scorecardresearch

Ladaki Bahin Yojana Big Alert : 2.43 करोड़ लाडकी बहनों के लिए अलर्ट, 31 दिसंबर तक e-KYC नहीं कराया तो रुक जाएगी 1500 रुपये की किस्त

Majhi Ladaki Bahin Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए सभी पात्र महिलाओं को E-KYC प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है. सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2025 को आखिरी तारीख तय की है.

Majhi Ladaki Bahin Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए सभी पात्र महिलाओं को E-KYC प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है. सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2025 को आखिरी तारीख तय की है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Ladaki Bahin Yojana 16 and 17th installment, Majhi Ladki Bahin Yojana, Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra, Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC update, Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 last date, How to do e-KYC for Majhi Ladki Bahin Scheme, Aditi Tatkare Majhi Ladki Bahin announcement, 1500 rupees monthly benefit Maharashtra women scheme, Majhi Ladki Bahin Yojana eligibility and documents, Maharashtra women empowerment scheme 2025, Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin DBT payment, Majhi Ladki Bahin Yojana official website ladakibahin.maharashtra.gov.in

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए e-KYC के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर तय कर रखा है. (Image : X/@iAditiTatkare)

Maharashtra Govt's Majhi Ladaki Bahin Yojana Big Alert : महाराष्ट्र की 2.43 करोड़ से ज्यादा लाडकी बहनों के लिए यह खबर बेहद अहम है. अगर आप भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी हैं और हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की आर्थिक मदद बिना रुकावट पाना चाहती हैं, तो यह काम तुरंत निपटा लें. सरकार ने योजना का लाभ जारी रखने के लिए E-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है और इसके लिए अब समय तेजी से खत्म हो रहा है.

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने अपने ताजा संदेश में साफ कहा है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए सभी पात्र महिलाओं को E-KYC प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है. सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2025 को आखिरी तारीख तय की है, यानी अब चार दिन से भी कम समय बचा है.

Advertisment

Also read : कभी Aadhaar एनरोलमेंट ID से बनवाया था PAN और अब कन्फ्यूज हैं आधार से लिंक है या नहीं? ऐसे करें चेक

मंत्री ने योजना से जुड़ी सभी महिलाओं से अपील की है कि वे पहचान सत्यापन यानी E-KYC जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि भविष्य में किस्त अटकने या लाभ रुकने जैसी किसी भी परेशानी से बचा जा सके. सरकार का साफ संदेश है - समय रहते E-KYC नहीं कराया गया, तो योजना की मासिक राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है.

ऐसे में अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला इस योजना की लाभार्थी हैं, तो देर न करें और आज ही E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये बिना किसी रुकावट खाते में आते रहें.

क्या है माझी लाडकी बहिण योजना?

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की. 28 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंजूर की गई इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है. अब तक इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं.

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का मकसद राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना, परिवार और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना और पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है. सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

Also read : Aadhaar की मदद से कैसे पता करें अपना PAN नंबर? इनकम टैक्स ने बताया आसान तरीका

अनाथ, तलाकशुदा और एकल महिलाओं के लिए खास निर्देश

सरकारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जो पात्र महिलाएं अनाथ हैं, जिनके पिता जीवित नहीं हैं, जिनके पति का निधन हो चुका है या जिनका तलाक हो चुका है, उन्हें अपनी स्वयं की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. इसके बाद उन्हें अपने पिता या पति का आधिकारिक मृत्यु प्रमाणपत्र, तलाक प्रमाणपत्र या माननीय न्यायालय का आदेश की सत्यापित प्रति 31 दिसंबर 2025 तक संबंधित आंगनवाड़ी सेविका के पास जमा करनी होगी.

गलतियों को सुधारने का आखिरी मौका

जिन लाभार्थी महिलाओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन विकल्प चुनते समय कोई गलती हो गई है, उन्हें भी राहत दी गई है. ऐसी महिलाएं 31 दिसंबर 2025 तक वेब पोर्टल पर दोबारा जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर अपनी गलतियों को सुधार सकती हैं. यह सुधार का अंतिम अवसर होगा और इसके लिए लाभार्थियों को खुद पोर्टल पर लॉग इन करना होगा.

Also read : PAN Aadhaar लिंक 31 दिसंबर तक नहीं हुआ तो 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे ये काम, कैसे ठीक करें डिटेल्स की गड़बड़ी, क्या है पूरी प्रॉसेस

सिर्फ 10 स्टेप में पूरी करें अपनी e-KYC

सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं

  • होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा.
  • फॉर्म में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. सहमति (Consent) दें और Send OTP पर क्लिक करें.
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. उसे डालकर Submit करें.
  • सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं.
  • अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा. “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है.”
  • अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं.
  • पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा. अब पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. OTP प्राप्त कर Submit करें.
  • अब अपनी जाति श्रेणी (Caste Category) चुनें और दो घोषणाएं करें. पहला - परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा - परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है.
  • चेक बॉक्स टिक करें और Submit बटन दबाएं.
  • अंत में स्क्रीन पर संदेश आएगा. “Success – आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.”
Maharashtra Devendra Fadnavis Ladki Bahin Yojana