/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/17/majhi-ladaki-bahin-yojana-17th-installment-2-2025-11-17-14-06-24.jpg)
Ladaki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ अब खास प्लानिंग कर रही है. (Image: FB/devendra.fadnavis)
Mukhyamantri Majhi Ladaki Bahin Yojana : महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए काम की खबर है. सरकार हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ अब आगे की बड़ी योजना भी बना रही है. इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक अपनी अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें. सरकार के शीर्ष नेताओं के हाल के बयानों में इसके संकेत मिल रहे हैं कि महिलाओं के लिए और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
लाडकी बहनों के लिए क्या है प्लान?
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ में शिवसेना की एक बड़ी सभा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने माझी लाडकी बहिण योजना शुरू की, बच्चियों के लिए लेक लाडकी लखपती योजना शुरू की, लड़कियों की उच्च शिक्षा मुफ्त की और महिलाओं को एसटी बस में 50% छूट दी. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ 1500 रुपये देने पर नहीं रुकेगी बल्कि नगर विकास विभाग के जरिए महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए पूंजी भी देने की कोशिश कर रही है.
कन्नड हा शिवसेनेचा बालेकिल्ला असून इथे माझी लाडकी बहिण संजना जाधव ही आमदार आहे. आणि आता अनिता कवडे यांच्या रूपाने आणखी एक लाडकी बहिण तुमच्या सेवेत दाखल होत आहे. लाडक्या बहिणींनी विधानसभा निवडणुकीत जो करिष्मा करून दाखवला तोच आता पुन्हा एकदा करून दाखवावा असे आवाहन याप्रसंगी केले.… https://t.co/6zRIcFAgdxpic.twitter.com/KUPiwadwKV
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) December 1, 2025
इससे पहले नाशिक जिले के सटाणा में हुई सभा में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लाडकी बहनों ने जिस तरह की जीत दिलाई, वह इतिहास बन गया. उन्होंने कहा कि विरोधियों ने सरकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया. बर्फ पर सोकर लड़ने की बात करने वालों को भी लाडकी बहनों ने घर भेज दिया. उन्होंने बताया कि विरोधियों ने इस योजना का विरोध किया और कोर्ट तक गए, लेकिन जब वे मुख्यमंत्री थे तभी यह योजना शुरू हुई थी और अब KYC से जुड़ी सभी समस्याएं भी दूर की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जब तक एकनाथ शिंदे है तब तक लाडकी बहिण योजना बंद नहीं होगी.
इस दौरान नंदुरबार जिले के शहादा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी साफ कहा कि यह योजना बंद नहीं होने वाली है. उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद योजना खत्म कर दी जाएगी ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक आपका भाऊ देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है यह योजना कभी बंद नहीं होगी और सरकार अब लखपति दीदी योजना पर भी काम कर रही है.
वहीं अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रही हैं और इसका बड़ा कारण लाडकी बहिण योजना है. उन्होंने बताया कि बतौर योजना और वित्त मंत्री उन्हें हर साल करीब 45,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करनी पड़ती है, ताकि सरकार समय पर भुगतान कर सके. चुनौती बड़ी है, लेकिन राज्य में योजना सुचारु रुप से चल रही है.
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल हैं. स्थानीय निकाय चुनावों में तीनों दल लाडकी बहीण योजना का श्रेय लेते नजर आ रहे हैं. इन सभी बयानों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनावों से पहले या उसके तुरंत बाद सरकार लाडकी बहीण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए कोई बड़ा फैसला कर सकती है.
ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, वे समय रहते यह काम कर लें. योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और सही हकदार महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक लाभ मिल सके, इसके लिए e-KYC प्रक्रिया अभी भी जारी है. e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है. योजना से जुड़ी सभी महिलाएं इस अवधि के भीतर राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर अपनी e-KYC पूरी कर लें.
सिर्फ 10 स्टेप में पूरी करें अपनी e-KYC
सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं
- होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा.
- फॉर्म में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. सहमति (Consent) दें और Send OTP पर क्लिक करें.
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. उसे डालकर Submit करें.
- सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं.
- अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा. “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है.”
- अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं.
- पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा. अब पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. OTP प्राप्त कर Submit करें.
- अब अपनी जाति श्रेणी (Caste Category) चुनें और दो घोषणाएं करें. पहला - परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा - परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है.
- चेक बॉक्स टिक करें और Submit बटन दबाएं.
- अंत में स्क्रीन पर संदेश आएगा. “Success – आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.”
क्या है माझी लाडकी बहिण योजना?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की. 28 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंजूर की गई इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है. अब तक इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us