scorecardresearch

MTF : रिटेल निवेशकों की पसंद बन रहा है मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी, कैसे काम करता है ये तरीका

MTF Investing Explained : इस सुविधा में निवेशक शेयर खरीदते समय पूरी रकम नहीं देते, बल्कि कुछ हिस्सा देते हैं और बाकी राशि ब्रोकरेज कंपनी देती है. इस तरह MTF डेरिवेटिव्स के मुकाबले एक सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प बन गया है.

MTF Investing Explained : इस सुविधा में निवेशक शेयर खरीदते समय पूरी रकम नहीं देते, बल्कि कुछ हिस्सा देते हैं और बाकी राशि ब्रोकरेज कंपनी देती है. इस तरह MTF डेरिवेटिव्स के मुकाबले एक सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प बन गया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
MTF Boom in India, Margin Trading Is Growing Faster, Margin Trading Facility, Future of Retail Investing, Margin Trading Demand Surges, MTF vs F&O, MTF Investing Explained, Margin Trading Facility India, एमटीएफ, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी

MTF Safe Option : एमटीएफ को निवेश का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है, क्योंकि इसमें 2 से 4 गुना तक कंट्रोल्ड लीवरेज मिलता है. : (Image : Pixabay)

Margin Trading Facility India : भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने के तरीकों में भी बड़ा बदलाव आ रहा है और इस बदलाव के केंद्र में है मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF). कभी सिर्फ बैंक-समर्थित ब्रोकर्स और बड़े निवेशकों तक सीमित यह सुविधा आज हर रिटेल निवेशक की पहुंच में है. 

MTF की मदद से निवेशक कम पूंजी में भी बड़े और मजबूत शेयरों में हिस्सेदारी ले पा रहे हैं. इस सुविधा में निवेशक शेयर खरीदते समय पूरी रकम नहीं देते, बल्कि कुछ हिस्सा देते हैं और बाकी राशि ब्रोकरेज कंपनी देती है. इस तरह मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी डेरिवेटिव्स के मुकाबले एक सुरक्षित और तेजी से लोकप्रिय हो रहा विकल्प बन गया है.

Advertisment

Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर

यही वजह है कि पूरी इंडस्ट्री का MTF बुक कुछ ही महीनों में 77,000 करोड़ से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. F&O के मुकाबले सुरक्षित, सरल और कंट्रोल लीवरेज देने वाली यह सुविधा अब भारतीय निवेशकों की नई पसंद बनती जा रही है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि भारत में इसका स्कोप अभी बहुत बड़ा है, अमेरिका और चीन के मुकाबले यह बाजार अभी अपने शुरुआती चरण में है. 

अशीष नंदा, प्रेसिडेंट एंड हेड – डिजिटल बिजनेस, कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि पूरी इंडस्ट्री का औसत MTF बुक Q1FY26 में 77,180 करोड़ से बढ़कर अगस्त 2025 में 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो लीवरेज्ड ट्रेडिंग की बढ़ती मांग को दिखाता है. इस तेजी के बावजूद, भारत में मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी अभी भी शुरुआती दौर में है. यह कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का सिर्फ 0.1% है. अगर हम इसकी तुलना करें, तो यह दर अमेरिका में 1.6% और चीन में 2.7% है. यह दिखाता है कि भारत में एमटीएफ के विस्तार की बहुत बड़ी संभावना है.

Mutual Fund Stars : ये 5 इक्विटी फंड एक दशक से लगातार दे रहे हैं 20%+ CAGR रिटर्न, 3, 5 और 10 साल के विनर

MTF में अचानक क्यों आया उछाल? 

कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि इस ग्रोथ का मुख्य कारण यह है कि डिस्काउंट ब्रोकर्स ने इस प्रोडक्ट को रिटेल निवेशकों के लिए ढूंढना और इस्तेमाल करना आसान बना दिया है. पहले, MTF की सुविधा केवल बैंक समर्थित ब्रोकर्स और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) तक सीमित थी, लेकिन अब यह बड़े निवेशक वर्ग के लिए उपलब्ध है. ब्याज दरें भी अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गई हैं. कुछ ब्रोकर्स 9.5% से 9.75% तक कम दरें पेश कर रहे हैं, जिससे यह अनुभवी निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है.

SIP Winners : 10,000 की एसआईपी को 15 साल में कम से कम 1 करोड़ बनाने वाले 5 फंड, सभी में 20%+ CAGR रिटर्न

एमटीएफ को निवेश का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है, क्योंकि इसमें 2 से 4 गुना तक कंट्रोल्ड लीवरेज मिलता है, जबकि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस जैसे डेरिवेटिव्स में 5 से 50 गुना तक लीवरेज मिलता है. एमटीएफ में निवेशक को शेयरों की असली ओनरशिप भी मिलती है, जबकि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ऐसा नहीं होता. इसके अलावा फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस की तरह स्ट्राइक प्राइस, एक्सपायरी डेट जैसी जटिल चीजें भी नहीं होतीं. इसी वजह से MTF आम निवेशकों के लिए F&O की तुलना में ज्यादा सरल और कम जोखिम वाला विकल्प है.

2,000 से ज्यादा शेयरों में कर सकते हैं निवेश

MTF में आप 6,000 से अधिक लिस्टेड शेयरों में से 2,000 से ज्यादा शेयरों में निवेश कर सकते हैं, जिससे बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयरों का जोखिम काफी कम हो जाता है. रेगुलेटरी नियम भी सख्त हैं ताकि एमटीएफ रिटेल निवेशकों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी बना रहे. शेयरों की कीमत में बदलाव के हिसाब से मार्जिन की जरूरत भी बदलती रहती है और ब्रोकर्स पर लिमिट लगी होती है ताकि वे जरूरत से ज्यादा पैसा उधार न दें.

NFO : डिविडेंड देने वाले लीडर शेयरों में निवेश का मौका, मिरे एसेट के एनएफओ में क्या है खास

सिस्टमैटिक रिस्क नहीं

सबसे जरूरी बात यह है कि अभी सिस्टम में कोई बड़ा खतरा (सिस्टमैटिक रिस्क) नहीं है. उदाहरण के लिए, एचएएल (HAL), जियो फाइनेंशियल्स (Jio Financials), टीसीएस (TCS) और टाटा मोटर्स पीवी (TMPV) जैसे बड़े शेयरों में MTF के जरिये अच्छी खरीदारी हो रही है, लेकिन कोई भी एक शेयर कुल MTF बुक का 1–1.5% से ज्यादा हिस्सा नहीं लेता. यह डाइवर्सिफिकेशन का एक स्वस्थ संकेत है.

भले ही भारत का एमटीएफ बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन वैश्विक बाजारों की तुलना में यह अभी भी बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है. भारत में ग्रोथ की बहुत बड़ी गुंजाइश है, खासकर जैसे-जैसे रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी और एमटीएफ के बारे में जागरूकता बेहतर होगी.

SBI Large Cap vs ICICI Pru Large Cap : लार्जकैप का कौन है विनर? पोर्टफोलियो और परफॉर्मेंस की तुलना

किनके लिए पसंदीदा विकल्‍प 

एमटीएफ अब उन निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है जो अपने पैसे का इस्तेमाल समझदारी से और सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं. हाल में इसकी तेज बढ़त दिखाती है कि निवेशकों के व्यवहार में बड़ा बदलाव आ रहा है.

लेकिन ध्यान रखना जरूरी है कि ऐसे प्रोडक्ट्स में निवेश करते समय सावधानी और अनुशासन बहुत जरूरी है. लीवरेज वाले निवेश (जहां उधार लेकर निवेश किया जाता है) में जोखिम समझना बेहद जरूरी है, खासकर जब बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव हो.

एमटीएफ आने वाले समय में भारत के कैपिटल मार्केट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि निवेशक इस सुविधा के बारे में सही जानकारी रखें और समझदारी से फैसले लें.

(नोट: हमने यहां एमटीएफ के बारे में जानकारी दी है. इस पर विचार एक्सपर्ट के हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.)

Stock Market Trading