/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/17/lado-laxmi-yojana-to-be-revised-soon-2025-11-17-18-10-55.jpg)
Lado Laxmi Yojana में जल्द होगा बदलाव, इसी शनिवार, 15 नवंबर को हिसार के एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया संकेत. (Image: X/@NayabSainiBJP)
Lado Lakshmi Scheme Eligibility, Lado Lakshmi Scheme Payment Cycle may change soon: बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने जिस तरह महिला मतदाताओं में जबरदस्त असर दिखाया, उसी मॉडल की हलचल अब हरियाणा में भी साफ दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार अपनी महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. यह वही योजना है जिसके तहत हरियाणा दिवस पर 1 नवंबर को 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त 2100 रुपये भेजी गई थी.
लेकिन सरकार को अब महसूस हो रहा है कि हर महीने 2100 रुपये की किस्त बहुत छोटी है और इससे महिलाओं के जीवन में खास बदलाव नहीं हो सकता. इसलिए सरकार ने संकेत दिया है कि अब योजना को मंथली पेमेंट मॉडल से हटाकर छमाही बड़ी किस्त के मॉडल में बदला जा सकता है, ताकि महिलाओं को एक साथ बड़ी रकम मिले, जिससे वे व्यवसाय शुरू करने या किसी जरूरी खर्च को पूरा करने जैसे बड़े निर्णय ले सकें.
हिसार के खरक पुनिया गांव में दादा बाढ़ देव पुनिया के जन्मोत्सव और मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने साफ कहा कि लाडो लक्ष्मी के लिए इस साल सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा. उन्होंने यह भी माना कि हर महीने 2100 रुपये “कम” हैं, इसलिए अधिकारियों को कहा गया है कि पैसे को 12 किस्तों में बांटने के बजाय इसे साल में दो बार ब्याज सहित बड़ी किस्त के रूप में देने के विकल्प पर गंभीरता से काम करें.
इस बदलाव के पीछ तर्क है कि छोटी-छोटी मंथली किस्तों में महिलाओं के हाथ में पर्याप्त पैसा नहीं आता, जबकि एक साथ बड़ी रकम मिलने पर हरियाणा की महिलाएं कोई छोटा बिजनेस शुरू कर सकती हैं, घर में सुधार कर सकती हैं या किसी जरूरत के लिए सार्थक कदम उठा सकती हैं.
ध्यान देने वाली बात है कि हरियाणा सरकार भी दीन दयान लाडो लक्ष्मी योजना में यह बदलाव किस तारीख से लागू होगी. इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अबतक सामने नहीं आई है. इसके अलावा योजना की अगली यानी दूसरी किस्त नवंबर की तरह महीने की पहली तारीख को ही आएगी या फिर इसमें कोई बदलाव देखने को मिलेगा. इसकी पुष्टि के लिए इंतजार करना होगा.
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत 25 सितंबर 2025, दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर की गई थी। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की मदद देती है। इसकी पहली किस्त इसी महीने की पहली तारीख को 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खातों में भेज दी गई। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना और उनकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों में मदद करना है। यह योजना खास तौर पर बीपीएल और कम आय वाले परिवारों की महिलाओं के लिए है। सरकार ने इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 5,000 करोड़ रुपये का बजट रिजर्व कर रखा है.
कौन उठा सकेगा लाभ
महिला की उम्र कम से कम 23 वर्ष हो.
वह कम से कम 15 साल से हरियाणा की निवासी हो.
परिवार की सालाना आमदनी 1 लाख रुपये से कम हो.
विशेष परिस्थितियों में, जैसे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कैंसर, दुर्लभ बीमारियां, हीमोफीलिया, थैलेसिमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित महिला भी लाभ के पात्र हैं, भले ही वे पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही हों.
इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा प्रदान करना है.
किसे नहीं मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना लाभ
- जो महिलाएं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा या निराश्रित महिला सहायता, दिव्यांग पेंशन, लाडली योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीड़ित महिला सहायता, अविवाहित महिला वित्तीय सहायता या हरियाणा गौरव सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी.
- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने एक बयान में कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की 23 साल से ऊपर की विवाहित और अविवाहित, दोनों महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलेगा बशर्ते उनके पारिवार की सालान इनकम 1 लाख रुपये से अधिक न हो.
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है. इसके तहत पंजीकृत परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड (ई-केवाईसी और डीबीटी के लिए), बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक और डीबीटी-सक्षम), आय प्रमाण पत्र (1 लाख रुपये तक), निवास और विवाह प्रमाण पत्र (विवाहित महिलाओं के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से लिंक मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के समय अपने पास तैयार रखें. यहां लिस्ट देखें.
हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
विवाहित महिला के लिए ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
बिजली बिल का कनेक्शन नंबर
बेरोजगारी में एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर
महिला या परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर वाहन का विवरण
महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण
सबसे अहम बात इस योजना के तहत 2100 रुपये मिलने के लिए जरूरी कागजों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और आधार कार्ड शामिल है. बता दें कि परिवार पहचान पत्र (PPP) योजना का उद्देश्य हरियाणा के सभी परिवारों का सत्यापित डिजिटल डेटा तैयार करना है. हर परिवार को 8 अंकों की फैमिली आईडी दी जाती है, जो जन्म, मृत्यु और विवाह रिकॉर्ड से जुड़कर स्वतः अपडेट होती है और योजनाओं, सब्सिडी व पेंशन के लाभ स्वतः उपलब्ध कराती है.
अगर किसी के परिवार पहचान पत्र में कोई गड़बड़ी है तो उसे ठीक करवा लें. सरकार की ओर से इसके लिए प्रदेशभर में जगह-जगह स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं.
2100 रुपये के लिए मोबाइल से ऐसे करें अप्लाई
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (Dept. of IT, Electronics & Communication, Haryana) के तहत संचालित किया जा रहा है. योजना का लाभ पाने के लिए नीच बताए गए स्टेप को अपनाकर रजिस्ट्रेशन पूरी करें.
- मोबाइल के प्ले-स्टोर पर जाकर लाडो लक्ष्मी योजना सर्च करिए और स्क्रीन पर हरियाणा सरकार की ओर से पेश किए गए ऐप को डाउनलोड करके इनस्टॉल करिए.
- इसके बाद ऐप खोलने पर मोबाइल नंबर पूछा जाएगा मोबाइल नंबर डालने के साथ ही ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को भरने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
- फिर यहां पात्रता चेक कर "योजना के लिए आवेदन करें" वाले विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी और स्कैन किए गए दस्तावेज जैसे जीवन प्रमाण पत्र और अन्य अपलोड करें.
- आवेदन सफलतापूर्वक भरने के बाद महिलाओं को एक आईडी नंबर मिलगा. उसकी मदद से वे आवेदन की स्थिति चेक कर सकती हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us