scorecardresearch

JioBlackRock Flexi Cap Fund : जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने HDFC बैंक में सबसे ज्यादा किया निवेश, और किन दिग्गज शेयरों पर लगाया है दांव?

JioBlackRock Flexi Cap Fund के पोर्टफोलियो के डिटेल्स से पता चलता है कि इस स्कीम ने HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance, Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में काफी निवेश किया है.

JioBlackRock Flexi Cap Fund के पोर्टफोलियो के डिटेल्स से पता चलता है कि इस स्कीम ने HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance, Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में काफी निवेश किया है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
JioBlackRock Flexi Cap Fund, HDFC Bank Investment, Mutual Fund Portfolio, Top Holdings, Reliance Industries, Infosys, Nifty 500 Index, जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड, फ्लेक्सी कैप फंड पोर्टफोलियो

JioBlackRock Flexi Cap Fund के पोर्टफोलियो में HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance, Infosys जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं.(AI Generated Image)

JioBlackRock Flexi Cap Fund Portfolio Details : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) के फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap Fund) के पोर्टफोलियो के डिटेल्स पहली बार सामने आए हैं. यह इस स्कीम के न्यू फंड ऑफर (NFO) के बाद इस बारे में सामने आया पहला अपडेट है. इस फंड के पोर्टफोलियो में कुल 141 शेयर शामिल हैं, जबकि करीब 4.5% रकम कैश में रखी गई है. पर्सनल एफएन पर मौजूद डेटा के मुताबिक इस फंड ने सबसे ज्यादा निवेश एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में किया है, जहां इसकी हिस्सेदारी करीब 8.87% है. इसके बाद दूसरे नंबर पर ICICI बैंक है, जिसमें 5.42% का निवेश किया गया है.

HDFC और ICICI बैंक में सबसे बड़ी हिस्सेदारी

फंड के पोर्टफोलियो के अनुसार जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने HDFC बैंक के 16.24 लाख और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के 7.28 लाख शेयर अपने पास रखे हैं. इन दोनों दिग्गज बैंकों के बाद, फंड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 5.17% और इंफोसिस (Infosys) में 4.12% हिस्सेदारी ली है.

Advertisment

इनके अलावा फंड ने निफ्टी इंडेक्स (Nifty Index 27-Nov-2025) में लगभग 3.84% की पोजिशन रखी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में फंड की हिस्सेदारी अक्टूबर तक 3.38% रही.

Also read : NBFC Merger Explained : पीरामल फाइनेंस की बिना IPO कैसे हुई लिस्टिंग, समझें दो NBFC के मर्जर का पूरा मामला

अडानी पोर्ट्स, LIC और TVS मोटर भी पोर्टफोलियो में शामिल

इस फंड ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन (Adani Ports & SEZ) में लगभग 2% निवेश किया है, जिसमें उसके पास 2.49 लाख शेयर हैं. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और जीई वर्नोवा (GE Vernova T&D India) में भी 1.06% निवेश है.

LIC और TVS मोटर में फंड की हिस्सेदारी लगभग 0.83% रही, जबकि सबसे कम हिस्सेदारी Nava कंपनी में 0.02% रही.

शेयरों की संख्या के हिसाब से, टाटा स्टील (Tata Steel) इस फंड का सबसे बड़ी होल्डिंग वाला शेयर है, जिसके 18.57 लाख शेयर इसके पास हैं. इसके बाद HDFC बैंक के 16.24 लाख शेयर हैं. वहीं, Bosch के केवल 1,131 शेयर फंड के पास हैं.

Also read : EPF के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम

फंड का AUM

31 अक्टूबर 2025 तक इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,808 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड के शुरू होने की तारीख (Inception Date) 13 अक्टूबर है. इस स्कीम ने NFO के दौरान करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया, जिसमें 150 से ज्यादा संस्थागत निवेशक और करीब 6.35 लाख रिटेल निवेशक शामिल हुए.

किस तरह का है यह फंड?

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड एक ओपन-एंडेड डायनैमिक इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप (large cap), मिड कैप (mid cap) और स्मॉल कैप (small cap) स्टॉक्स में निवेश करती है. इस फंड का बेंचमार्क Nifty 500 Index (TRI) है.

इस फंड की मैनेजमेंट टीम में तन्वी कचेरीया (Tanvi Kacheria) और साहिल चौधरी (Sahil Chaudhary) शामिल हैं. स्कीम के अनुसार फंड का 65-100% निवेश इक्विटी में, 0-35% डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में, और 0-10% निवेश REITs और InvITs में होता है.

Also read : SBI म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 5 साल में 4.5 गुना किए पैसे, कहां से आया इतना मुनाफा?

निवेश का SAE अप्रोच

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड का निवेश मॉडल सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटी (Systematic Active Equity) यानी SAE अप्रोच पर आधारित है, जो डेटा, मशीन लर्निंग और ह्यूमन एक्सपर्टीज़ का मेल है.

SAE अप्रोच में तकनीक की मदद से बाजार की चाल और ट्रेंड्स का विश्लेषण किया जाता है. इसके लिए बड़ी संख्या में डेटा से संकेत लेकर निवेश के संभावित अवसरों की पहचान की जाती है. इस डेटा में फाइनेंशियल रिपोर्ट्स के अलावा सोशल मीडिया ट्रेंड्स और सैटेलाइट इमेजरी को भी जगह दी जाती है.

ब्लैकरॉक (BlackRock Inc) की सिग्नल रिसर्च टीम इन डाटा से "सिग्नल स्कोर" तैयार करती है, जिसे फंड मैनेजर्स उपयोग में लाते हैं. इस प्रक्रिया के जरिये इनवेस्टमेंट से जुड़े फैसले अधिक डेटा-ड्रिवन और रिसर्च-बेस्ड बनते हैं.

Also read : Retirement Planning With SWP : 1 करोड़ के कॉर्पस से हर महीने 50,000 निकालें तो 30 साल में कितने बचेंगे पैसे? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

निवेश की शर्तें और खर्च

इस फंड पर एक्जिट लोड नहीं है, यानी निवेशक किसी भी समय अपना पैसा निकाल सकते हैं.  लंपसम निवेश के लिए न्यूनतम राशि 500 रुपये है, जबकि SIP (Systematic Investment Plan) के लिए भी 500 रुपये से शुरुआत की जा सकती है. नियमों के तहत इस फंड का टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) अधिकतम 2.25% तक हो सकता है. जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड के पोर्टफोलियो में HDFC बैंक, ICICI बैंक और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों के साथ-साथ अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और LIC जैसे सेक्टर लीडर्स में भी एक्सपोजर है.

तकनीक और रिसर्च के मेल से तैयार यह फंड निवेशकों के लिए एक सिस्टेमेटिक और इनोवेटिव इक्विटी ऑप्शन (Innovative Equity Investment Option) हो सकता है. लेकिन निवेशकों को इस स्कीम के बारे में कोई भी फैसला रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक रिस्क (Very High Risk) की रेटिंग को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए. यानी इस फंड में निवेश तभी करें जब आप मार्केट रिस्क को बर्दाश्त करने की क्षमता रखते हों और अपने इनवेस्टमेंट को लंबी अवधि यानी कम से कम 5 साल के होल्ड करने की तैयारी हो.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)

Mutual Fund Flexi Cap Funds JioBlackRock Mutual Fund