/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/26/mutual-funds-very-high-return-2025-08-26-12-59-49.jpg)
Multibagger IPO 2025 : इस साल लिस्ट होने वाले कुछ शेयर ऐसे रहे, जो आईपीओ प्राइस की तुलना में 50% से 135% तक मजबूत हुए. (Pixabay)
Most Profitable IPOs of 2025 So Far : 2025 भारतीय IPO मार्केट के लिए किसी ‘बुल रन’ से कम नहीं रहा. साल की शुरुआत से लेकर अब तक लिस्ट हुए कई IPO ने निवेशकों को बेहतरीन लिस्टिंग गेंस ही नहीं दिया, बल्कि लिस्टिंग के बाद भी लगातार दमदार प्रदर्शन किया है. Groww, Ather Energy और Aditya Infotech जैसे दिग्गजों से लेकर जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग और क्वालिटी पावर जैसे सेक्टर फोकस्ड प्लेयर्स ने अपने इश्यू प्राइस से 50% से 135% तक का बेहतरीन रिटर्न (Blockbuster IPO) दिए हैं.
लिस्टिंग डे की हलचल के बाद भी इन शेयरों का मजबूत ट्रेंड यह दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा सिर्फ ‘हाइप’ नहीं, बल्कि बिजनेस मॉडल की मजबूत नींव, सेक्टोरल ग्रोथ और मार्केट मोमेंटम पर आधारित है. 2025 में आए ये IPO एक बार फिर साबित करते हैं कि सही कंपनी में सही समय पर निवेश, पोर्टफोलियो को अगले स्तर तक ले जा सकता है.
Groww
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 63%
ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures का आईपीओ 12 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 100 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 31 फीसदी से कुछ अधिक मजबूत होकर 131.33 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 162.89 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 63% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Epack Prefab Technologies
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 54%
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 1 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 204 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 5 फीसदी गिरावट के साथ 194 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 315 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 54% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
Jain Resource Recycling .
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 72%
जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग का आईपीओ 1 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 232 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 31फीसदी की तेजी के साथ 305 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 399 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 72% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Anand Rathi Share & Stock Brokers
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 71%
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का आईपीओ 30 सितंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 414 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 8 फीसदी की तेजी के साथ 446 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 709 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 71% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Anlon Healthcare Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 82%
एनलॉन हेल्थकेयर का आईपीओ 3 सितंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 91 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 1 फीसदी की तेजी के साथ 92 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 166 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 82% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Aditya Infotech Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 135%
आदित्य इंफोटेक का आईपीओ 5 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 675 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 60 फीसदी की तेजी के साथ 1,083 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 1,586 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 135% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Prostarm Info Systems
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 52%
प्रोसटार्म इंफो सिस्टम का आईपीओ 3 जून 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 105 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 20 फीसदी की तेजी के साथ 126 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 160 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 52% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Gold ETF : कैसे चुनें मजबूत गोल्ड ईटीएफ, निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान
Belrise Industries Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 52%
प्रोसटार्म इंफो सिस्टम का आईपीओ 28 मई 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 90 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 8 फीसदी की तेजी के साथ 97 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 159 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 77% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Ather Energy Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 116%
एथर एनर्जी का आईपीओ 6 मई 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 321 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 6 फीसदी की गिरावट के साथ 302 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 693 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 116% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Quality Power Electrical Equipments
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 75%
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट का आईपीओ 24 फरवरी 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 425 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 9 फीसदी की गिरावट के साथ 388 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 745 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 75% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
Stallion India Fluorochemicals Ltd.
आईपीओ प्राइस की तुलना में रिटर्न : 108%
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का आईपीओ 23 जनवरी 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. आईपीओ प्राइस 90 रुपये था, जबकि लिस्टिंग डे पर यह 40 फीसदी की तेजी के साथ 126 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर का भाव 187 रुपये है. यानी आईपीओ प्राइस से यह करीब 108% मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us