/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/11/xzItIpQ2u4Ow4brS8miY.jpg)
Worst Mutual Fund Categories in 2025: स्मॉल कैप, टेक और फार्मा ने कराया सबसे ज्यादा घाटा (Image : Freepik)
Mutual Funds Worst Performing Categories in 2025, Year Ender 2025 : म्यूचुअल फंड्स के लिए 2025 का साल अब तक मिला जुला रहा है. एक तरफ गोल्ड और सिल्वर जैसी कमोडिटी में निवेश करने वाले फंड्स हैं, जिनका इस साल अब तक का रिटर्न (YTD) जबरदस्त रहा है. इनमें सिल्वर फंड कैटेगरी का YTD रिटर्न 127 फीसदी से अधिक और गोल्ड फंड का 72 फीसदी से ऊपर रहा है.
दूसरी तरफ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स हैं, जिनमें इंटरनेशनल, बैंकिंग (सेक्टोरल) और ऑटो (सेक्टोरल) फंड्स को छोड़कर किसी भी कैटेगरी का 2025 का अब तक का रिटर्न टॉप 10 फंड कैटेगरीज में शामिल नहीं है. इतना ही नहीं, 5 इक्विटी फंड कैटेगरीज तो ऐसी हैं, जिनका इस साल अब तक का रिटर्न (YTD) निगेटिव रहा है.
2025 में निगेटिव रिटर्न देने वाली 5 फंड कैटेगरी
साल 2025 में अब तक सबसे खराब प्रदर्शन जिन 5 म्यूचुअल फंड कैटेगरीज का रहा है, उनमें स्मॉल कैप (Small Cap Funds), टेक्नॉलजी फंड्स (Tech Funds) और फार्मा फंड्स (Pharma Funds) शामिल हैं.
म्यूचुअल फंड कैटेगरी / 2025 में अब तक का रिटर्न (YTD)
स्मॉल कैप फंड : (-) 7.31 %
टेक्नॉलजी फंड (सेक्टोरल) : (-) 6.95 %
फार्मा फंड (सेक्टोरल) : (-) 3.57 %
इंफ्रास्ट्रक्चर (थीमैटिक) : (-) 0.74 %
इन्नोवेशन (थीमैटिक) : (-) 0.68 %
2025 में सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले 5 स्मॉल कैप फंड
2025 में इक्विटी फंड्स में सबसे खराब, माइनस (-) 7.31% रिटर्न स्मॉल कैप फंड कैटेगरी का रहा है. इस कैटेगरी में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली 5 स्कीम का रिटर्न तो और कम, (-)11.14 % से (-) 15.75 % तक रहा है.
स्कीम का नाम / 2025 में अब तक का प्रदर्शन (YTD)
LIC MF Small Cap Fund (Direct Plan) : (-) 15.75 %
HSBC Small Cap Fund (Direct Plan) : (-) 15.14 %
Tata Small Cap Fund (Direct Plan) : (-) 15.03 %
Bank of India Small Cap Fund (Direct Plan) : (-) 12.62 %
Kotak Small Cap Fund (Direct Plan) : (-) 11.14 %
NFO : भविष्य के ब्लूचिप शेयरों में निवेश का मौका, कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Nifty Next 50 ETF
2025 में सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले 5 टेक्नोलॉजी फंड
2025 में खराब प्रदर्शन वाली इक्विटी फंड कैटेगरी में टेक्नोलॉजी फंड्स भी शामिल हैं. जिसका 2025 का कैटेगरी रिटर्न माइनस (-) 6.95% है. इस कैटेगरी की सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली 5 स्कीम्स का हाल आप यहां देख सकते हैं.
टेक्नॉलजी फंड का नाम / 2025 में अब तक का प्रदर्शन (YTD)
Quant Teck Fund (Direct Plan) : (-)15.57 %
Tata Digital India Fund (Direct Plan) : (-) 12.87 %
ABSL Digital India Fund (Direct Plan) : (-) 8.41 %
Kotak Technology Fund (Direct Plan) : (-) 7.82 %
HDFC Technology Fund (Direct Plan) : (-) 7.20 %
2025 में सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले 5 फार्मा फंड
2025 में खराब प्रदर्शन वाली इक्विटी फंड कैटेगरी में फार्मा फंड भी शामिल हैं. इस कैटेगरी का 2025 का रिटर्न माइनस (-) 3.57 % है. सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाले 5 फार्मा फंड्स का हाल आप यहां देख सकते हैं:
फार्मा फंड का नाम / 2025 में अब तक का प्रदर्शन (YTD)
ITI Pharma and Healthcare Fund (Direct Plan) : (-) 6.49 %
DSP Healthcare Fund (Direct Plan) : (-) 4.54 %
Quant Healthcare Fund (Direct Plan) : (-) 3.44 %
Kotak Healthcare Fund (Direct Plan) : (-) 2.46 %
LIC MF Healthcare Fund (Direct Plan) : (-) 2.33 %
(सोर्स - वैल्यू रिसर्च)
Also read :SBI Research Report : रुपये में अब तक की सबसे तेज गिरावट, 349 दिन में 85 से 90 पर पहुंचा डॉलर
इन आंकड़ों को कैसे समझें
स्मॉल कैप फंड्स हों या टेक्नोलॉजी और फार्मा फंड कैटेगरी, इनका 2025 का अब तक का रिटर्न भले ही खराब रहा हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि इनमें निवेश नहीं करना चाहिए. हमें याद रखना चाहिए कि इक्विटी फंड्स को हमेशा लंबी अवधि का निवेश माना जाता है. खास तौर पर स्मॉल कैप फंड या फार्मा और टेक जैसे सेक्टोरल फंड्स में शॉर्ट टर्म उथल-पुथल सबसे अधिक रहने का रिस्क रहता ही है. इसीलिए इन्हें रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है.
लंबी अवधि पर रखें नजर
यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि जिन म्यूचुअल फंड कैटेगरीज के शॉर्ट टर्म रिटर्न निगेटिव रहे हैं, लंबी अवधि में उन्हीं के रिटर्न पॉजिटिव भी हो सकते हैं. मिसाल के तौर पर स्मॉल कैप फंड कैटेगरी का 5 साल का सालाना रिटर्न (CAGR) 22.86 फीसदी और 10 साल का 16.21 फीसदी है. टेक फंड कैटेगरी का 5 साल का रिटर्न 15.81 फीसदी और 10 साल का 17.16 फीसदी है. फार्मा फंड कैटेगरी का 5 साल का रिटर्न 15.02 फीसदी और 10 साल का रिटर्न 11.93 फीसदी है. यानी अगर आप इक्विटी फंड्स में निवेश करना चाहते हैं तो नजरिया हमेशा लंबी अवधि का रखें. साथ ही इनमें निवेश सिर्फ उन्हीं लोगों को करना चाहिए, जो इक्विटी में निवेश से जुड़े मार्केट रिस्क को बर्दाश्त करने की क्षमता रखते हैं.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us