scorecardresearch

Life Certificate : जीवन प्रमाण जमा करने की अंतिम तारीख है आज, घर बैठे सिर्फ 1 मिनट में निपटा लें जरूरी काम

Life Certificate Deadline Today : पेंशन बिना रुकावट समय पर मिलती रहे इसके लिए साल में एक बार जीवन प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है. केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए आज सालाना जीवन प्रमाण जमा करने की अंतिम तारीख है.

Life Certificate Deadline Today : पेंशन बिना रुकावट समय पर मिलती रहे इसके लिए साल में एक बार जीवन प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है. केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए आज सालाना जीवन प्रमाण जमा करने की अंतिम तारीख है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Life Certificate Jeevan Pramaan 2

Jeevan Pramaan : बिना रुकावट पेंशन का लाभ पाने के लिए केंद्र सरकार के सभी पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है. यानी कल तक ही मौका है. (Screenshot : NICMeity)

पेंशनर्स के लिए आज का दिन बेहद अहम है. जो लोग सरकारी पेंशन लेते हैं, उनके लिए जीवन प्रमाणपत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है. यह प्रमाणपत्र साल में एक बार जमा किया जाना जरूरी है ताकि पेंशन बिना किसी रुकावट के हर महीने समय पर मिलती रहे.

केंद्र सरकार ने इस बार वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का बड़ा अभियान चलाया है, जिससे पेंशनर्स को बैंक शाखाओं और सरकारी दफ्तरों में बार-बार नहीं जाना पड़े. पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा यह अभियान 1 नवंबर से पूरे देश में शुरू किया गया था, जो आज यानी 30 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है.

Advertisment

Also read : Voter List SIR के बीच चुनाव आयोग ने BLO का मेहनताना 6000 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया, ERO–AERO को पहली बार मिलेगा मानदेय

सरकार लगातार अपील कर रही है कि पेंशनर अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए, UMANG ऐप से, Jeevan Pramaan पोर्टल के माध्यम से, आधार सेवा केंद्र या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दें. डिजिटल माध्यम से यह प्रक्रिया एक मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाती है.

जो पेंशनर अभी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब आज का ही अंतिम मौका है. समय पर सर्टिफिकेट जमा न होने पर दिसंबर से पेंशन रुक सकती है और उसके बाद इसे दोबारा शुरू करवाने में अतिरिक्त समय लग सकता है.

घर बैठे मोबाइल से 1 मिनट में जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण (How to Submit Life Certificate in 1 Minute Using Face Authentication at Home)

जीवन प्रमाण एक डिजिटल सुविधा है, जिससे पेंशनर्स को हर साल बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की झंझट नहीं रहती. अब सिर्फ मोबाइल से चेहरा स्कैन करके यह काम मिनटों में हो जाता है. घर बैठे अपना जीवन प्रमाण जमा करने के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें. 

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में दो ऐप AadhaarFaceRD और Jeevan Pramaan Face App डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलने के बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होती है. इसके बाद आपके फोन और ईमेल पर एक OTP आता है, उसे डालकर आगे बढ़िए.
  • इसके बाद ऐप आपका नाम आधार के अनुसार पूछेगा. “Scan” पर क्लिक करने के बाद मोबाइल आपका फेस स्कैन करेगा. “Yes” दबाते ही आपकी पहचान हो जाती है. यह प्रक्रिया केवल एक बार करनी होती है.
  • इसके बाद पेंशनर की जानकारी पूछी जाएगी. नाम, PPO नंबर, पेंशन का प्रकार (Self/Family), कौन सी एजेंसी पेंशन भेजती है, कौन सा बैंक है और पेंशन अकाउंट नंबर. सारी जानकारी भरकर Submit दबाएं.
  • अंत में फिर से फेस स्कैन करना होगा. स्कैन पूरा होते ही आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन जाता है और सीधे बैंक को भेज दिया जाता है. आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं होती.

आसानी से घर बैठे जीवन प्रमाण की प्रक्रिया समझने के लिए आप यहां एक्स पोस्ट में साझा किए गए वीडियो की मदद ले सकते हैं.

इसके अलावा स्टेप बाय स्टेप प्रासेस के लिए यह पोस्ट भी फॉलो कर सकते हैं.

UMANG ऐप से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण

अगर आप घर बैठे मोबाइल से ही अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं, तो UMANG ऐप सबसे आसान तरीका है. प्रक्रिया बेहद सरल है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है.

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर खोलकर UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा.
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और सर्च बार में "Jeevan Pramaan" टाइप करें.
  • अब "Generate Life Certificate" विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने ऑथेंटिकेशन पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, PPO नंबर और पेंशन से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी.
  • सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद ऐप फेस ऑथेंटिकेशन की अनुमति मांगेगा.
  • फेस स्कैन पूरा होते ही आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाता है और सीधे बैंक तक पहुंच जाता है.

इस तरह UMANG ऐप के माध्यम से घर बैठे कुछ ही मिनटों में जीवन प्रमाण जमा किया जा सकता है.

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के अन्य तरीकों के बारे में जानें

आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से सीधे वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in पर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकते हैं. किसी भी तरह की मदद के लिए इसी वेबसाइट पर उपलब्ध FAQ लिंक देखा जा सकता है.

आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या आधार सेवा केंद्र में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. यहां भी आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पीपीओ नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और पेंशन जारी करने वाली अथॉरिटी का नाम बताना होगा. फिंगरप्रिंट देने के बाद वेरिफिकेशन पूरा होने पर जीवन प्रमाण पोर्टल आपका प्रमाण ID जेनरेट कर देता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • आपका नाम आधार और बैंक दोनों जगह एक जैसा होना चाहिए. PPO नंबर और अकाउंट नंबर बिल्कुल सही भरें. आधार और मोबाइल नंबर भी बैंक में अपडेट होना जरूरी है.
  • RBI के नियम के अनुसार, पेंशन खाते में नॉमिनेशन (Nomination) देना भी जरूरी है. अगर नहीं दिया है, तो जल्द से जल्द पूरा करवाएं.
  • अगर पेंशनर दोबारा नौकरी पर लग गए हों या परिवार पेंशन लेने वाले की दोबारा शादी हो गई हो, तो ऐसे मामलों में लाइफ सर्टिफिकेट केवल फिज़िकल फॉर्म में ही जमा किया जा सकता है.
life certificate Digital Life Certificate Jeevan Pramaan Patra