scorecardresearch

NFO : भविष्य के ब्लूचिप शेयरों में निवेश का मौका, कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Nifty Next 50 ETF

New Fund Offer : कोटक म्यूचुअल फंड ने निफ्टी नेक्स्ट 50 ईटीएफ लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक ओपन-एंडेड ETF है, जिसके जरिए भारत की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा ले सकते हैं और भविष्य की बड़ी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं.

New Fund Offer : कोटक म्यूचुअल फंड ने निफ्टी नेक्स्ट 50 ईटीएफ लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक ओपन-एंडेड ETF है, जिसके जरिए भारत की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा ले सकते हैं और भविष्य की बड़ी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Kotak Nifty Next 50 ETF, Kotak Mutual Fund, NFO, NFO Alert, New Fund Offer, न्यू फंड ऑफर, एनएफओ, mutual fund new scheme

NFO News : यह ETF उनके लिए डिजाइन किया गया है, जो भारत की संभावित भविष्य की लीडर कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं. (Pixabay)

Kotak Nifty Next 50 ETF : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (कोटक म्यूचुअल फंड) ने कोटक निफ्टी नेक्स्ट 50 ईटीएफ लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसके जरिए निवेशक भारत की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा ले सकते हैं और भविष्य की बड़ी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं. ये न्यू फंड ऑफर (NFO) 18 दिसंबर 2025 को खुलेगा और 1 जनवरी 2026 को बंद होगा.

Nifty Next 50 Index में Nifty 100 की उन 50 कंपनियों को शामिल किया जाता है, जो Nifty 50 में नहीं हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को ऐसी कंपनियों में निवेश का मौका देना है, जिनमें आगे चलकर तेजी से बढ़ने की क्षमता है, साथ ही बड़ी कंपनियों जैसी स्थिरता भी मिलती है. 

Advertisment

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

यह ETF फिलहाल अलग-अलग सेक्टर्स में अच्छी तरह फैला हुआ है, जिससे किसी एक सेक्टर पर ज्यादा निर्भरता का जोखिम कम होता है और निवेशकों को निष्पक्ष व संतुलित एक्सपोजर मिलता है.

5,000 रुपये का न्यूनतम निवेश

NFO के दौरान 5,000 रुपये के न्यूनतम निवेश से निवेशक एक ही निवेश में भारत की आने वाली बड़ी कंपनियों का हिस्सा बन सकते हैं. फिलहाल Nifty Next 50 इंडेक्स का PE (प्राइस-टू-अर्निंग) 21.8 है, जो इसके 10 साल के औसत PE 29.9 से कम है. इसका मतलब है कि यह इंडेक्स अभी तुलनात्मक रूप से सस्ता मिल रहा है, इसलिए निवेश के लिए इसे एक ठीक मौका माना जा सकता है.

फंड की डिटेल 

फंड हाउस : Kotak Mahindra Mutual Fund
इश्यू डेट : 18 दिसंबर, 2025
क्लोजिंग डेट : 1 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी लार्ज कैप 
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमोटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Next 50 TRI

High Return : 5 साल में 168 से 265% एबसॉल्‍यूट रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल म्‍यूचुअल फंड की टॉप 5 इक्विटी स्‍कीम

डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश

Kotak Nifty Next 50 ETF एक पैसिव (निष्क्रिय) तरीके से मैनेज किया जाने वाला फंड (New Fund Offer) है, जिसका उद्देश्य Nifty Next 50 Index को ट्रैक या उसी जैसा रिटर्न देना है. यह फंड निवेशकों को कम लागत में, पारदर्शी तरीके से, तेजी से बढ़ने की क्षमता वाली कंपनियों के एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश का मौका देता है.

Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड्स 2025 में बना टॉप च्वॉइस, नेट सेल्स 12 महीनों में सबसे ज्यादा

किसके लिए बेहतर विकल्प 

कोटक महिंद्रा AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह का कहना है कि यह ETF उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारत की संभावित भविष्य की लीडर कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं. Nifty Next 50 इंडेक्स ने 3, 5, 10 और 20 साल की अवधि में Nifty 50 TRI से बेहतर रिटर्न दिया है और बेहतर डाइवर्सिफिकेशन के कारण यह लॉन्ग-टर्म वेल्थ बनाने के लिए एक आकर्षक विकल्प है. इस ETF के लॉन्च से कोटक के पैसिव फंड पोर्टफोलियो और मजबूत होंगे.

फंड मैनेजर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंघल का कहना है कि इस इंडेक्स को ट्रैक करने से निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर्स और उन कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर Nifty 50 का हिस्सा बन सकती हैं. उनका फोकस ट्रैकिंग एरर को कम से कम रखने पर रहेगा, ताकि निवेशकों को इंडेक्स का पूरा फायदा मिल सके.

 (डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Mutual Fund Nfo New Fund Offer