scorecardresearch

Best Hybrid Fund Category 2025 : मल्टी एसेट फंड ने 2025 में दिया सबसे ज्यादा मुनाफा, 23.89% तक रहा टॉप 5 स्कीम का रिटर्न

Best Hybrid Fund Category 2025 : इस साल हाइब्रिड फंड्स में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कैटेगरी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड की रही है, जबकि टॉप 5 स्कीम का 1 साल का रिटर्न 22.44 % से 23.89% तक रहा है.

Best Hybrid Fund Category 2025 : इस साल हाइब्रिड फंड्स में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कैटेगरी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड की रही है, जबकि टॉप 5 स्कीम का 1 साल का रिटर्न 22.44 % से 23.89% तक रहा है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Multi Asset Allocation Fund 2025 में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली हाइब्रिड म्यूचुअल फंड कैटेगरी है

2025 में मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स ने हाइब्रिड और ज्यादातर इक्विटी फंड कैटेगरीज को रिटर्न में पीछे छोड़ा. (Image : Freepik)

Year Ender 2025 | Best Hybrid Fund Category in 2025 With Highest YTD Return : साल 2025 की नंबर वन हाइब्रिड फंड कैटेगरी है मल्टी एसेट एलोकेशन फंड. 2025 में अब तक इस फंड कैटेगरी ने 15.89% YTD रिटर्न दिया है, जो किसी भी दूसरी हाइब्रिड फंड कैटेगरी की तुलना में ज्यादा है. और सिर्फ हाइब्रिड फंड्स ही नहीं, ज्यादातर इक्विटी फंड कैटेगरीज का रिटर्न भी इस साल इससे कम रहा है. इक्विटी फंड्स में सिर्फ इंटरनेशनल फंड, बैंकिंग फंड और ऑटो एंड ट्रांसपोर्टेशन फंड (Auto & Transportation Funds) कैटेगरी के YTD रिटर्न ही इससे अधिक हैं. लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप से लेकर फ्लेक्सी कैप फंड्स तक,  इक्विटी फंड्स की बाकी तमाम कैटेगरीज का YTD रिटर्न भी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के कैटेगरी रिटर्न से कम ही है.

1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 5 फंड

आइए अब नजर डालते हैं पिछले 1 साल के दौरान मल्टी एसेट एलोकेशन फंड कैटेगरी में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली टॉप 5 स्कीम के प्रदर्शन पर. सभी आंकड़े डायरेक्ट प्लान के हैं.

Advertisment

1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 5 फंड

1. इनवेस्को इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Invesco India Multi Asset Allocation Fund - Direct Plan)

1 साल का रिटर्न : 23.89 %, एक्सपेंस रेशियो : 0.56 %, AUM : 595 करोड़ रुपये

2. डीएसपी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (DSP Multi Asset Allocation Fund - Direct Plan)

1 साल का रिटर्न : 23.84 %, एक्सपेंस रेशियो : 0.23 %, AUM : 5,587 करोड़ रुपये

3. महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Mahindra Manulife Multi Asset Allocation Fund - Direct Plan)

1 साल का रिटर्न : 22.66 %, एक्सपेंस रेशियो : 0.33 %, AUM : 834 करोड़ रुपये

4. कोटक मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Kotak Multi Asset Allocation Fund - Direct Plan)

1 साल का रिटर्न : 22.44 %, एक्सपेंस रेशियो : 0.48 %, AUM : 9,869 करोड़ रुपये

5. सुंदरम मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Sundaram Multi Asset Allocation Fund - Direct Plan)

1 साल का रिटर्न : 21.80 %, एक्सपेंस रेशियो : 0.36 %, AUM : 3,015 करोड़ रुपये

(Source : Value Research)

मल्टी एसेट फंड्स का 3, 5 और 10 साल का प्रदर्शन

मल्टी एसेट फंड कैटेगरी का रिटर्न सिर्फ 2025 में ही नहीं, बल्कि पिछले 3, 5 और 10 साल में भी शानदार रहा है. इस कैटेगरी का पिछले 3 साल का औसत रिटर्न (CAGR) 17.58 %, 5 साल का रिटर्न 16.40 % और 10 साल का CAGR 11.43 % रहा है. जो एक हाइब्रिड फंड के लिए काफी अच्छा कहा जा सकता है.

Also read : PSU बैंकों का मजबूत प्रदर्शन, पर्सनल, होम और ऑटो लोन में प्राइवेट बैंकों से छीना मार्केट शेयर : रिपोर्ट

क्यों खास हैं मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स ऐसे हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स (Hybrid Mutual Funds) हैं, जिनके पोर्टफोलियो में हर वक्त कम से कम तीन एसेट क्लासेज में 10-10% इनवेस्टमेंट रहना जरूरी है. आम तौर पर ये फंड्स इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश करते हैं, लेकिन कुछ स्कीम्स में इंटरनेशनल इक्विटी, REITs और InvITs जैसे ऑप्शन भी जोड़े जाते हैं. सेबी की गाइडलाइन के अनुसार इन फंड्स में इक्विटी का अलोकेशन 0% से लेकर 70% तक हो सकता है. वहीं, एग्रेसिव हाइब्रिड फंड्स में फंड्स में इक्विटी का हिस्सा 50-65% तक और कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स में 35-50% तक होता है.

Also read : India Stock Market Outlook 2026 : अगले साल लार्ज कैप कर सकते हैं आउटपरफॉर्म, किन सेक्टर पर रखें नजर

किनके लिए सही हैं मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स

अगर आप एक ऐसे म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं जो शेयर (Stock), डेट (Debt) और गोल्ड (Gold) तीनों में बैलेंस्ड तरीके से निवेश करके बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता हो, तो आप मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स में पैसे लगाने पर विचार कर सकते हैं. खास तौर पर बाजार के मौजूदा हालात में, जब अंतरराष्ट्रीय फैक्टर्स की वजह से अस्थिरता और असमंजस का माहौल है, ऐसे फंड्स ज्यादा बैलेंस्ड और स्टेबल रिटर्न देने वाले ऑप्शन हो सकते हैं. रिस्कोमीटर पर मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स को आमतौर पर ज्यादा या बहुत ज्यादा जोखिम (High or Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है. इसलिए इनमें निवेश से पहले अपनी रिस्क उठाने की क्षमता को समझ लेना चाहिए. साथ ही यह भी याद रखें कि म्यूचुअल फंड्स का पिछला रिटर्न आगे भी जारी रहने की गारंटी नहीं होती.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार की राय लेने के बाद ही करें.)

hybrid mutual funds Multi Asset Allocation Fund Year Ender 2025