/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/14/2FZaDHekxw7lwy6pAPzm.jpg)
High Return Fund : मार्केट के उतार–चढ़ाव, ब्याज दरों में बदलाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, इसके कई इक्विटी फंड्स ने मजबूत रिटर्न दिए हैं. Photograph: (Pixabay)
Motilal Oswal Schemes That Multiplied Money : पिछले 5 सालों में अगर किसी म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से निवेशकों का ध्यान खींचा है, तो उसमें मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड भी शामिल है. मार्केट के उतार–चढ़ाव, ब्याज दरों में बदलाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, इसके कई इक्विटी फंड्स ने मजबूत रिटर्न दिए हैं. कुछ स्कीम्स ने तो 5 साल में निवेशकों का पैसा 3.5 गुना से भी अधिक कर दिया. यही वजह है कि आज मोतीलाल ओसवाल की टॉप इक्विटी स्कीम्स रिटर्न, रिस्क-मैनेजमेंट और कॉन्सिस्टेंसी, तीनों मोर्चों पर बाजार में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं.
IPO : म्यूचुअल फंड कंपनी के आईपीओ में निवेश का मौका, पहले समझ लें 5 पॉजिटिव और 5 निगेटिव फैक्टर्स
चाहे आप मिडकैप, लार्ज एंड मिड कैप या इंडेक्स फंड ढूंढ रहे हों, मोतीलाल ओसवाल की ये स्कीम (Mutual Fund) 5 साल में 168% से 265% तक एबसॉल्यूट रिटर्न देने में सफल रही हैं. यानी अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उनकी वैल्यू 2.68 लाख से 3.65 लाख रुपये तक पहुंच चुकी होती. बेहतरीन शार्प रेश्यो, कंट्रोल्ड वोलैटिलिटी और मजबूत रिसर्च-बेस्ड पोर्टफोलियो इन फंड्स को बाकी प्रतिस्पर्धियों से अलग खड़ा करते हैं. आइए जानते हैं मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की वो टॉप 5 स्कीमें, जो बीते 5 सालों में सबसे आगे रहीं.
Motilal Oswal Midcap
5 साल का रिटर्न : 29.57% CAGR
1 लाख निवेश की 5 साल में वैल्यू : 3.65 लाख रुपये
एबसॉल्यूट रिटर्न : 265%
कुल एसेट्स : 38,003 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.72% (30 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 17.73%
शार्प रेश्यो : 1.10%
बीटा : 0.92%
NAV : 112.3084 रुपये (10 दिसंबर, 2025)
रिस्क ले सकते हैं? या बिल्कुल नहीं, आपके पास किस तरह की हेनी चाहिए म्यूचुअल फंड स्कीम
Motilal Oswal Large and Midcap
5 साल का रिटर्न : 25.06% CAGR
1 लाख निवेश की 5 साल में वैल्यू : 3.06 लाख रुपये
एबसॉल्यूट रिटर्न : 206%
कुल एसेट्स : 15,146 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.69% (30 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 18.49%
शार्प रेश्यो : 1.06%
बीटा : 1.13%
NAV : 35.9151 रुपये (10 दिसंबर, 2025)
Motilal Oswal Nifty Midcap 150
5 साल का रिटर्न : 23.48% CAGR
1 लाख निवेश की 5 साल में वैल्यू : 2.87 लाख रुपये
एबसॉल्यूट रिटर्न : 187%
कुल एसेट्स : 2,929 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.26% (30 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 15.76%
शार्प रेश्यो : 1.02%
बीटा : 0.99%
NAV : 39.2637 रुपये (10 दिसंबर, 2025)
Motilal Oswal Nifty Smallcap 250 Index
5 साल का रिटर्न : 22.71% CAGR
1 लाख निवेश की 5 साल में वैल्यू : 2.78 लाख रुपये
एबसॉल्यूट रिटर्न : 178%
कुल एसेट्स : 1,018 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.33% (30 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 19.64%
शार्प रेश्यो : 0.73%
बीटा : 1.03%
NAV : 36.1987 रुपये (10 दिसंबर, 2025)
Ashish Kacholia Portfolio : आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो के 5 लूजर, इस साल 63% तक आई है गिरावट
Motilal Oswal ELSS Tax Saver
5 साल का रिटर्न : 21.80% CAGR
1 लाख निवेश की 5 साल में वैल्यू : 2.68 लाख रुपये
एबसॉल्यूट रिटर्न : 168%
कुल एसेट्स : 4,444 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.64% (30 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 18.97%
शार्प रेश्यो : 0.92%
बीटा : 1.19%
NAV : 56.6510 रुपये (10 दिसंबर, 2025)
(source : value research)
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us