scorecardresearch

Ladaki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए अच्छी खबर, e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक करा सकेंगी वेरीफिकेशन

लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त बिना रुकावट जारी रहे, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने e-KYC की अंतिम तारीख 18 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 करप दी है.

लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त बिना रुकावट जारी रहे, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने e-KYC की अंतिम तारीख 18 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 करप दी है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Majhi Ladaki Bahin Yojana eKYC Deadline extended, Majhi Ladaki Bahin Yojana eKYC Deadline extended, Ladaki Bahin Yojana, Mazi Ladki Bahin Yojana, Maharashtra e-KYC Extension, Ladki Bahin Yojana e-KYC Last Date, Ladki Bahin Scheme Update, ₹1500 Monthly Assistance Scheme, Ladki Bahin e-KYC Verification, Maharashtra Women Welfare Scheme, Devendra Fadnavis Women Scheme, Aditi Tatkare Announcement, Maharashtra Govt e-KYC Deadline, Women Financial Assistance Maharashtra

Majhi Ladaki Bahin Yojana : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की e-KYC की अनिवार्य अंतिम तारीख बढ़ा दी है. (Image: x/@iAditiTatkare)

Maharashtra Ladaki Bahin Yojana: e-KYC Date Extension Announced; Verification Open Till December 31: महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहनों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने राज्य की लाडकी बहनों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की अनिवार्य e-KYC की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब योजना से जुड़ी महिलाएं 31 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं, ताकि उन्हें हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त बिना रुकावट जारी रहे.

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री और श्रीवर्धन सीट से विधायक अदिती तटकरे ने एक्स पर किए पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में माझी लाडकी बहीण योजना राज्यभर में सफलतापूर्वक चल रही है. पहले सभी लाभार्थियों को 18 नवंबर 2025 तक e-KYC पूरा करने के निर्देश दिए गए थे.

Advertisment

लेकिन हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं और विभिन्न कठिनाइयों के कारण कई पात्र महिलाओं के लिए समय पर e-KYC कर पाना मुश्किल हो गया था. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे किसी भी लाभार्थी बहन को योजना का हक पाने में रुकावट न आए.

क्या है e-KYC की नई डेडलाइन

योजना से जुड़ी लाडकी बहनों की e-KYC की अंतिम तारीख 18 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है. जिन लोगों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है वे बढ़ी हुई डेडलाइन का लाभ उठाते हुए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें.

Also read : PM Kisan Yojana : पीएम मोदी कल कोयंबटूर से 9 करोड़ किसानों के खातों में भेजेंगे 2-2 हजार रुपये, इन लोगों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

इन लाडकी बहनों के लिए बदले नियम

नई व्यवस्था के अनुसार, जिन महिलाओं के पति या पिता अब जीवित नहीं हैं, या जिनका तलाक हो चुका है, उन्हें अपना e-KYC खुद करना होगा. साथ ही अपने पति या पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, तलाक प्रमाणपत्र या माननीय न्यायालय का आदेश की सत्यापित प्रति अपने जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी. सरकार का कहना है कि इस निर्णय से योजना के लाभों में निरंतरता और स्थिरता बनी रहेगी.

सिर्फ 10 स्टेप में पूरी करें अपनी e-KYC

सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं

  • होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा.
  • फॉर्म में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. सहमति (Consent) दें और Send OTP पर क्लिक करें.
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. उसे डालकर Submit करें.
  • सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं.
  • अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा. “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है.”
  • अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं.
  • पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा. अब पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. OTP प्राप्त कर Submit करें.
  • अब अपनी जाति श्रेणी (Caste Category) चुनें और दो घोषणाएं करें. पहला - परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा - परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है.
  • चेक बॉक्स टिक करें और Submit बटन दबाएं.
  • अंत में स्क्रीन पर संदेश आएगा. “Success – आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.”

Also read : Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी 5.22 लाख महिलाओं के लिए जरूरी खबर, अब मंथली 2100 रुपये नहीं, एक साथ मिलेगी बड़ी रकम!

क्या है माझी लाडकी बहिण योजना?

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की. 28 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंजूर की गई इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है. अब तक इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं.

Maharashtra Devendra Fadnavis Ladki Bahin Yojana