/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/29/maiya-samman-yojana-33-2025-11-29-14-46-16.jpg)
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से राज्य भर में कुल 24 जिलों की 50 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं. Photograph: (Image: X)
झारखण्ड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. जिन महिलाओं के अबतक अपने बैंक खाते से आधार लिंक नहीं करवाया वे 30 नवंबर तक यह जरूरी काम निपटा लें ताकि दिसंबर महीने की 2500 रुपये किस्त बिना रुकावट समय पर मिल जाए. जिला प्रशासन की ओर से ऐसा करने के लिए निर्देश जारी किया गया है.
मंईयां सम्मान योजना की किस्त से लिए बैंक खाते से आधार लिंक होना जरूरी है. झारखंड के लातेहार जिला प्रशासन की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सामाजिक सुरक्षा स्कीम्स के तहत जिले में चल रही पेंशन योजनाओं, एनएफ़बीएस और मंईयां सम्मान योजना की पूरी समीक्षा की गई है. सभी लाभार्थियों को समय पर पेंशन और सम्मान राशि मिले इसके लिए लाभार्थियों का उनके बैंक खाते से आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है. जिन लाभार्थियों का अभी तक खाते से आधार और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, उनका आधार–मोबाइल सीडिंग 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए.
सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित
— DC Latehar (@LateharDistrict) November 17, 2025
पेंशन योजनाओं, एनएफ़बीएस, मंईयां सम्मान योजना आदि की विस्तृत समीक्षा कर नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुको का आधार–मोबाइल सीडिंग 30 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।@JharkhandCMOpic.twitter.com/gpNpC7bdoT
राज्य में कुछ जिलों से ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां पात्र लाभार्थी खाते में किसी और महिला का आधार कार्ड दर्ज है. इस वजह से कुछ लाभार्थी महिलाओं के खाते में कई किस्तें नहीं पहुंची हैं. जिन महिलाओं की योजना की किस्त इस वजह से अटकी है वे मंईयां सम्मान योजना पोर्टल पर जानकारी की पुष्टि करके जिला प्रशासन या उसके तहत आने वाले सहायता केंद्रों पर संपर्क करें. सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार को अपडेट रखना जरूरी है. जिनके आधार और योजना आवेदन में विवरण समान नहीं हैं वे भी सहायता केंद्रों की मदद से सुधार करना लें ताकि रुकी हुई सभी किस्तें मिल सके.
क्या है मंईयां सम्मान योजना?
झारखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए वर्ष 2024 में एक विशेष योजना शुरू की गई. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जुलाई 2024 में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लॉन्च की थी. इसका उद्देश्य 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. यह राशि हर महीने की 15 तारीख को सीधे खाते में भेजी जाती है.
मंईयां सम्मान योजना के फायदे
• राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये महीने दिए जाते हैं.
• पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर होता है.
• महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है.
Maiya Samman Yojana के लिए योग्यता
• यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है.
• आवेदिका की उम्र 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए.
• महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए.
कौन-कौन महिलाएं इस योजना का लाभ पा सकती हैं?
• 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
• झारखंड के हरे राशन कार्ड वाली महिलाएं
• पीला राशन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना) के लाभार्थी
• गुलाबी राशन कार्ड वाले परिवार
• सफेद राशन कार्ड (K-Oil राशन कार्ड) वाली फैमिली
मंईयां सम्मान योजना का 2500 रुपये कब मिलेंगे?
यह योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई थी. पहले महिलाओं को 1000 रुपये मिलते थे, लेकिन 2024 से इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया. हर महीने की 15 तारीख को राशि सीधे बैंक खाते में जमा होती है.
कौन-कौन महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं?
• जिनके परिवार इनकम टैक्स भरते हैं
• EPF की सदस्य महिलाएं जिनका पीएफ कट रहा हो
• महिला या उसका पति केंद्र/राज्य सरकार के संस्थान में नौकरी कर रहे हों
• सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी
• रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने वाले
• महिला एवं बाल विकास मंत्रालय या सामाजिक सुरक्षा विभाग की अन्य पेंशन पाने वाली महिलाएं
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
• पासपोर्ट
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• वोटर आईडी
• पैन कार्ड
• बैंक पासबुक
• Self Declaration Form
2500 रुपये की किस्त पाने के लिए क्या करना होगा?
• आवेदन ऑफलाइन करना होगा, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है.
• पंचायत स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष कैंप लगाए जाते हैं.
• आंगनवाड़ी सहायिकाएं घर-घर फॉर्म उपलब्ध कराती हैं.
• चाहें तो आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) या जोनल ऑफिस से फॉर्म ले सकते हैं.
• आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us