/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/29/C5pmkJVHJgxDj8kPKCpl.jpg)
Meesho and Aequs IPO Comparison : पिछले कुछ दिनों से 2 सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाले आईपीओ मीशो और एक्यूस रहे हैं. (Freepik)
Stock market listing 10 December : पिछले कुछ दिनों से 2 सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाले आईपीओ Meesho और Aequs रहे हैं और दोनों 10 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं. दोनों आईपीओ को निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है और सब्सक्रिप्शन सभी कैटेगरी में जोरदार रहा. Meesho का आईपीओ लगभग 82 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि Aequs ने उम्मीदों से ज्यादा प्रदर्शन करते हुए 104 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया. इन दोनों इश्यू के लिए इस तरह का बड़ा क्रेज बाजार में तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इंटरनेट और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी को दिखाती है.
Ashish Kacholia Portfolio : आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो के 5 लूजर, इस साल 63% तक आई है गिरावट
लेकिन निवेशकों के मन में असली सवाल ये है कि कौन-सा आईपीओ ज्यादा मजबूत लिस्टिंग गेन देगा? ग्रे मार्केट के शुरुआती संकेत बताते हैं कि मुकाबला काफी करीबी होगा. Meesho करीब 35% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जिससे लिस्टिंग पर 32–36% रिटर्न मिलने के संकेत हैं. दूसरी तरफ़, Aequs का प्रीमियम लगभग 27% है, जो लिस्टिंग पर 27–30% के गेन की संभावना दिखाता है.
Meesho IPO : करीब 82 गुना सब्सक्राइब
मीशो के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 82 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 39.85 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
पोस्ट ऑफिस MIS : सिर्फ एक बार निवेश करें और हर महीने पाएं फिक्स मुनाफा, क्या हैं नियम
Meesho IPO : ग्रे मार्केट में प्रीमियम 35%
ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर हलचल बनी हुई है, हालांकि प्रीमियम में कमी आई है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में अभी 39 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 111 रुपये के लिहाज से 35 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 10 दिसंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 32 से 36 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.
Aequs IPO : 104 गुना हुआ था सब्सक्राइब
एक्यूस के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 104.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को 37.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसे रिटेल कैटेगरी में 81.03 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 83.61 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 122.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
Coforge : आईटी सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 54% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने इन वजहों से दी BUY रेटिंग
Aequs IPO : ग्रे मार्केट में प्रीमियम 32% हुआ
ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर कुछ क्रेज कम हुआ है. लेकिन कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक अभी भी ग्रे मार्केट में 34 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 124 रुपये के लिहाज से 27 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 10 दिसंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 27 से 30 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us