/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/02/investment-growth-charts-desk-freepik-2025-10-02-20-22-52.jpg)
Where to Invest in 2026 : बैंकिंग और फाइनेंशियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, हेल्थकेयर और आईटी प्रमुख ग्रोथ सेक्टर माने गए हैं. (Freepik)
Investment strategy for Indian investors in 2026 : नए साल की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए ज्यादा बैलेंस और उम्मीदों से भरी दिख रही है. 2025 में ग्लोबल टेंशन, हाई वैल्यूएशन और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी से टिका रहा. अब 2026 में महंगाई के नियंत्रण में रहने, ब्याज दरों में संभावित कटौती और भू-राजनीतिक जोखिमों के धीरे-धीरे कम होने से बाजार के माहौल में सुधार की उम्मीद है. यह साल “सावधानी के साथ अवसर” वाला माना जा सकता है. ब्रोकरेज हाउस जियोजीत फाइनेंशियल ने 2026 की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर अपनी एक रिपोर्ट दी है.
VA Tech Wabag : रेखा झुनझुनवाला का ये स्टॉक दे सकता है 49% रिटर्न, भारी डिस्काउंट पर निवेश का मौका
2026 : लार्ज कैप पर करें फोकस
ब्रोकरेज के अनुसार 2026 में लार्ज-कैप शेयरों पर फोकस करने की सलाह है. हाई वैल्यूएशन और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में लार्ज कैप कंपनियां ज्यादा स्थिरता, बेहतर बैलेंस शीट और मजबूत अर्निंग हासिल करती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पोर्टफोलियो का लगभग 60% लार्ज-कैप, 15% मिड-कैप और 10% स्मॉल-कैप में रखना सही रहेगा. मिड और स्मॉल-कैप में अवसर हैं, लेकिन केवल चुनिंदा और मजबूत कंपनियों में ही निवेश करना चाहिए.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
वहीं गोल्ड और सिल्वर में एलोकेशन घटाकर 5 फीसदी और डेट कैटेगरी (बॉन्ड/फिक्स्ड इनकम) में 10 फीसदी करने की सलाह दी है, ताकि स्थिरता और जोखिम संतुलन बना रहे. जैसे-जैसे वैश्विक जोखिम कम होंगे, इक्विटी की ओर झुकाव बढ़ेगा.
Largecap Stocks : 60%
Midcap Stocks : 15%
Smallcap Stocks : 10%
Gold & Silver : 5%
Debt : 10%
किन सेक्टर पर करें फोकस
सेक्टर लेवल पर, बैंकिंग और फाइनेंशियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, हेल्थकेयर और आईटी 2026 के प्रमुख ग्रोथ सेक्टर माने गए हैं. ब्याज दरों में कटौती से बैंकों को क्रेडिट ग्रोथ का फायदा मिलेगा, जबकि सरकारी कैपेक्स और निजी निवेश में सुधार से इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को सपोर्ट मिलेगा. टैक्स राहत, कम महंगाई और 8वें वेतन आयोग जैसी उम्मीदों से उपभोक्ता खर्च बढ़ने की संभावना है.
2026 : टिकाऊ ग्रोथ वाला साल
कुल मिलाकर, 2026 को “धीरे लेकिन टिकाऊ ग्रोथ” का साल माना जा रहा है. निफ्टी 50 के लिए दिसंबर 2026 तक लगभग 29,150 का लक्ष्य रखा गया है, जो करीब 12% सालाना रिटर्न का संकेत देता है. हालांकि हाई वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों की वापसी में देरी और वैश्विक घटनाक्रम जोखिम बने रहेंगे. इसलिए 2026 की सबसे अच्छी निवेश रणनीति होगी - लार्ज-कैप पर फोकस, सेक्टर चयन में समझदारी, और डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के साथ धैर्य.
(Disclaimer: स्टॉक या सेक्टर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us