/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/14/majhi-ladki-bahin-yojana-x-photo-2025-12-14-07-17-56.jpg)
Ladaki Bahin Yojana Update : लाडकी बहीण योजना के लिए करीब 2.63 करोड़ आवेदन मिले थे, जिनमें से लगभग 2.43 करोड़ आवेदनों को जांच के बाद वैध पाया गया है. (Image : X/@iAditiTatkare)
Ladki Bahin Yojana Big Updates : महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है. लेकिन e-KYC के दौरान हुई छोटी-बड़ी गलतियों की वजह से कई पात्र महिलाएं योजना के लाभ से वंचित न रह जाएं, इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. e-KYC में सुधार के लिए एक बार का आखिरी मौका दिया जाएगा, जिसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है.
इस बारे में राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री और श्रीवर्धन से विधायक अदिती तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योजना का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है, इसलिए तकनीकी या दस्तावेजी गलतियों के कारण किसी भी पात्र महिला को बाहर नहीं किया जाना चाहिए.
e-KYC दुरुस्तीसाठी मिळणार एकच संधी !
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) December 13, 2025
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेतील बहुतांश लाभार्थी या दुर्गम, ग्रामीण भागातील आहेत. e-KYC प्रक्रिया करत असताना त्यांच्याकडून काही चूक होणे स्वाभाविक आहे. या चुका दुरुस्त करण्याची संधी मिळावी अशा आशयाची अनेक निवेदने विभागास प्राप्त झाली… pic.twitter.com/nT4Pw6E2QP
दरअसल, लाडकी बहीण योजना के ज्यादातर लाभार्थी दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से हैं, जहां e-KYC की प्रक्रिया के दौरान गलतियां होना स्वाभाविक है. विभाग को बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन और शिकायतें मिली थीं, जिनमें e-KYC में सुधार का मौका देने की मांग की गई थी. इन्हीं मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह अंतिम अवसर देने का फैसला किया है.
सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन लाडकी बहीणों के पति या पिता अब जीवित नहीं हैं, उनके लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकें.
2.43 करोड़ लाडकी बहनों को मिल रहा योजना का लाभ
इससे पहले विधानसभा में योजना को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अदिती तटकरे ने बताया था कि विभाग लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो और लाभ सिर्फ सही पात्र महिलाओं तक पहुंचे.
आज विधानमंडळात 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजनेवर उपस्थित करण्यात आलेल्या लक्षवेधी सूचनेला महिला व बालविकास मंत्री कु. आदिती तटकरे यांनी सविस्तर उत्तर देत शासनाची भूमिका स्पष्ट केली. तसेच, महिला व बालविकास खात्याच्या वतीने योजनेची पारदर्शक अंमलबजावणी आणि पात्र… pic.twitter.com/IQXHYFBSL2
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) December 10, 2025
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लाडकी बहीण योजना के लिए करीब 2.63 करोड़ आवेदन मिले थे, जिनमें से लगभग 2.43 करोड़ आवेदनों को जांच के बाद वैध पाया गया है. इसके अलावा करीब 26 लाख आवेदनों की आईटी विभाग के जरिए अलग से क्रॉस-वेरिफिकेशन की गई, जिसमें भी ज्यादातर आवेदनों के पात्र होने की पुष्टि हुई.
सरकारी नौकरी करने वाली 8,000 महिलाएं योजना से बाहर
नमो शेतकरी योजना, स्कूल शिक्षा विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों से भी डेटा लेकर कॉमन लाभार्थियों की पहचान की गई. नियमों के मुताबिक, जो महिलाएं एक से अधिक योजनाओं की पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलता रहेगा. हालांकि जांच में करीब 8,000 लाभार्थी सरकारी नौकरी में पाए गए, जिन्हें अपात्र मानते हुए उनसे राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश भी भेजे जा चुके हैं.
12–14 हजार लाडकी बहनों के पास खुद के नाम से बैंक खाता नहीं, फिर भी लाभ
मंत्री ने यह भी बताया कि 12 से 14 हजार मामलों में महिलाओं के खुद के बैंक खाते नहीं थे, इसलिए भुगतान पिता, भाई या पति के खातों से जोड़ा गया था. किसी भी पात्र महिला को योजना से बाहर न किया जाए, इसके लिए विभाग स्वतंत्र क्रॉस-वेरिफिकेशन जारी रखे हुए है.
इसी क्रम में सरकार ने योजना के सभी लाभार्थियों के लिए 13 अहम मानकों के आधार पर e-KYC प्रक्रिया लागू करने का फैसला किया है. मंत्री अदिती तटकरे के मुताबिक, e-KYC पूरी होने के बाद योजना का लाभ वितरण और ज्यादा सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित हो जाएगा, जिससे मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का फायदा सही मायनों में जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचेगा.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us