scorecardresearch

Meesho vs Aequs IPO : एकस का रिटेल हिस्सा कुछ ही घंटे में 650% सब्सक्राइब, मीशो को भी मजबूत रिस्पांस

IPO Market Action : आज आईपीओ मार्केट में जोरदार एक्शन है. आज एक साथ 3 मेनबोर्ड आईपीओ खुले हैं, जिनमें मीशो और एकस को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है. दोनों को निवेशकों को मजबूत रिस्पांस मिल रहा है.

IPO Market Action : आज आईपीओ मार्केट में जोरदार एक्शन है. आज एक साथ 3 मेनबोर्ड आईपीओ खुले हैं, जिनमें मीशो और एकस को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है. दोनों को निवेशकों को मजबूत रिस्पांस मिल रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Aequs Stock Market Listing Today, Aequs Stock Price, Buy or Sell Aequs, Aequs Latest Stock Price, Aequs IPO Listing Gains

IPO Battles : मीशो आईपीओ का साइज 5,421 करोड़ रुपये है, जबकि एकस आईपीओ का साइज 921.81 करोड़ रुपये है. (Freepik)

Meesho  vs Aequs IPO Subscription : आज आईपीओ मार्केट (IPO Market) में जोरदार एक्शन है. आज एक साथ 3 मेनबोर्ड आईपीओ खुले हैं, जिनमें मीशो और एकस को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है. फिलहाल आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे में एकस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 650 फीसदी से अधिक सब्सक्राइब हो गया है. वहीं मीशो आईपीओ में भी रिटेल हिस्सा करीब 250 फीसदी भर गया है. दोनों आईपीओ में 5 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं.

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

Advertisment

Meesho IPO Subscription 

रिटेल हिस्सा : 249 फीसदी
क्यूआईबी : शुरू नहीं
एनआईआई : 63 फीसदी
ओवरआल : 69 फीसदी  

Aequs IPO Subscription 

रिटेल हिस्सा : 650 फीसदी
क्यूआईबी : शुरू नहीं
एनआईआई : 154 फीसदी
कर्मचारियों का हिस्सा: 426 फीसदी
ओवरआल : 168 फीसदी

Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय

Meesho IPO GMP : ग्रे मार्केट में क्रेज 

इश्यू से पहले निवेशकों की दिलचस्पी काफी मजबूत दिखाई दे रही है. Meesho के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल लगभग 51 रुपये है. इसका मतलब है कि शेयर की लिस्टिंग करीब 162 रुपये पर हो सकती है, जो कि ऊपरी प्राइस बैंड 111 रुपये से लगभग 45% ज्यादा है.

हालांकि GMP कोई आधिकारिक संकेतक नहीं होता और इसमें तेजी से उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन मौजूदा रुझान बताता है कि लिस्टिंग के दिन IPO की मांग काफी मजबूत रह सकती है.

Aequs IPO GMP

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्‍त क्रेज बना हुआ है. कंपनी का अनलिस्‍टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में 47 रुपये पर है. यह अपर प्राइस बैंड 124 रुपये के मुकाबले 38 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्‍टॉक 124 रुपये आईपीओ प्राइस के मुकाबले 171 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. हालांकि जीएमपी इस बात की गारंटी नहीं है कि इसी ट्रेंड पर लिस्टिंग होगी. 

(Disclaimer: यहां आईपीओ और उसके सब्सक्रिप्शन व जीएमपी के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह निवेश की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

IPO Market Meesho IPO