंट्री और QTS जैसे संकेतक बताते हैं कि बाजार अभी भी अनुशासित और मजबूत है.”

Also read : Digital Fraud Prevention : डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया सेफ्टी सेंटर, क्या हैं नए सिक्योरिटी फीचर

बाजार की सेहत मजबूत, इन्वेंट्री काबू में

हालांकि नए लॉन्च बिक्री से ज्यादा रहे, फिर भी बाजार की सेहत मजबूत बनी हुई है. क्वार्टर्स-टू-सेल (Quarters-to-Sell) यानी QTS 5.8 क्वार्टर पर स्थिर रहा. इसका मतलब है कि मौजूद स्टॉक को बेचने में ज्यादा समय नहीं लग रहा. मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में डिमांड और सप्लाई का संतुलन बना हुआ है, जिससे बड़े स्तर पर दबाव नहीं दिखता.

2026 के लिए क्या हैं संकेत

रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट (Residential Realty) में बहुत तेज वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद कम है, लेकिन बिक्री में स्टेबिलिटी, चुनिंदा इलाकों में कीमतों की बढ़ोतरी और सोच-समझकर किए गए नए लॉन्च बाजार की दिशा तय करेंगे. साथ ही प्रीमियम सेगमेंट की भूमिका आने वाले साल में भी अहम रहने की संभावना है.

Residential Realty Real Estate In India