scorecardresearch

NFO : भारत के रूरल ग्रोथ पर लगाना चाहते हैं पैसा, कोटक म्यूचुअल फंड की नई इक्विटी स्‍कीम पर रखें नजर

Kotak Mutual Fund Bets Big on Bharat : इस योजना का मकसद लंबे समय में अच्छा रिटर्न हासिल करना है. फंड मैनेजर द्वारा ज्‍यादा रकम उन कंपनियों के शेयरों में लगाई जाएगी, जो ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों में काम करती हैं.

Kotak Mutual Fund Bets Big on Bharat : इस योजना का मकसद लंबे समय में अच्छा रिटर्न हासिल करना है. फंड मैनेजर द्वारा ज्‍यादा रकम उन कंपनियों के शेयरों में लगाई जाएगी, जो ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों में काम करती हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Kotak Mutual Fund Launches Kotak Rural Opportunities Fund, Kotak MF Unveils Rural Opportunities Fund, Kotak Launches New Fund, Kotak Rural Opportunities Fund Debuts, Kotak Mutual Fund Bets Big on Bharat, NFO, new fund offer

Kotak Mutual Fund NFO : फंड की फैक्‍ट शीट के अनुसार यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों वाली कंपनियों में निवेश करेगी. (Pixabay)

Kotak Rural Opportunities Fund : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (KMAMC) ने कोटक रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड (NFO) लॉन्च करने की घोषणा की है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो ग्रामीण और इससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश पर फोकस करेगी. यह स्कीम 6 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक निवेशकों के लिए खुली रहेगी.

इस फंड (New Fund Offer) का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है, जिसके लिए यह उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा, जो भारत के ग्रामीण विकास और बदलाव (रूरल ट्रांसफॉर्मेशन) से जुड़ी हैं या उससे लाभ कमा रही हैं. इस स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी रूरल इंडेक्स टीआरआई (Nifty Rural Index TRI) होगा.

Advertisment

NFO : HDFC म्यूचुअल फंड की नई इक्विटी स्कीम, टॉप कंपनियों की ग्रोथ से निवेशकों की दौलत बढ़ाने का टारगेट

NFO : एनएफओ की डिटेल 

फंड हाउस : कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 6 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 20 नवंबर, 2025
कैटेगरी : थीमैटिक
कम से कम निवेश : 1,000 रपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड: 90 दिनों के अंदर भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : Nifty Rural TRI
फंड मैनेजर : अर्जुन खन्ना - इक्विटी और ओवरसीज, अभिषेक बिसेन - डेट 

NFO Review : फ्रैंकलिन इंडिया के मल्टी फैक्टर फंड में 10 नवंबर से निवेश शुरू, स्टॉक चुनने की स्मार्ट स्ट्रैटेजी

कहां किया जाएगा निवेश?

रूरल थीम पर इक्विटी या इक्विटी से जुड़े विकल्‍प : कम से कम 80 फीसदी, जो अधिकतम 100 फीसदी तक हो सकता है. 
रूरल और संबधित थीम के अलावा अन्‍य इक्विटी या इससे जुड़े विकल्‍पों में : 0 से 20 फीसदी
डेट और मनी मार्केट सिक्‍योरिटीज : 0 से 20 फीसदी
यूनिट्स ऑफ REITs एंड InvITs : 0 से 10 फीसदी 

कैसे चुने जाएंगे स्टॉक 

बॉटम अप अप्रोच
सेलेक्शन : ग्रोथ ऐट रिजनेबल प्राइस
सभी मार्केट कैप
रूरल इंडिया के ग्रोथ पोटेंशियल 
रिसर्च के आधार पर बेस्ट स्टॉक 

Tata Mutual Fund Shock : टाटा म्‍यूचुअल फंड की 5 स्‍कीम बनीं 1 साल की लूजर, लॉन्‍ग टर्म में हैं टॉपर

निवेश की क्या रणनीति है?

इस योजना (Mutual Fund) का मकसद लंबे समय में अच्छा रिटर्न हासिल करना है. इसके लिए फंड मैनेजर द्वारा ज्‍यादातर रकम उन कंपनियों के शेयरों में लगाई जाएगी, जो ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों में काम करती हैं. ऐसी कंपनियां जिनकी शाखाएं, डिस्‍ट्रीब्‍यूशन नेटवर्क, सप्लाई चेन, कच्चा माल खरीद, प्रोजेक्ट, फैक्ट्री, खान, या प्लांट ग्रामीण इलाकों में हों, चाहे वे अभी चल रहे हों या बन रहे हों.

यह योजना एक्टिव इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍ट्रैटेजी अपनाएगी, यानी बाजार की स्थिति के अनुसार खरीद-बिक्री की जाएगी.

फंड मैनेजर समय-समय पर Nifty Rural Index और एम्‍फी के नियमों के अनुसार अन्य इंडस्‍ट्री या शेयरों को भी शामिल कर सकता है.

मुख्य रूप से निवेश ग्रामीण थीम पर किया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ हिस्सा अन्य क्षेत्रों में भी लगाया जा सकता है.

जोखिम से बचाव (हेजिंग), पोर्टफोलियो बैलेंस और SEBI द्वारा अनुमति दिए गए अन्य उद्देश्यों के लिए डेरिवेटिव्स का उपयोग किया जा सकता है.

लिक्विडिटी बनाए रखने और निवेशकों को पैसा लौटाने के लिए डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश किया जा सकता है.

योजना विदेशों में भी निवेश कर सकती है ताकि बाजार और मुद्रा के आधार पर विविधता मिले.

(सोर्स : फैक्‍ट शीट) 

Nippon India Small Cap : 21% CAGR के साथ टॉप च्वॉइस, 15 साल के चार्ट पर नंबर 1 बनने के पीछे क्या है स्ट्रैटेजी

योजना से जुड़े बड़े जोखिम

फंड की फैक्‍ट शीट के अनुसार यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों वाली कंपनियों में निवेश करेगी. इसलिए इस थीम से जुड़े जोखिमों का सीधा असर इस योजना पर पड़ेगा. इस कारण यह योजना दूसरे सेक्टर्स में ज्‍यादा निवेश नहीं कर पाएगी.

क्योंकि फंड को एक ही थीम यानी ग्रामीण थीम में निवेश करना है, इसलिए इसमें कंसन्ट्रेशन रिस्क (एक जगह ज्‍यादा पैसा लगने का जोखिम) रहेगा. इससे फंड का NAV (यानी निवेश की कीमत) एक आम डाइवर्सिफाइड फंड की तुलना में ज्‍यादा ऊपर-नीचे हो सकता है.

अगर बहुत सारे निवेशक एक साथ पैसा निकालते हैं, तो फंड को लिक्विडिटी का जोखिम हो सकता है, यानी सही समय पर निवेश बेचने में दिक्कत आ सकती है.

थीम आधारित योजना होने की वजह से कैपिटल लॉस का जोखिम सामान्य फंड्स की तुलना में अधिक है.

इक्विटी (शेयर) निवेश में हमेशा जोखिम रहता है. अगर ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्र की कंपनियां उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाईं, या बाजार और कंपनी में अचानक कोई बदलाव हो गया, तो निवेशक को नुकसान हो सकता है. इसलिए थीम आधारित फंड में निवेश करना सामान्य फंड की तुलना में ज्‍यादा उतार-चढ़ाव और जोखिम वाला हो सकता है.

(Disclaimer: यहां हमने एनएफओ की जानकारी दी है, जो फैक्ट शीट के बेस पर हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Mutual Fund Nfo New Fund Offer