scorecardresearch

Life Certificate Rejected? अगर आपको भी बैंक से आया है ऐसा मैसेज, तो घबराएं नहीं तुरंत करें ये काम

Digital Life Certificate Rejected? अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे जमा हो जाता है. लेकिन कई बार सर्टिफिकेट रिजेक्ट भी हो जाता है. जानिए वजह और समाधान.

Digital Life Certificate Rejected? अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे जमा हो जाता है. लेकिन कई बार सर्टिफिकेट रिजेक्ट भी हो जाता है. जानिए वजह और समाधान.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
jeevan praman life certificate miety, Life Certificate Rejected, Digital Life Certificate Status, Jeevan Pramaan Patra Check, DLC Rejected Reasons, Pensioner DLC Problem, How to Fix DLC Rejection, Jeevan Pramaan Portal Status, Pramaan ID Check, Pension DLC Issue, Aadhaar Biometric Mismatch, PPO Number Error, Bank Details Mismatch, How to Regenerate DLC, Pension Disbursing Agency Help, Digital Life Certificate Online, Life Certificate Status Check

Digital Life Certificate: हर महीने पेंशन जारी रहने के लिए साल में एक बार जीवन प्रमाण जमा करना जरूरी है. 2025 में इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है. (Image: Insta/nicmeity)

Received ‘Life Certificate Rejected’ SMS? Check Reasons and Easy Solutions: हर महीने पेंशन मिलती रहे, इसके लिए साल में एक बार जीवन प्रमाण देना जरूरी होता है. पहले यह प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बैंकों और पेंशन दफ्तरों में लंबी लाइनें लगती थीं, और कई पेंशनरों को बार-बार चक्कर भी लगाने पड़ जाते थे. लेकिन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र के आने से तस्वीरें बदली हैं और पेंशनर्स के लिए यह जरूरी प्रक्रिया पूरा करना काफी आसान हुआ है. आज वे बिना बैंक और पेंशन दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे अपने स्मार्टफोन से मिनटों में जीवन प्रमाण जमा कर सकते हैं लेकिन कुछ मामलों में पेंशनर्स को यह मैसेज मिल जाता है कि आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) रिजेक्ट हो गया है, और ऐसी स्थिति में उन्हें समझ नहीं आता कि आगे क्या करें.

अगर आप या आपके घर के कोई पेंशनर ऐसी परेशानी से जूझ रहा है, तो जीवन प्रमाण के रिजेक्शन की वजह जानना जरूरी हो जाता है. आपका लाइफ सर्टिफिकेट एक्सेट हुआ है या रिजेक्ट कैसे पता लगाएं. अगर DLC रिजेक्ट हो जाता है तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? जिस पेंशनर ने अब तक अपना जीवन प्रमाण जमा नहीं किया है और वह इसे घर बैठे मोबाइल से जमा करने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए भी जरूरी है कि इन महत्वपूर्ण बातों को पहले समझ लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न आए.

Advertisment

Also read : Life Certificate: घर बैठे मोबाइल से जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रासेस

Digital Life Certificate: डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट क्या है?

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, जिसे जीवन प्रमाण पत्र भी कहते हैं, आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन पर आधारित एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट है. इसकी मदद से केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर बिना कहीं जाए डिजिटल तरीके से यह साबित कर सकते हैं कि वे जीवित हैं. पेंशनर का आधार और बायोमेट्रिक लेकर इसका एक यूनिक सर्टिफिकेट बनता है, जिसे सीधे उस बैंक या संस्था को भेज दिया जाता है जो पेंशन देती है.

कैसे पता करें कि आपका DLC स्वीकार हुआ है या रिजेक्ट?

अगर आपको स्टेटस चेक करना है तो यह तरीका अपनाएं:

  • जीवन प्रमाण की आधिकारिक वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in पर जाएं.
  • अपनी प्रमान आईडी डालकर DLC डाउनलोड करें
  • स्क्रीन पर साफ दिख जाएगा कि आपका सर्टिफिकेट स्वीकृत, पेंडिंग, या रिजेक्ट है
  • यह तरीका सबसे भरोसेमंद है, भले ही आपको एसएमएस न मिला हो.

Also read : Life Certificate : 67.94 लाख पेंशनर्स ने जमा किए जीवन प्रमाण, घर बैठे आप भी मोबाइल से ऐसे जनरेट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

जीवन प्रमाण रिजेक्ट क्यों होता है?

आम तौर पर DLC तभी रिजेक्ट होता है जब सबमिशन के समय गलत जानकारी भर दी जाती है. जैसे:

  • PPO नंबर गलत
  • बैंक या ट्रेजरी की जानकारी गलत
  • आधार से डेटा नहीं मिलना
  • फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन ठीक से न होना
  • नाम या जन्मतिथि में गलती
  • उम्र बढ़ने या स्वास्थ्य कारणों से बायोमेट्रिक मैच न होना

जीवन प्रमाण रिजेक्ट होने पर क्या करें?

सबसे पहले अपनी पेंशन देने वाली एजेंसी (PDA) से संपर्क करें. वे बताएंगे कि गलती कहां हुई है. अक्सर पेंशनर की छोटी-सी जानकारी गलत भरने या बायोमेट्रिक ठीक से न मिलने की वजह से सर्टिफिकेट रिजेक्ट होता है. समाधान यह है कि आपको नया डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाना होगा, यानी नई प्रमान आईडी जनरेट करनी होगी. इस बार ध्यान रखें कि

  • PPO नंबर से लेकर नाम, जन्मतिथि, बैंक जानकारी—सब बिल्कुल सही भरी हो
  • आधार की जानकारी से हर विवरण मेल खाता हो
  • फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन साफ और सही तरीके से लिया जाए

Also read : Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय साइबर फ्रॉड से सावधान, धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

जीवन प्रमाण की आधिकारिक गाइडलाइन भी यही कहती है कि गलत जानकारी के कारण डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी DLC रिजेक्ट हो जाए, तो नई जीवन प्रमाण आईडी बनाकर फिर से सबमिट करना चाहिए.

life certificate Digital Life Certificate Jeevan Pramaan Patra