scorecardresearch

NFO Alert : Groww, JioBlackRock और बैंक ऑफ इंडिया एमएफ के खुल गए न्यू फंड आफर, किसकी क्या है खासियत

NFO News : आज 8 जनवरी 2026 को 3 म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी अलग अलग कैटेगरी में न्यू फंड ऑफर शुरू किए हैं. ग्रो म्यूचुअल फंड, जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड और बैंक ऑफ इंडिया एमएफ के एनएफओ आज खुले हैं.

NFO News : आज 8 जनवरी 2026 को 3 म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी अलग अलग कैटेगरी में न्यू फंड ऑफर शुरू किए हैं. ग्रो म्यूचुअल फंड, जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड और बैंक ऑफ इंडिया एमएफ के एनएफओ आज खुले हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
nfo, new fund offer, mutual fund new schemes, new fund offer january 2026, groww mutual fund, jioblackrock mutual fund, bank of india mutual fund

NFO : ये एनएफओ ऐसी थीम पर हैं जो आने वाले समय की ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और वेल्थ क्रिएशन के अवसरों को पकड़ सकते हैं. (Pixabay)

Mutual Fund New Fund Offer : आज 8 जनवरी 2026 को 3 म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी अलग अलग कैटेगरी में न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) शुरू किए हैं. ग्रो म्यूचुअल फंड, जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड और बैंक ऑफ इंडिया एमएफ के एनएफओ आज खुले हैं. म्यूचुअल फंड मार्केट में नया साल शुरू होने पर भी मोमेंटम बना हुआ है. अगर आप निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है. ये NFO ऐसे थीम पर आधारित हैं जो आने वाले समय की ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसरों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं.  

Bharat Coking Coal IPO : आईपीओ खुलने से पहले GMP फिर 50% के पार, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब

Advertisment

JioBlackRock Mutual Fund की 2 स्कीम

जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) डेट कैटेगरी में 2 नई स्कीम लॉन्च की है. इनमें पहला जियोब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड और दूसरा जियोब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है. ये दोनों न्यू फंड ऑफर 8 जनवरी को निवेश के लिए खुल गए हैं, जबकि इनमें 13 जनवरी तक निवेश किया जा सकता है. 

JioBlackRock Low Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट लो ड्यूरेशन
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY Low Duration Debt Index A-I

Titan Company के शेयर नए हाई पर, बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग

JioBlackRock Short Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट शार्ट ड्यूरेशन
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY SD Debt Index A-II

IPO 2026 : इस साल RJio, SBI MF, OYO समेत कतार में हैं ये आईपीओ, 2.50 लाख करोड़ का हो सकता है मार्केट

Groww म्यूचुअल फंड की स्मॉल कैप स्कीम

ग्रो म्यूचुअल फंड (Groww Mutual Fund) ने स्मॉल कैप फंड लॉन्च किया है. यह 8 से 22 जनवरी 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा. इसमें 500 रुपये के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं. 1 साल के पहले भुनाने पर इसमें 1 फीसदी एग्जिट लोड है. इक्विटी कैटेगरी का होने के चलते इसमें हाई रिस्क है.

फंड हाउस : Groww म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : स्मॉल कैप 
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Smallcap 250 TRI

Adani Ports : अडानी पोर्ट्स का स्टॉक दे सकता है 22% रिटर्न, इन 4 वजहों से ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

Bank of India म्यूचुअल फंड 

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने बैंकिंग एंड फाइनेंशियल फंड लॉन्च किया है. यह एनएफओ 8 से 22 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा. इसमें 5,000 रुपये के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं. 60 दिनों के पहले भुनाने पर इसमें 1 फीसदी एग्जिट लोड है. इक्विटी कैटेगरी का होने के चलते इसमें हाई रिस्क है.

फंड हाउस : बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल 
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 60 दिन के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Financial Services TRI

(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Mutual Fund Nfo Bank Of India New Fund Offer Groww JioBlackRock Mutual Fund