scorecardresearch

Life Certificate : 67.94 लाख पेंशनर्स ने जमा किए जीवन प्रमाण, घर बैठे आप भी मोबाइल से ऐसे जनरेट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

Digital Life Certificates: अगर आप के घर में कोई पेंशनर है और अबतक उनका जीवन प्रमाण यानी लाइफ सटिफिकेट जमा नहीं हो पाया है तो बैंक या पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं. आप अपने स्मार्टफोन से जीवन प्रमाण जमा कर सकते हैं. जानिए तरीके.

Digital Life Certificates: अगर आप के घर में कोई पेंशनर है और अबतक उनका जीवन प्रमाण यानी लाइफ सटिफिकेट जमा नहीं हो पाया है तो बैंक या पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं. आप अपने स्मार्टफोन से जीवन प्रमाण जमा कर सकते हैं. जानिए तरीके.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Digital Life Certificate, Jeevan Pramaan Patra, Aadhaar based life certificate, Face authentication DLC process

Jeevan Pramaan : पेंशनर को हर महीने पेंशन मिलती रहे इसके लिए उन्हें साल भर में एक बार जीवन प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है. (Image: UIDAI)

Jeevan Pramaan, Digital Life Certificates, DLC Campain 4.0: देशभर के लाखों पेंशनर्स के लिए काम की खबर है. हर महीने पेंशन राशि बैंक खाते में आती रहे इसके लिए जरूरी जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान है. हर साल की तरह इस बार भी पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 1 से 30 नवंबर 2025 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान 4.0 शुरू किया है, जिसके तहत देशभर के पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर पा रहे हैं. अब उन्हें बैंक, पोस्ट ऑफिस या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं.

पेंशनर्स को हर साल यह प्रमाण देना होता है कि वे जीवित हैं, ताकि उनकी पेंशन नियमित रूप से मिलती रहे. 60 साल से ऊपर के पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का अभियान 1 नवंबर से शुरू है और यह 30 नवंबर 2025 तक चलेगा, जबकि 80 साल से अधिक आयु वाले पेंशनर्स की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया एक और महीने पहले यानी 1 अक्टूबर से ही शुरू है. इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पेंशनर को तकनीकी या भौगोलिक कारणों से अपनी पेंशन से वंचित न रहना पड़े.

Advertisment

Also read : Life Certificate: घर बैठे मोबाइल से जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रासेस

अब तक 67.94 लाख डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जनरेट

इस साल का डिजिटल अभियान देशभर में बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, ईपीएफओ, दूरसंचार विभाग, रेलवे और यूआईडीएआई के सहयोग से चलाया जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 67.94 लाख डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 40.42 लाख फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से बने हैं. इस साल सिर्फ 1 से 5 नवंबर के बीच 25.60 लाख डीएलसी तैयार हुए हैं, जिनमें से करीब 61 फीसदी यानी 15.62 लाख फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए बने हैं. यह तकनीक पेंशनर्स को कभी भी, कहीं भी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आजादी देती है, केवल एक स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से.

सरकार के मुताबिक 90 साल से अधिक उम्र वाले 37 हजार से ज्यादा पेंशनर्स और 100 साल से अधिक आयु वाले 985 पेंशनर्स ने भी इस डिजिटल सुविधा का फायदा उठाया है. यह पहल साबित करती है कि डिजिटल इंडिया अब सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए भी एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है.

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान के दौरान यूआईडीएआई के सीईओ ने कहा कि सरकार पेंशनर्स के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक इस मिशन में अहम भूमिका निभा रही है, जिससे पेंशनर्स बिना किसी परेशानी के सिर्फ मोबाइल से ही लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड कर पा रहे हैं.

Also read : FD Rates: 1 और 3 साल की एफडी पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज, पैसे लगाने से पहले चेक करें इंटरेस्ट रेट

अगर आप के घर में कोई पेंशनर है और अबतक उनका जीवन प्रमाण यानी लाइफ सटिफिकेट जमा नहीं हो पाया है तो बैंक या पोस्ट ऑफिक का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं. आप अपने स्मार्टफोन से जीवन प्रमाण जमा कर सकते हैं. जानिए तरीके.

घर बैठे फोन से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण

मौजूदा समय में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आसान है. फेस अथॉन्टिकेशन तकनीक के जरिए कोई भी घर बैठे अपना या अपने करीबियों का लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकता है. इसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी का होना जरूरी है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि स्मार्टफोन में 5MP फ्रंट कैमरे का सपोर्ट भी होना चाहिए. फेस अथॉन्टिकेशन तकनीक के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के यहां तरीके बताए गए हैं.

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए उस एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें जिसमें 5MP का फ्रंट कैमरा और इंटरनेट कनेक्टिविटी हो.

बैंक या पोस्ट ऑफिस जैसे पेंशन जारी करने वाली संस्था के साथ पंजीकृत आधार नंबर को तैयार रखें.

अब फोन में गूगल प्ले स्टोर से ‘AadhaarFaceRD’ और ‘Jeevan Pramaan Face App’ डाउनलोड और इंस्टॉल करें. ध्यान रहे AadhaarFaceRD ऐप जीवन प्रमाण फेस ऐप के बैकग्राउंड सपोर्ट के लिए जरूरी है. फोन में इनस्टॉल होने के बाद भी AadhaarFaceRD ऐप का आईकन बाकी दूसरे ऐप की तरह नजर नहीं आता है.

  • Jeevan Pramaan Face ऐप ओपन करें. बता दें कि अब आपरेटर बनने के लिए आधार नंबर और लाइव फोटो की जरूरत पड़ेगी. जिस किसी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है वह या फिर कोई और भी ऑपरेटर हो सकता है.
  • अब मांगी गई जानकारी भर कर ऑपरेटर बनने की प्रक्रिया पूरी करें.
  • इसके बाद पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • फ्रंट कैमरे से पेंशनर का फोटो कैप्चर करने के बाद सबमिट करें.
  • पेंशनर के मोबाइल नंबर और इमेल आईडी पर जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक वाला SMS भेजा जाएगा.
  • उपरोक्त सभी स्टेप्स पर अमल करके कोई भी आसानी से फेस अथॉन्टिकेशन तकनीक के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकता है. ध्यान दें कि जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) हासिल करने के लिए आधार नंबर या VID होना अनिवार्य है.

Also read : PAN-Aadhaar linking : आपका पैन हो सकता है इन-ऑपरेटिव, अगर वक्त पर नहीं किया ये जरूरी काम

इसी शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मेगा कैंप में पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांसेज एंड पेंशन्स मंत्रालय के सचिव वी. श्रीनिवास ने पेंशनर्स से बातचीत की. पेंशनर्स ने बताया कि उन्हें यह डिजिटल सुविधा बेहद सरल और सुविधाजनक लगी है क्योंकि अब उन्हें किसी बैंक या कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्ग और बीमार पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें बार-बार बाहर जाने में दिक्कत होती है.

डिजिटल इंडिया के इस दौर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 4.0 पेंशनर्स के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है. फेस ऑथेंटिकेशन और मोबाइल आधारित सबमिशन की सुविधा ने इस प्रक्रिया को तेज, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है. अब हर पेंशनर कह सकता है कि पेंशन के लिए अब सिर्फ एक क्लिक काफी है.

life certificate Digital Life Certificate Jeevan Pramaan Patra