/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/17/jiofinance-app-new-feature-2025-11-17-14-57-41.jpg)
JioFinance portfolio tracking : यह सभी फाइनेंशियल डेटा को एक जगह जोड़ता और दिखाता है, डेटा एनालिसिस करता है. (AI Image)
JioFinance App New Feature : लोग अपने पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें, इसके लिए जियोफाइनेंस (JioFinance) ऐप में एक नया और ताकतवार फीचर लॉन्च किया गया है. इस फीचर की मदद से यूजर अपनी वित्तीय जिंदगी की सभी जरूरी चीजों को एक ही सुरक्षित, समझदार और एंट्रीग्रेटेड प्लेटफॉर्म पर ला सकते हैं.
अब यूजर्स कई अलग-अलग ऐप खोलने की परेशानी के बिना, अपने सभी बैंक खातों, म्यूचुअल फंड और स्टॉक पोर्टफोलियो को आसानी से एक ही जगह पर लिंक कर सकते हैं, देख सकते हैं और उनका विश्लेषण कर सकते हैं.
NPS gratuity rules : एनपीएस कर्मचारियों को कितना मिल सकती है ग्रेच्युटी? सरकार ने किया साफ
ए​क ही प्लेटफॉर्म पर हर समाधान
आज के समय में लोग कई बैंक अकाउंट, ऐप और फाइनेंशियल सर्विसेज का उपयोग करते हैं. इससे पैसों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है. जियोफाइनेंस ऐप इस समस्या का समाधान देता है, यह सभी फाइनेंशियल डेटा को एक जगह जोड़ता और दिखाता है, यूजर की अनुमति से डेटा का विश्लेषण करता है और उनके खर्च, कैश फ्लो और निवेश पैटर्न के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है.
NFO : इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर लॉन्च हुई नई म्यूचुअल फंड स्कीम, इस एनएफओ में क्या है खास
वित्तीय निर्णय लेना आसान
ऐप (JioFinance) यह भी बताता है कि आपकी रोजमर्रा की खर्च करने की आदतें आपके लंबे समय के लक्ष्यों से कैसे मेल खाती हैं. एडवांस्ड एनालिटिक्स और स्मार्ट इनसाइट्स की मदद से यह फीचर सही वित्तीय निर्णय लेना आसान बनाता है.
जियोफाइनेंस ऐप के नए फीचर की मुख्य बातें
1. यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड : यह फीचर आपके सभी वित्तीय संबंधों (फाइनेंशियल रिलेशनशिप) को एक साथ लाता है, चाहे वे जियोफाइनेंस के अंदर लिए गए लोन हों या जमा किए गए डिपॉजिट, या आपके लिंक किए गए बाहरी खाते और निवेश हों. यह आपको अपने पूरे फाइनेंस की एक जगह पर, वास्तविक समय (रियल टाइम) में जानकारी देता है.
2. सम्पूर्ण एसेट ट्रैकिंग : यह यूजर्स को अपने बैंक खातों (CASA) को लिंक करने और ट्रैक करने की सुविधा देता है, जिससे वे वास्तविक समय में बैलेंस और खर्च करने के तरीके को जान सकते हैं.
इसके अलावा, आप अपने म्यूचुअल फंड, इक्विटी, और ETFs (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) को भी ट्रैक कर सकते हैं, जिसमें पोर्टफोलियो और प्रदर्शन का विश्लेषण भी शामिल होगा. जल्द ही फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) को भी लिंक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे आपकी सभी वित्तीय जानकारियां पूरी तरह एक ही जगह उपलब्ध होंगी.
3. स्मार्ट, डेटा-आधारित मार्गदर्शन : यह केवल सामान्य ट्रैकिंग से आगे बढ़कर काम करता है. यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की शक्ति से लैस, छोटी-छोटी सलाह और इनसाइट्स देता है. यह यूजर्स को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने के लिए उनकी जरूरतों के अनुसार सुझाव देता है.
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
फाइनेंशियल मैनेजमेंट आसान
स्मार्ट तरीके से अपने पैसे को मैनेज करने की शुरुआत करने के लिए, यूजर जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. होम स्क्रीन पर ‘ट्रैक योर फाइनेंस’ टैब पर क्लिक करें और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड सेट कर सकते हैं. जियोफाइनेंस ऐप का संचालन जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज लिमिटेड करती है, जो जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है.
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ, सुरभे एस शर्मा का कहना है कि जियोफाइनेंस ऐप में नया फीचर जोड़कर हम अपने मिशन की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा रहे हैं, कि हर भारतीय के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट (वित्तीय प्रबंधन) को सरल, पारदर्शी, सहज और आसानी से उपलब्ध बनाना.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us