/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/29/C5pmkJVHJgxDj8kPKCpl.jpg)
Top performing IPOs : साल 2025 में 5 आईपीओ ऐसे रहे, जिनमेंअबतक इश्यू प्राइस की तुलना में 77 से 135 फीसदी तेजी आई है. (Freepik)
Top performing IPOs in India 2025 : मौजूदा साल आईपीओ मार्केट के लिए मिला जुला रहा है. इस साल अब तक कुल 107 मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए हैं. इनमें से 56 के स्टॉक आईपीओ प्राइस की तुलना में हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं तो 51 स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं. यानी करीब 48 फीसदी आईपीओ ने फिलहाल अबतक निगेटिव रिटर्न दिया है. साल 2025 में 5 आईपीओ ऐसे रहे, जिनमेंअबतक इश्यू प्राइस की तुलना में 77 से 135 फीसदी तेजी (ipo market return) आई है. जबकि 5 ऐसे रहे, जिनमें अब तक आईपीओ प्राइस की तुलना में 39 से 52 फीसदी गिरावट आ चुकी है. जानते हैं साल 2025 के 5 सुपर हिट और 5 फ्लॉप आईपीओ के बारे में.
आईपीओ 2025 : टॉप 5 परफॉर्मर
1. Aditya Infotech
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 127%
आदित्य इंफोटेक का शेयर 5 अगस्त 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 675 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 1083 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 60% तेजी रही. अभी शेयर प्राइस 1531 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 127% मजबूत हो चुका है.
2. Stallion India Fluorochemicals
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 135%
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर 23 जनवरी 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 90 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 126 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 40% तेजी रही. अभी शेयर प्राइस 211 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 135% मजबूत हो चुका है.
3. Ather Energy
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 125%
एथर एनर्जी (Ather Energy) का शेयर 6 मई 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 321 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 302 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 6% गिरावट रही. अभी शेयर प्राइस 722 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 125% मजबूत हो चुका है.
4. Meesho Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 77%
मीशो (Meesho) का शेयर 10 दिसंबर 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 111 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 170 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 53% तेजी रही. अभी शेयर प्राइस 197 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 77% मजबूत हो चुका है.
5. Belrise Industries
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 92%
बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर 28 मई 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 90 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 97 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 8% तेजी रही. अभी शेयर प्राइस 173 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 92% मजबूत हो चुका है.
SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा
आईपीओ 2025 : टॉप 5 लूजर्स
1. Glottis Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में गिरावट : 52%
ग्लॉटिस लिमिटेड का शेयर 7 अक्टूबर 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 129 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 84 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 35% गिरारवट रही. अभी शेयर प्राइस 62 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 52% कमजोर हो चुका है.
2. Laxmi Dental Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में गिरावट : 39%
लक्ष्मी डेंटल का शेयर 20 जनवरी 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 428 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 551 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 29% तेजी रही. अभी शेयर प्राइस 263 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 39% कमजोर हो चुका है.
3. Jaro Institute of Technology Management
आईपीओ प्राइस की तुलना में गिरावट : 39%
जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च का शेयर 30 सितंबर 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 890 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 744 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 16% गिरावट रही. अभी शेयर प्राइस 540 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 39% कमजोर हो चुका है.
4. VMS TMT
आईपीओ प्राइस की तुलना में गिरावट : 46%
वीएमएस टीएमटी का शेयर 24 सितंबर 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 99 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 95 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 4% गिरावट रही. अभी शेयर प्राइस 54 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 46% कमजोर हो चुका है.
5. Gem Aromatics
आईपीओ प्राइस की तुलना में गिरावट : 49%
जेम एरोमैटिक्स का शेयर 26 अगस्त 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 325 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 319 रुपये पर बंद हुआ. यानी लिस्टिंग डे पर शेयर में करीब 2% गिरावट रही. अभी शेयर प्राइस 166 रुपये है और यह आईपीओ प्राइस से 49% कमजोर हो चुका है.
2025 में 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए
‘आईपीओ सेंट्रल’ के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में पेश किए गए 103 नए आईपीओ ने कुल 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए. यह 2024 में 90 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 1.6 लाख करोड़ रुपये और 2023 में 57 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 49,436 करोड़ रुपये से अधिक है.
मजबूत घरेलू नकदी और निवेशकों के भरोसे ने रिकॉर्ड फंड जुटाने में मदद की. इक्विरस कैपिटल के शाह ने कहा कि भारत की मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता (जिसमें मजबूत जीडीपी ग्रोथ, कंट्रोल होती महंगाई और फेवरेबल पॉलिसी शामिल हैं) ने ग्लोबल और घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.
(नोट : यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है. यह निवेश की सलाह नहीं है. किसी भी शेयर में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us