scorecardresearch

IPO : इस हफ्ते खुलेंगे 7,000 करोड़ के 15 आईपीओ, अकेले Meesho का इश्यू साइज 5,421 करोड़

Meesho IPO Set to Dominate : दिसंबर के पहले हफ्ते में आईपीओ मार्केट में फुल एक्शन देखने को मिलेगा. साल 2025 के अंतिम महीने यानी दिसंबर के पहले हफ्ते में मेन बोर्ड और SME कैटेगरी के कुल 15 आईपीओ खुल रहे हैं

Meesho IPO Set to Dominate : दिसंबर के पहले हफ्ते में आईपीओ मार्केट में फुल एक्शन देखने को मिलेगा. साल 2025 के अंतिम महीने यानी दिसंबर के पहले हफ्ते में मेन बोर्ड और SME कैटेगरी के कुल 15 आईपीओ खुल रहे हैं

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Meesho IPO, Aequs IPO, Meesho IPO vs Aequs IPO, Meesho IPO listing gains, Aequs IPO listing gains, Meesho GMP, Aequs GMP, Upcoming IPO listing 2025, High subscription IPO 2025

December IPO Boom : Meesho का IPO हफ्ते का सबसे चर्चित और बड़ा इश्यू रहेगा. कुल इश्यू साइज 5,421 करोड़ रुपये है. (Freepik)

Big IPO Week Coming : दिसंबर के पहले हफ्ते में आईपीओ मार्केट में फुल एक्शन देखने को मिलेगा. साल 2025 के अंतिम महीने यानी दिसंबर के पहले हफ्ते में मेन बोर्ड (Mainboard) और एसएमई (SME) कैटेगरी के कुल 15 आईपीओ खुल (Upcoming IPO) रहे हैं, जिनके जरिए कुल मिलाकर करीब 7,000 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा Meesho, Aequs और Vidya Wires के मेनबोर्ड IPO से आएगा. कई SME IPO भी खुलेंगे, जिससे बाजार में अच्छी गतिविधि बनी रहेगी.

Lenskart Solutions पर जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, शेयर में 23% आ सकती है तेजी

Advertisment

Meesho IPO: इस हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू

इश्यू साइज : 5,421 करोड़ रुपये
प्राइस बैंड : 105–111 रुपये प्रति शेयर
ओपनिंग डेट : 3 दिसंबर
क्लोजिंग डेट : 5 दिसंबर
GMP : 32.43%

Meesho का IPO हफ्ते का सबसे चर्चित और बड़ा इश्यू रहेगा. कुल इश्यू साइज 5,421 करोड़ रुपये है. इसमें से Meesho 4,250 करोड़ रुपये का नया इश्यू जारी करेगी, जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर 1,170 करोड़ रुपये के शेयर ओएफएस (OfS) के जरिए बेचेंगे. 

2015 में स्थापित, Meesho ने भारत के वैल्यू-कॉमर्स सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है. यह बेंगलुरु स्थित कंपनी लाखों छोटे और मध्यम कारोबारियों को कीमत-संवेदनशील ग्राहकों से जोड़ती है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में. 

Meesho एक एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है, यानी कंपनी अपना इन्वेंट्री खुद नहीं रखती, बल्कि थर्ड-पार्टी सेलर्स और लॉजिस्टिक पार्टनर्स पर निर्भर रहती है. इससे फैशन, होम गुड्स और पर्सनल केयर जैसी कैटेगरी में कंपनी तेजी से बढ़ सकी है. यही मॉडल Meesho को बड़े ई-कॉमर्स खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत चुनौती के रूप में उभरने में मदद करता है.

50 रुपये से सस्‍ता स्‍टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्‍कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्‍यों है बुलिश?

Meesho के साथ 3 दिसंबर को 2 और मेनबोर्ड IPO खुलेगे, Aequs और Vidya Wires. :

Aequs IPO

इश्यू साइज : 921.81 करोड़ रुपये
प्राइस बैंड : 118–124 रुपये प्रति शेयर
ओपनिंग डेट : 3 दिसंबर
क्लोजिंग डेट : 5 दिसंबर
फ्रेश इश्यू : 670 करोड़ रुपये
ओएफएस : 251.81 करोड़ रुपये 
GMP : 32.26%    
बिजनेस : एयरोस्पेस पार्ट्स और प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग

Vidya Wires IPO

इश्यू साइज : 300 करोड़ रुपये 
प्राइस बैंड : 48–52 रुपये प्रति शेयर
ओपनिंग डेट : 3 दिसंबर
क्लोजिंग डेट : 5 दिसंबर
फ्रेश इश्यू : 274 करोड़ रुपये
ओएफएस : 26 करोड़ रुपये 
GMP : 15.38%    
बिजनेस: इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली स्पेशल वायर्स

इन तीनों मेनबोर्ड IPO से मिलकर 6,640 करोड़ से अधिक जुटाए जाने की उम्मीद है.

Gallard Steel बना ब्लॉक बस्टर एसएमई आईपीओ, लिस्टिंग पर दिया 49% रिटर्न

SME IPOs से करीब 250 करोड़ जुटाने का टारगेट 

जहां मेनबोर्ड IPO साइज में बड़ा है, वहीं SME (छोटी कंपनियों) के IPO भी इस हफ्ते बाजार में अच्छी हलचल लाएंगे. पूरे हफ्ते में कुल 9 SME IPO खुलेंगे, जिनसे मिलकर लगभग 252 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इनमें शामिल हैं:

Astron Multigrain – 18.40 करोड़ रुपये

Invicta Diagnostic – 28.12 करोड़ रुपये

Speb Adhesives – 33.73 करोड़ रुपये

Clear Secured Services – 85.60 करोड़ रुपये

Ravelcare– 24.10 करोड़ रुपये

Helloji Holidays – 10.96 करोड़ रुपये

Neochem Bio Solutions – 44.97 करोड़ रुपये

Luxury Time – 18.74 करोड़ रुपये

Shri Kanha Stainless 46.28 करोड़ रुपये

Western Overseas  10.07 करोड़रुपये

Methodhub Software 90 + करोड़रुपये

ScaleSauce NA

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

SME सेक्टर से आने वाला यह लगभग 250 करोड़ का फंड, छोटे निवेशकों (small-cap investors) की दिलचस्पी बनाए रखेगा, खासकर उन लोगों की जो नई, छोटी और विशेष तरह की कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं.

कुल मिलाकर, IPO बाजार अगले हफ्ते बहुत व्यस्त रहेगा. मेनबोर्ड और SME दोनों मिलाकर करीब 6,900 करोड़ के IPO अगले हफ्ते आने वाले हैं. यह आईपीओ के लिहाज से साल के सबसे एक्शन वाले हफ्तों में से एक माना जा रहा है. 

निवेशक किस पर ध्यान देंगे?

मेनबोर्ड निवेशक Meesho के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों और बड़े एंकर निवेशकों की दिलचस्पी पर नजर रखेंगे, क्योंकि इससे पूरे बाजार का रुख तय हो सकता है.

SME सेगमेंट में लोग यह देखेंगे कि कौन से IPO कितने गुना सब्सक्राइब होते हैं और लिस्टिंग पर कितना प्रीमियम मिलता है, जो पिछले कुछ हफ्तों में थोड़ा कम हुआ है.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. न ही यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo Meesho IPO