scorecardresearch

High Return Scheme : नंबर 1 लार्ज एंड मिड कैप फंड, 3 साल में डबल और 5 साल में तीन गुना किए पैसे

Motilal Oswal Large Midcap Fund ने निवेशकों के पैसों को 3 साल में डबल और 5 साल में 3 गुना कर दिया है. इस 5 स्टार रेटेड स्कीम के एक्सपेंस रेशियो, रिस्क लेवल और SIP रिटर्न समेत हर जरूरी जानकारी.

Motilal Oswal Large Midcap Fund ने निवेशकों के पैसों को 3 साल में डबल और 5 साल में 3 गुना कर दिया है. इस 5 स्टार रेटेड स्कीम के एक्सपेंस रेशियो, रिस्क लेवल और SIP रिटर्न समेत हर जरूरी जानकारी.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Motilal Oswal Large and Midcap Fund High Returns in 3 and 5 Years, Best Large Mid Cap Mutual Fund India

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड ने 3 साल में पैसे डबल और 5 साल में 3 गुना किए. (Image : Freepik)

Motilal Oswal Large & Midcap Fund 3 year and 5 year returns : मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिड कैप फंड एक 5 स्टार रेटिंग वाली स्कीम है, जिसने पिछले 3 और 5 साल में अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा सालाना रिटर्न देकर नंबर वन पोजिशन हासिल की है. इस इक्विटी स्कीम ने पिछले 3 साल में 26.94% और 5 साल में 26.48% की दर से सालाना रिटर्न (CAGR) देकर निवेशकों को भारी मुनाफा कराया है. वैल्यू रिसर्च और क्रिसिल, दोनों ने इस फंड को 5 स्टार रेटिंग दी है.

3 और 5 साल के रिटर्न में नंबर 1

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड (Motilal Oswal Large and Midcap Fund) ने बीते 3 साल में निवेशकों के पैसों को दोगुना कर दिखाया है, जबकि 5 साल पहले किए गए लंपसम इनवेस्टमेंट की रकम 3 गुने से ज्यादा हो गई है. इस 5 स्टार स्कीम ने लंपसम ही नहीं, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये किए गए निवेश पर भी निवेशकों को मोटा मुनाफा कराया है.

Advertisment

Also read : New Labour Codes : सैलरीड कर्मचारियों को अब किस हिसाब से मिलेगी ग्रेच्युटी? नए नियमों से क्या होगा फायदा

3 साल में 2 गुने से ज्यादा किए पैसे 

3 साल का रिटर्न : 26.94 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख रुपये के निवेश की 3 साल बाद फंड वैल्यू : 2.05 लाख रुपये 

10,000 रुपये मंथली SIP के जरिये 3 साल में कुल निवेश : 3.60 लाख रुपये

SIP पर 3 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 22.27% (डायरेक्ट प्लान)

SIP इनवेस्टमेंट की 3 साल बाद फंड वैल्यू : 4,98,240 (4.98 लाख) रुपये

5 साल में 3 गुने से ज्यादा किए पैसे 

स्कीम का 5 साल का रिटर्न (CAGR): 26.48 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख रुपये के निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू : 3.24 लाख रुपये 

10,000 रुपये मंथली SIP के जरिये 5 साल में कुल निवेश : 6 लाख रुपये

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 22.59% (डायरेक्ट प्लान)

SIP इनवेस्टमेंट की 5 साल बाद फंड वैल्यू : 10,50,777 (10.51 लाख) रुपये 

(सोर्स : AMFI, वैल्यू रिसर्च)

Also read : Income Tax Refund Delay : इनकम टैक्स रिफंड में देरी की क्या हो सकती है वजह? घर बैठे ऐसे चेक करें अपने ITR का स्टेटस

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड में क्या है खास

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड के नाम से पता चलता है, यह एक लार्ज एंड मिडकैप फंड (Large and Mid Cap Fund) है, जो मार्केट कैप के लिहाज से बड़ी और मीडियम आकार वाली कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करता है. लार्ज कैप स्टॉक्स जहां उथल-पुथल के माहौल में स्कीम के पोर्टफोलियो को मजबूती देते हैं, वहीं मिड कैप स्टॉक्स में निवेश से हाई रिटर्न हासिल करने में मदद मिलती है. 

स्कीम का बेंचमार्क है निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty Large Midcap 250 TRI). 17 अक्टूबर 2019 को लॉन्च हुई इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 24 नवंबर 2025 को 14,821 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका था. स्कीम के डायरेक्ट प्लान का टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) 0.67% है, जबकि रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) 1.70% है.

Also read : Digital Payments : आपका मंथली बजट बिगड़ने की वजह कहीं डिजिटल पेमेंट तो नहीं? कैसे दूर करें ये परेशानी

स्कीम की टॉप 5 होल्डिंग्स 

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड के पोर्टफोलियो में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने बाजार में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स और पोर्टफोलियो में उनकी हिस्सेदारी इस प्रकार है : 

1.इटर्नल लिमिटेड (Eternal Ltd) : 6.47 %

2. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) : 4.45 %

3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) : 4.04 %

4. सीजी पावर (CG Power) : 33.95 %

5. पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) : 3.88 %

एग्जिट लोड और रिस्क लेवल

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड में अगर निवेशक अलॉटमेंट की तारीख से 365 दिन के भीतर पैसा निकालते हैं तो 1% एग्जिट लोड देना पड़ता है. एक साल बाद कोई एग्जिट लोड नहीं है. मुख्य रूप से इक्विटी में निवेश करने की वजह से इस स्कीम को रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली है.

हाई रिटर्न के साथ हाई रिस्क

मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड का पिछले 3 और 5 साल का रिटर्न भले ही शानदार हो, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड का पिछला प्रदर्शन आगे भी जारी रहने की गारंटी नहीं होती. इसके साथ ही इस स्कीम का रिस्क लेवल भी बहुत हाई है. इसलिए निवेश का फैसला करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखें. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में हमेशा लंबी अवधि यानी 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए पैसे लगाना बेहतर रहता है.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार की राय लेने के बाद ही करें.)

Mutual Fund Motilal Oswal Large and Mid Cap Fund