/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/mutual-fund-happy-investor-2025-11-10-17-43-43.jpg)
Top 5 Large Cap Mutual Funds : निप्पॉन, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई प्रू समेत टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स ने 5 साल में मार्केट से बेहतर रिटर्न दिए. (AI Generated Image)
Best Large Cap Mutual Funds in 5 Years : देश की टॉप 100 कंपनियों में निवेश करने वाले टॉप 5 एक्टिव लार्ज कैप फंड्स ने पिछले 5 साल में मार्केट के औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है. निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड, एचडीएफसी लार्ज कैप फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड जैसी स्कीम्स ने 5 साल में 19% से 24% तक का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है.
लार्ज कैप फंड का क्या है सही मतलब (Large Cap Mutual Funds Meaning)
लार्ज कैप फंड्स ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड्स होते हैं जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर देश की टॉप 100 बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं. इन कंपनियों का कारोबार मजबूत होता है और वे अपने-अपने सेक्टर में नेतृत्व करती हैं. यही कारण है कि इन फंड्स को स्टेबल रिटर्न देने वाला और जोखिम के लिहाज से तुलनात्मक रूप से सुरक्षित माना जाता है.
सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, हर लार्ज कैप फंड को अपने पोर्टफोलियो का कम से कम 80% निवेश इन बड़ी कंपनियों में करना जरूरी होता है. इससे बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर भी इनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत स्टेबल रहता है.
Also read : EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम
लार्ज कैप फंड्स का 5 साल का प्रदर्शन (Large Cap Mutual Funds 5 Year Performance)
AMFI के 7 नवंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स ने पिछले 5 साल में शानदार रिटर्न दिए हैं. इन सभी ने इस दौरान अपने बेंचमार्क इंडेक्स - BSE 100 TRI (18.29%) और NSE 100 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है. इनमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund), एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund), टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) और इनवेस्को इंडिया म्यूचुअल फंड (Invesco India Mutual Fund) के लार्ज कैप फंड शामिल हैं.
1.निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Nippon India Large Cap Fund - Direct Plan)
5 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 24.70%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू : 3,01,531 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 9,69,788 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 19.28 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.67%
2. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(ICICI Prudential Large Cap Fund - Direct Plan)
5 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 21.34%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू : 2,63,039 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 9,23,907 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 17.3%
एक्सपेंस रेशियो : 0.85 %
3. एचडीएफसी लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Large Cap Fund - Direct Plan)
5 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR): 20.87 %
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू : 2,57,984 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 8,81,215 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 15.37 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.97 %
4. इनवेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Invesco India Large Cap Fund - Direct Plan)
5 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR): 19.85 %
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू : 2,47,281 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 9,14,932 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 16.9 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.71%
5. टाटा लार्ज कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Tata Large Cap Fund - Direct Plan)
5 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 19.44 %
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू : 2,43,080 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 8,71,349 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 14.91 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.97 %
लार्ज कैप फंड्स के बेंचमार्क इंडेक्स का 5 साल का CAGR
BSE 100 TRI : 18.29%
NSE 100 TRI : 17.47%
लार्ज कैप फंड्स का रिस्क लेवेल : बहुत अधिक (Very High)
(सोर्स : AMFI, वैल्यू रिसर्च)
स्टेबल रिटर्न और बैलेंस्ड पोर्टफोलियो (Benefits of Large Cap Funds)
लार्ज कैप फंड्स की खासियत यह है कि इनके पोर्टफोलियो का कम से कम 80% हिस्सा देश की टॉप कंपनियों में लगाया जाता है, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत होता है. इससे निवेशक को लॉन्ग टर्म में स्टेबल रिटर्न (Stable Returns) और पोर्टफोलियो में बैलेंस दोनों मिलने की उम्मीद रहती है.
हालांकि स्मॉल कैप (Small Cap Mutual Funds) या मिड कैप फंड्स (Mid Cap Mutual Funds) तेजी के दौर में ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन उनमें गिरावट का रिस्क भी लार्ज कैप की तुलना में अधिक रहता है. इसलिए रिस्क और रिटर्न में बेहतर बैलेंस के साथ इक्विटी में निवेश से लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए लार्ज कैप फंड्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
Also read : NBFC Merger Explained : पीरामल फाइनेंस की बिना IPO कैसे हुई लिस्टिंग, समझें दो NBFC के मर्जर का पूरा मामला
किन्हें करना चाहिए इनमें निवेश (Who Should Invest in Large Cap Mutual Funds)
लार्ज कैप फंड्स लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन (Long Term Wealth Creation) के लिए मजबूत विकल्प हो सकते हैं. ये फंड्स ऐसे निवेशकों के लिए सही हैं जो इक्विटी में निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन हाई रिटर्न के लिए मिडकैप या स्मॉल कैप फंड्स में एक्सपोजर का रिस्क नहीं लेना चाहते. कुल मिलाकर लार्ज कैप फंड्स उन नए निवेशकों या ऐसे लोगों के लिए भी बेहतर हैं जो मिड और स्मॉल कैप फंड्स की उथल-पुथल से दूर रहते हुए इक्विटी मार्केट में पैसे लगाना चाहते हैं या अपने इक्विटी फंड पोर्टफोलियो को बैलेंस्ड बनाने के लिए इनमें निवेश करते हैं.
रिस्क को समझना जरूरी (Risks in Large Cap Mutual Funds)
भले ही लार्ज कैप फंड्स को मिड या स्मॉल कैप के मुकाबले कम जोखिम वाला माना जाता है, लेकिन इनमें भी मार्केट रिस्क (Market Risk) तो रहता ही है. रिस्कोमीटर पर भी इन्हें बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है. इसलिए निवेशकों को हमेशा याद रखना चाहिए कि इन फंड्स के पिछले प्रदर्शन को आगे भी वैसा ही रिटर्न देने की गारंटी नहीं माना जा सकता. किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले फंड की रणनीति, रिस्क फैक्टर्स और अपने निवेश के लक्ष्य को भी जरूर ध्यान में रखें.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us