scorecardresearch

Ladaki Bahin Yojana: लाडकी बहीण योजना में इन महिलाओं के लिए बदले नियम, समय रहते करा लें e-KYC वरना रुक जाएगी 1500 रुपये की किस्त

लाडकी बहीण योजना से जुड़ी तलाकशुदा, विधवा, अकेली या अपने पिता को खो चुकी लाभार्थी महिलाओं के लिए नियम बदल गए हैं. ऐसे में चाहती हैं कि हर महीने 1500 रुपये की किस्त मिलती रहे तो इसके लिए जरूरी काम समय रहते निपटा लें.

लाडकी बहीण योजना से जुड़ी तलाकशुदा, विधवा, अकेली या अपने पिता को खो चुकी लाभार्थी महिलाओं के लिए नियम बदल गए हैं. ऐसे में चाहती हैं कि हर महीने 1500 रुपये की किस्त मिलती रहे तो इसके लिए जरूरी काम समय रहते निपटा लें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Majhi Ladki Bahin Yojana, Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra, Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC update, Majhi Ladki Bahin Yojana 2025 last date, How to do e-KYC for Majhi Ladki Bahin Scheme, Aditi Tatkare Majhi Ladki Bahin announcement, 1500 rupees monthly benefit Maharashtra women scheme, Majhi Ladki Bahin Yojana eligibility and documents, Maharashtra women empowerment scheme 2025, Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin DBT payment, Majhi Ladki Bahin Yojana official website ladakibahin.maharashtra.gov.in

Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लाड़की बहिण योजना के तहत ज्यादातर पात्र महिलाओं के खातों में 16 किस्तें जमा हो चुकी हैं. (Image: X/iAditiTatkare)

Majhi Ladaki Bahin Yojana e KYC New Deadline: अगर आप महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना से जुड़ी हैं और हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की आर्थिक सहायता लेती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. राज्य सरकार ने कुछ लाभार्थी महिलाओं के लिए नियमों में बदलाव किए हैं, और यदि वे समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने से चूक जाती हैं, तो आने वाले महीने में 1500 रुपये की मंथली किस्त से वंचित हो सकती हैं.

महिला एवं बाल विकास मंत्री और श्रीवर्धन की विधायक अदिती तटकरे ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कई महिलाओं को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य परिस्थितियों के कारण अपना e-KYC पूरा करने में कठिनाई हुई. सरकार ने उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.

Advertisment
  • महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदा और अन्य समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं का e-KYC पूरा नहीं हो पाया. ऐसे सभी लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत दी गई है.
  • e-KYC की अंतिम तारीख को 18 नवंबर से बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2024 कर दिया गया है, ताकि कोई भी बहन योजना के लाभ से वंचित न रहे.
  • योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे, इसके लिए सभी पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द e-KYC पूरा करने की सलाह दी गई है.
  • सरकार ने विशेष रूप से विधवा, अकेली (single women), तलाकशुदा महिलाएं, और जिन महिलाओं के पिता अब नहीं हैं, ऐसी सभी महिलाओं के लिए जरूरी बदलाव करते हुए प्रक्रिया को आसान बनाया है.

Also read : New Labour Code : अब सिर्फ एक साल में मिलेगी ग्रेच्युईटी, नए लेबर कोड में और भी कई बड़े बदलाव

किन लाडकी बहनों के लिए क्या बदले नियम 

नई व्यवस्था के मुताबिक, जिन महिलाओं के पति या पिता अब नहीं रहे, या जिनका तलाक हो चुका है, उन्हें अपना e-KYC खुद कराना होगा. इसके साथ ही उन्हें अपने पति या पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, तलाक का प्रमाणपत्र या कोर्ट का आदेश की सत्यापित कॉपी अपने ज़िले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी के दफ़्तर में जमा करनी होगी. सरकार का कहना है कि इन बदलावों से योजना का फायदा महिलाओं को बिना रुके लगातार मिलता रहेगा.

सिर्फ 10 स्टेप में पूरी करें अपनी e-KYC

सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं

  • होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा.
  • फॉर्म में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. सहमति (Consent) दें और Send OTP पर क्लिक करें.
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. उसे डालकर Submit करें.
  • सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं.
  • अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा. “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है.”
  • अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं.
  • पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा. अब पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. OTP प्राप्त कर Submit करें.
  • अब अपनी जाति श्रेणी (Caste Category) चुनें और दो घोषणाएं करें. पहला - परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा - परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है.
  • चेक बॉक्स टिक करें और Submit बटन दबाएं.
  • अंत में स्क्रीन पर संदेश आएगा. “Success – आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.”

Also read : Sebi on Digital Gold : डिजिटल गोल्ड को रेगुलेट करने का कोई इरादा नहीं, सेबी चीफ का बड़ा बयान

क्या है माझी लाडकी बहिण योजना?

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की. 28 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंजूर की गई इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है. अब तक इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं.

Maharashtra Devendra Fadnavis Ladki Bahin Yojana