scorecardresearch

NFO Alert : JioBlackRock म्यूचुअल फंड जनवरी में लाएगा 3 नए फंड ऑफर, डेट और इक्विटी दोनों में मिलेगा निवेश का मौका

JioBlackRock Mutual Fund NFO : जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड जनवरी 2026 में 3 नए फंड ऑफर लाने वाला है. इनमें एक सेक्टर रोटेशन इक्विटी फंड होगा, जबकि बाकी दो शॉर्ट ड्यूरेशन फंड और लो ड्यूरेशन फंड होंगे.

JioBlackRock Mutual Fund NFO : जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड जनवरी 2026 में 3 नए फंड ऑफर लाने वाला है. इनमें एक सेक्टर रोटेशन इक्विटी फंड होगा, जबकि बाकी दो शॉर्ट ड्यूरेशन फंड और लो ड्यूरेशन फंड होंगे.

author-image
Viplav Rahi
एडिट
New Update
NFO Alert 2026 JioBlackRock Mutual Fund : जियो ब्लैकरॉक के 3 नए NFO जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे

NFO Alert : जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के 3 नए फंड ऑफर जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे. (AI Generated Image)

JioBlackRock Mutual Fund January 2026  NFO Alert : जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड नए साल की शुरुआत में निवेशकों के लिए 3 नई म्यूचुअल फंड स्कीम लेकर आ रहा है. जनवरी 2026 में कंपनी दो नए डेट फंड और एक नया इक्विटी फंड लॉन्च करने जा रही है. इन स्कीम्स के जरिए जियो ब्लैकरॉक शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म निवेश करने वालों को टारगेट कर रहा है. कंपनी के 4 एक्टिव फंड्स को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें से एक जियो ब्लैकरॉक आर्बिट्राज फंड के एनएफओ (JioBlackRock Arbitrage Fund NFO) में सब्सक्रिप्शन हाल ही में (11 दिसंबर 2025 को) बंद हुआ है.

जनवरी में कब खुलेंगे NFO

जनवरी में कंपनी दो नए डेट फंड (Debt Funds) लाएगी - जिनमें एक जियो ब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड (JioBlackRock Short Duration Fund) और दूसरा - जियो ब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड (JioBlackRock Low Duration Fund) है. दोनों डेट फंड्स के न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) 8 जनवरी 2026 को खुलकर 13 जनवरी 2026 को बंद होंगे. वहीं, जियो ब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड (JioBlackRock Sector Rotation Fund) के NFO में सब्सक्रिप्शन 27 जनवरी 2026 से खुलेगा और 9 फरवरी 2026 को बंद होगा. तीनों स्कीम्स में मिनिमम  लंपसम इनवेस्टमेंट  500 रुपये रखा गया है. SIP के जरिए निवेश भी 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है, इसके बाद 1 रुपये के मल्टिपल में निवेश संभव होगा.

Advertisment

Also read : ICAI CA Admit Card 2026 Out : इंटर और फाइनल जनवरी एग्जाम के हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड

JioBlackRock शॉर्ट ड्यूरेशन फंड 

जियो ब्लैकरॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड एक ओपन-एंडेड शॉर्ट टर्म डेट स्कीम होगी. इसमें ऐसे डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा, जिनकी मैकॉले ड्यूरेशन 1 साल से 3 साल के बीच होगी. इस फंड में ब्याज दरों से जुड़ा रिस्क थोड़ा अधिक और क्रेडिट रिस्क मॉडरेट लेवल का रहेगा.

इस स्कीम का मकसद शॉर्ट टर्म में स्टेबल इनकम जेनरेट करना है. फंड का बेंचमार्क NIFTY Short Duration Debt Index A-II होगा. इस फंड को अरुण रामचंद्रन, विक्रांत मेहता और सिद्धार्थ देब मैनेज करेंगे. ये स्कीम उन निवेशकों के लिए सही विकल्प हो सकती है, जो कम समय के लिए डेट में निवेश करके स्टेबल रिटर्न चाहते हैं.

Also read : NFO : भविष्य के ब्लूचिप शेयरों में निवेश का मौका, कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Nifty Next 50 ETF

JioBlackRock लो ड्यूरेशन फंड

जियो ब्लैकरॉक लो ड्यूरेशन फंड भी एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम होगी, लेकिन इसकी मैकॉले ड्यूरेशन 6 महीने से 12 महीने के बीच रखी जाएगी. यानी यह उन निवेशकों के लिए ज्यादा सही विकल्प हो सकता है, जो बहुत कम समय के लिए पैसा लगाना करना चाहते हैं.

इस फंड का उद्देश्य भी डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए स्टेबल रिटर्न जेनरेट करना है. इसका बेंचमार्क NIFTY Low Duration Debt Index A-I रहेगा. फंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी यहां भी अरुण रामचंद्रन, विक्रांत मेहता और सिद्धार्थ देब के पास होगी. जिन निवेशकों को कम समय के लिए पैसे लगाकर तुलनात्मक रूप से स्टेबल रिटर्न हासिल करना है, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Also read : SBI Research Report : रुपये में अब तक की सबसे तेज गिरावट, 349 दिन में 85 से 90 पर पहुंचा डॉलर

JioBlackRock सेक्टर रोटेशन फंड

जियो ब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड (JioBlackRock Sector Rotation Fund) एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड (Equity Fund) होगा, जो सेक्टर रोटेशन की थीम पर काम करेगा. इस फंड का मकसद अलग-अलग सेक्टर्स में समय के हिसाब से निवेश करके लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन करना है.

इस फंड के कॉर्पस का 80 से 100 प्रतिशत तक निवेश इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में किया जाएगा. स्कीम का बेंचमार्क Nifty 500 Index (TRI) होगा. वेरी हाई रिस्क लेवल वाले इस फंड के मैनेजर तन्वी कचेरिया और साहिल चौधरी होंगे.

जैसा कि जियो ब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड के नाम से जाहिर होता है, इसमें फंड मैनेजर बाजार की स्थिति के हिसाब से सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी को फॉलो करते हुए पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेक्टर्स का वेटेज घटाते-बढ़ाते रहेंगे. यह स्कीम उन निवेशकों के लिए ज्यादा सही ऑप्शन हो सकती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हैं और लंबी अवधि के लिए इक्विटी में निवेश का रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)  

Nfo New Fund Offer Debt Funds Equity Fund JioBlackRock Mutual Fund