/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/04/ippb-merchants-app-2025-12-04-11-50-32.jpg)
IPPB Merchant ऐप के साथ बैंकिंग बहुत आसान हो जाती है और आप बिना किसी झंझट अपने बिज़नेस को भरोसे के साथ आगे बढ़ा सकते हैं. (Image: IPPB Web)
IPPB Merchant Services : क्या आप जानते हैं कि पेटीएम (Paytm) और फोनपे (PhonePe) की तरह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी IPPB भी अपने ग्राहकों को मर्चेंट सर्विस देता है? चाय स्टॉल हो, किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, डिलीवरी सर्विस या फिर कोई लग्जरी शोरूम, हर व्यापारी आईपीपीबी के इस फीचर (IPPB Merchant Services) का इस्तेमाल करके आसानी से डिजिटल पेमेंट ले सकता है, जरूरत पड़ने पर रिफंड दे सकता है. इतनी ही नहीं आईपीपीबी की मर्चेंट सर्विस ने व्यापारियों के लिए रोज की बिक्री का हिसाब-किताब को आसान बनाया है. वे किसी भी तरह की परेशानी में तुरंत सहायता भी पा सकते हैं.
डिजिटल इंडिया की तेज दौड़ में आज भी लाखों छोटे दुकानदार कैश की टेंशन, छुट्टे न मिल पाने और बैंकिंग के झंझटों से परेशान रहते हैं. इन्हीं मुश्किलों को हल करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भी मर्चेंट फीचर पेश किया है, जो छोटे व्यापारियों के लिए एक भरोसेमंद और सरल डिजिटल समाधान बनकर सामने आया है.
अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने बताया है कि दुकानदार और व्यापारी के IPPB मर्चेंट प्लेटफार्म फीचर्स जैसे QR कोड का इस्तेमाल कर अपने अपने ग्राहकों से बिना रुकावट डिजिटल पेमेंट ले सकते हैं. इंडिया पोस्ट के इस खास फीचर से ट्रांजेक्शन आसान है. लोग इसके जरिए रोजमर्रा के पेमेंट स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं.
Step into seamless business payments with IPPB’s merchant platform. Enjoy quick settlement for every transaction, manage digital collections effortlessly, and strengthen your daily operations with a smarter way to accept payments.
— India Post Payments Bank (@IPPBOnline) December 4, 2025
To know more about IPPB Merchant Services visit-… pic.twitter.com/amuhCwJkFR
IPPB Merchant से भी डिजिटल पेमेंट है आसान
इंडिया पोस्ट का दावा है कि IPPB Merchant App किसी भी दुकान को तुरंत डिजिटल पेमेंट हब में बदल देता है. ग्राहक किसी भी बैंक, किसी भी UPI ऐप से पेमेंट कर सकते हैं. IPPB Merchant सर्विस के लिए व्यापारी को न तो लंबा रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, न POS मशीन पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं. QR किट मुफ्त मिलती है और पेमेंट आते ही रीयल-टाइम साउंड अलर्ट भी सुनाई देता है. यानी आसान, सुरक्षित और बिल्कुल मुफ्त डिजिटल पेमेंट अनुभव.
इतना ही नहीं, यह ऐप सिर्फ पेमेंट लेने के लिए नहीं है. व्यापारी इससे
रिफंड तुरंत जारी कर सकते हैं
रोज की बिक्री और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं
कैश मैनेजमेंट कर सकते हैं
और किसी भी दिक्कत में सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे सहायता पा सकते हैं
नीचे प्वाइंट्स में समझिए कैसे इंडिया पोस्ट ये खास सर्विस छोटे दुकानदारों का काम बनाता है आसान
किसी भी बैंक या UPI ऐप से डिजिटल पेमेंट संभव
ग्राहक चाहे किसी भी बैंक या किसी भी UPI ऐप का इस्तेमाल करें, दुकानदार आसानी से पेमेंट स्वीकार कर सकता है. इससे दुकान पर भुगतान लेने की दिक्कत खत्म होती है और ग्राहक भी आराम से डिजिटल तरीके से पैसे दे पाते हैं.
इंस्टैंट सेटलमेंट
ग्राहक का पेमेंट तुरंत दुकानदार के खाते में पहुंच जाता है, इंतजार नहीं करना पड़ता. इससे कैश फ्लो बेहतर रहता है और रोज के कारोबार में कोई रुकावट नहीं आती.
पेपेरलेस ऑनबोर्डिंग की सुविधा
रजिस्ट्रेशन के लिए लंबा फॉर्म या दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी से व्यापारी तुरंत शुरू कर सकता है.
फ्री UPI मर्चेंट QR किट
दुकानदार को QR कोड लेने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता, यह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा बिल्कुल फ्री मिलता है. इस QR कोड से ग्राहक आसानी से स्कैन करके तुरंत पेमेंट कर सकते हैं.
स्मार्ट मर्चेंट ऐप ऑडियो अलर्ट
पेमेंट आते ही ऐप से तुरंत साउंड अलर्ट मिलता है जिससे दुकानदार बिना स्क्रीन देखे भी ट्रांजैक्शन की जानकारी पा जाता है. यह सुविधा खासकर व्यस्त दुकानों में बहुत मदद करती है.
IPPB Merchant App उन छोटे व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी है जो डिजिटल पेमेंट अपनाना चाहते हैं, लेकिन जटिल प्रक्रियाओं और अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस की यह पहल लाखों दुकानों को कैशलेस, सुरक्षित और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से चलाने में मदद कर सकती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us