scorecardresearch

JioBlackRock म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए 2 नए डेट फंड, दोनों न्यू फंड ऑफर में क्या है खास

New Fund Offer : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) डेट कैटेगरी में 2 नई स्कीम लॉन्च करने जा रहा है. इनमें पहला जियोब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड और दूसरा जियोब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है.

New Fund Offer : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) डेट कैटेगरी में 2 नई स्कीम लॉन्च करने जा रहा है. इनमें पहला जियोब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड और दूसरा जियोब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
NFO, NFO Alert, New Fund Offer, JioBlackRock NFO, JioBlackRock Mutual Fund NFO, JioBlackRock Low Duration Fund, JioBlackRock Short Duration Fund

NFO : ये दोनों डेट कैटेगरी की स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं (AI Image)

JioBlackRock NFO News : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) डेट कैटेगरी में 2 नई स्कीम लॉन्च करने जा रहा है. इनमें पहला जियोब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड और दूसरा जियोब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है. ये दोनों न्यू फंड ऑफर 8 जनवरी को निवेश के लिए खुल रहे हैं, जबकि इनमें 13 जनवरी तक निवेश किया जा सकता है. इसके पहले भी म्यूचुअल फंड ने डेट कैटेगरी में 4 फंड लॉन्च किए थे. जबकि 5 फंड इक्विटी कैटेगरी में हैं और एक हाइब्रिड फंड. 

NFO : कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया डिविडेंड यील्ड फंड, इस कैटेगरी की स्कीम क्यों है खास

Advertisment

JioBlackRock Low Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट लो ड्यूरेशन
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY Low Duration Debt Index A-I

Post Office Monthly Income Scheme : हर महीने 9,250 रुपये होगी इनकम, शादी के बाद खुलवाएं ज्वॉइंट अकाउंट

JioBlackRock Short Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट शार्ट ड्यूरेशन
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY SD Debt Index A-II

Financial Planning Alert : आज का 1 करोड़ रुपये = 20 साल बाद 40 लाख रुपये, लेकिन क्यों?

किसके लिए बेहतर हैं ये फंड

ये दोनों डेट कैटेगरी की स्कीम (NFO) उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और रेगुलर इनकम की तलाश में हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपनी राशि को 1 से 3 महीने या 6 महीने के लिए निवेश कर स्टेबल इनकम चाहते हैं. ऐसे में इन स्कीम (New Fund Offer) के जरिए निवेशक अपने अतिरिक्त पैसों को एक अनुशासित, निगरानी में और प्रोफेशनल तरीके से मैनेज किए गए फंड में लगा सकते हैं, जिसे ग्लोबल एक्सपर्टीज का सपोर्ट मिलता है.

दोनों फंड में क्या हैं कॉमन बातें

NFO : 500 रुपये मिनिमम निवेश

SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) : मिनिमम 500 रुपये से शुरुआत, कम से कम 6 किस्तें जरूरी. इसमें टॉप-अप और पॉज करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

STP / SWP : यह सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहेंगी.

NAV की जानकारी : फंड की NAV रोज रात 11:00 बजे तक अपडेट की जाएगी.

अतिरिक्त सुविधाएं : SIP, STP, SWP, स्विंग प्राइसिंग और साइड-पॉकेटिंग जैसी सुविधाओं के साथ, ये फंड्स ग्रोथ, रिस्क मैनेजमेंट और निवेशक की सुविधा के बीच बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं.

Return : टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 21 साल में 36 गुना बढ़ाया पैसा, लो रेटिंग के बाद भी 18% CAGR रिटर्न

फंड हाउस की पहले से चल रहीं स्कीम

JioBlackRock Flexi Cap Fund
JioBlackRock Nifty Smallcap 250 Index Fund
JioBlackRock Nifty 50 Index Fund
JioBlackRock Nifty Next 50 Index Fund
JioBlackRock Nifty Midcap 150 Index Fund
JioBlackRock Nifty 8-13 yr G-Sec Index Fund
JioBlackRock Arbitrage Fund
JioBlackRock Money Market Fund
JioBlackRock Overnight Fund
JioBlackRock Liquid Fund

(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Nfo New Fund Offer JioBlackRock Mutual Fund