scorecardresearch

Top 200 सेल्फ मेड उद्योगपतियों में Zomato, Blinkit के गोयल नंबर 1, D-mart के दमानी दूसरे पायदान पर, टॉप 10 में और किन्हें मिली जगह

Top 200 Self Made Entrepreneurs 2025 : सेल्फ मेड उद्यमियों की 2025 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर. दीपिंदर गोयल बने नंबर 1, दमानी दूसरे नंबर पर खिसके, जानें टॉप 10 में कौन-कौन है शामिल.

Top 200 Self Made Entrepreneurs 2025 : सेल्फ मेड उद्यमियों की 2025 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर. दीपिंदर गोयल बने नंबर 1, दमानी दूसरे नंबर पर खिसके, जानें टॉप 10 में कौन-कौन है शामिल.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Hurun India Top 200 Self Made Entrepreneurs 2025 ranking

Hurun India Top 200 Self Made Entrepreneurs 2025 रैंकिंग में दीपिंदर गोयल बने देश के नंबर 1 सेल्फ मेड उद्यमी. (Image : Freepik)

IDFC First Private & Hurun India’s Top 200 Self-Made Entrepreneurs of the Millennia 2025 ranking: साल 2025 के लिए जारी देश के टॉप 200 सेल्फ मेड उद्योगपतियों की लिस्ट (India’s Top 200 Self-made Entrepreneurs of the Millennia) में दीपिंदर गोयल पहली बार सबसे आगे रहे हैं. नंबर 1 सेल्फ मेड उद्यमी की होड़ में उन्होंने डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी को पीछे छोड़ दिया है, जो इस बार दूसरे नंबर पर रहे हैं. पिछले साल दमानी इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे. आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट बैंकिंग (IDFC FIRST Private Banking) और हुरुन इंडिया (Hurun India) द्वारा तैयार की गई इस ताजा रैंकिंग में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिला है. यह लिस्ट उन भारतीय उद्यमियों पर फोकस करती है, जिन्होंने साल 2000 के बाद शुरू हुई कंपनियों को अपने दम पर खड़ा करके उन्हें बेहद ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है.

दीपिंदर गोयल नंबर 1, वैल्युएशन 3.2 लाख करोड़

इस साल की लिस्ट में सबसे बड़ा अपडेट ये है कि जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) जैसे लोकप्रिय ब्रैंड्स की मालिक कंपनी इटर्नल (Eternal) के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) टॉप पर पहुंच गए हैं. उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 3.2 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार है जब दीपिंदर गोयल ने इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल की है. फूड डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में Eternal ने तेज विस्तार किया है और देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है.

Advertisment

Also read : SIR Update : 5 राज्यों और UT में 1.02 करोड़ नाम हटे, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.6% घटी मतदाताओं की तादाद

राधाकिशन दमानी दूसरे पायदान पर खिसके

पिछले साल तक नंबर 1 रहे डीमार्ट (D-Mart) के संस्थापक राधाकिशन दमानी (RK Damani) इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गए. उनकी कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) की वैल्यू 3 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में करीब 13 फीसदी कम है. दमानी देश के सबसे भरोसेमंद और अनुशासित बिजनेस लीडर्स में गिने जाते हैं. डीमार्ट का लो-कॉस्ट और हाई-एफिशिएंसी मॉडल आज भी रिटेल सेक्टर की मिसाल माना जाता है.

इंडिगो के फाउंडर्स की तीसरे नंबर पर एंट्री

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के फाउंडर्स राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल रहे. खास बात यह है कि दोनों ने पहली बार टॉप 10 में सीधे एंट्री ली है. कंपनी की वैल्यू 2.2 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो की मजबूत पकड़ और इंटरनेशनल विस्तार ने इसे तेजी से ऊपर पहुंचाया है. हालांकि राकेश गंगवाल अब अपनी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी के मैनेजमेंट से अलग हो चुके हैं.

Also read : Investment strategy 2026 : नए साल के लिए टॉप 5 स्टॉक, 1 साल में 30% तक दे सकते हैं रिटर्न

टॉप 10 में हेल्थकेयर से लेकर फिनटेक तक मौजूद

टॉप 10 की लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां नजर आती हैं. चौथे नंबर पर Max Healthcare के अभय सोई हैं, जिनकी कंपनी की वैल्यू 1.11 लाख करोड़ रुपये है. Swiggy के फाउंडर्स श्रीहर्षा मजेटी और नंदन रेड्डी पांचवें पायदान पर रहे. MakeMyTrip के दीप कालरा और राजेश मागो छठे, जबकि Policybazaar के यशीश दहिया और आलोक बंसल सातवें नंबर पर हैं. वहीं, Paytm के विजय शेखर शर्मा वैल्युएशन में 67% फीसदी की जबरदस्त उछाल के साथ 8वें पायदान पर हैं.

Nykaa और Lenskart को टॉप 10 में मिली जगह

इस लिस्ट में Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर और अद्वैता नायर भी 9वें नंबर पर मौजूद हैं. वे इस लिस्ट में शामिल महिला उद्यमियों में सबसे आगे हैं. Nykaa की वैल्यू 67,500 करोड़ रुपये आंकी गई है. वहीं, Lenskart के पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और सुमीत कपाही पहली बार टॉप 10 में पहुंचे हैं. 10वें नंबर पर मौजूद Lenskart की वैल्यू 67,000 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो बीते साल के मुकाबले करीब 60 फीसदी ज्यादा है. 

publive-image

publive-imageAlso read : Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड्स 2025 में बना टॉप च्वॉइस, नेट सेल्स 12 महीनों में सबसे ज्यादा

51 शहरों के उद्यमी लिस्ट में शामिल

इस रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 200 सेल्फ मेड उद्यमियों की कंपनियों की कुल वैल्यू 42 लाख करोड़ रुपये है. ये उद्यमी देश के 51 शहरों से आते हैं. बेंगलुरु 88 उद्यमियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद मुंबई और नई दिल्ली का नंबर आता है. सेक्टर की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे आगे है, जबकि सॉफ्टवेयर, हेल्थकेयर और रिटेल भी मजबूत स्थिति में हैं.

Hurun Report RK Damani Eternal Deepinder Goyal