/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/27/ladli-bahna-ko-milenge-extra-5000-2025-11-27-10-39-45.jpg)
Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे एक्स्ट्रा 5000 रुपये, इन्सेंटिव को लेकर क्या है अपडेट? (Image: X/@CMMadhyaPradesh)
Ladli Bahna Yojana: मध्य सरकार की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपये की मदद मिलती है. आने वाले दिनों में इस मंथली राशि में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी करने की बात कही गई है. 31वीं किस्त से पहले लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर भी आ रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली एमपी सरकार दिसंबर महीने की किस्त के साथ अलग से 5,000 रुपये देगी. एक्स्ट्रा वित्तीय मदद इंसेंटिव के रुप में मिलेगी. क्या यह इंसेंटिव लाड़ली बहना योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को मिलेगी? आइए जानते हैं.
लाड़ली बहनों को मंथली 5000 रुपये इंसेंटिव देने की तैयारी
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. इसके साथ ही रोजगारपरक उद्योगों में कार्यरत महिलाओं को सरकार अलग से इंसेटिंव राशि देकर उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी. योजना की आखिरी किस्त जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को अब तक 45,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है. इसके साथ ही जो बहनें कारखानों में काम करेंगी, उन्हें 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रदेश सरकार ने फैसला किया है.
लाड़ली बहनों को अब तक ₹45,000 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही जो बहनें रोजगारपरक उद्योगों में कार्य करेंगी, उन्हें ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है : CM@DrMohanYadav51@mp_wcdmp#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh… pic.twitter.com/AurWC3uDZv
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 12, 2025
इंसेंटिव राशि जारी करने की तारीख को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में दिसंबर की किस्त के साथ 5000 रुपये की इंसेंटिव लाड़ली बहनों को मिलेगी या नहीं, इसके लिए अगली अपडेट तक इंतजार करना होगा.
कब मिली योजना की आखिरी किस्त?
मंध्य प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री व पेटलावद से विधायक निर्मला भूरिया ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 12 नवंबर 2025 को सिवनी जिले से योजना के तहत 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खातों में 30वीं किस्त भेजी थी. इस दौरान बहनों के खाते में 1857 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के जरिए जमा कराई गई.
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदव जी ने #सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में 'मुख्यमंत्री #लाड़ली_बहना_योजना' के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में ₹1857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।@DrMohanYadav51#MP_ki_LadliBehnapic.twitter.com/Hf23iwW5ks
— Nirmala Bhuria (@NirmalaBhuria) November 12, 2025
इससे पहले श्योपुर जिले से सरकार ने योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 29वीं किस्त के लिए 1541 करोड़ की राशि जारी किए थे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us