/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/09/mutual-funds-investment-2025-12-09-09-44-54.jpg)
mutual fund allocation : एग्रेसिव निवेशक, लंबी अवधि में ज्यादा दौलत बनाने पर फोकस करते हैं, वहीं सुरक्षित निवेश चाहने वाले सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. (Pixabay)
What Kind of Mutual Fund Portfolio Should You Hold? सही म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो चुनना इस बात पर पूरी तरह निर्भर करता है कि आप कितना जोखिम ले सकते हैं. कुछ निवेशक ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं और बाजार के उतार–चढ़ाव से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती, जबकि कुछ लोग स्थिर और लगातार मिलने वाले रिटर्न को ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए अपनी जोखिम क्षमता (Risk Profile) को समझना किसी भी निवेशक के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम (Investors Strategy) है, ताकि पोर्टफोलियो आपके लक्ष्य, जरूरत और सुविधा के अनुसार तैयार किया जा सके.
Meesho का शेयर बाजार में दमदार डेब्यू, लिस्टिंग पर दे दिया 45% रिटर्न
एग्रेसिव निवेशक, जहां लंबी अवधि में ज्यादा दौलत बनाने पर फोकस करते हैं, वहीं सुरक्षित निवेश चाहने वाले निवेशक अपने पैसे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. हर प्रकार के निवेशक के लिए अलग-अलग निवेश रणनीति और फंड एलोकेशन सही रहता है. मिरे एसेट शेयरखान ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में हाई-रिस्क, मिड/मॉडरेट-रिस्क, लो-रिस्क और नियमित आय चाहने वाले निवेशकों के लिए आदर्श म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो और हर कैटगरी में टॉप फंड की लिस्ट दी है.
म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो : रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए
लार्ज कैप फंड में एलोकेशन : 40%
टॉप फंड - Nippon India Large Cap Fund, ICICI Prudential Large Cap Fund
मिड कैप फंड में एलोकेशन : 15%
टॉप फंड - Motilal Oswal Midcap Fund, Edelweiss Mid Cap Fund Mid Cap
स्मॉल कैप फंड में एलोकेशन : 10%
टॉप फंड : Bandhan Small Cap Fund, Nippon India Small Cap Fund
फद्यलेक्सी कैप फंड में एलोकेशन : 25%
टॉप फंड - HDFC Flexi Cap Fund, Parag Parikh Flexi Cap Fund
थिमैटिक फंड में एलोकेशन : 10%
टॉप फंड - Mirae Asset Great Consumer Fund, ICICI Prudential Manufacturing Fund
म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो : मॉडरेट या लो रिस्क वाले निवेशकों के लिए
लार्ज कैप फंड में एलोकेशन : 40%
टॉप फंड : Nippon India Large Cap Fund, ICICI Prudential Large Cap Fund
लार्ज एंड मिड कैप में फंड एलोकेशन : 10%
टॉप फंड : HDFC Large & Mid Cap Fund, Bandhan Large & Mid Cap Fund
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एलोकेशन : 10%
टॉप फंड - HDFC Balanced Advantage Fund, ICICI Prudential Balanced Advantage Fund
कॉरपोरेट बॉन्ड एंड शॉट ड्यूरेशन फंड में एलोकेशन : 30%
टॉप फंड - Kotak Corporate Bond Fund, Mirae Asset Short Duration Fund
गोल्ड और सिल्वर में एलोकेशन : 10%
टॉप फंड - Mirae Asset Gold ETF / Fund of Fund, ICICI Prudential Silver ETF / Fund of Fund
Ashish Kacholia Portfolio : आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो के 5 लूजर, इस साल 63% तक आई है गिरावट
कन्जर्वेटिव पोर्टफोलियो : सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए
कॉरपोरेट बॉन्ड एंड शॉट ड्यूरेशन फंड में एलोकेशन : 70%
टॉप फंड
- Aditya Birla Sun Life Corporate Bond Fund
- ICICI Prudential Corporate Bond Fund
- Mirae Asset Short Duration Fund
- HDFC Short Term Fund
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में एलोकेशन : 20%
टॉप फंड
- ICICI Prudential Balanced Advantage Fund
- HDFC Balanced Advantage Fund
गोल्ड और सिल्वर में एलोकेशन : 10%
टॉप फंड
- Mirae Asset Gold ETF/Fund of Fund
- ICICI Prudential Silver/ETF Fund of Fund
Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर
रेगुलर इनकम के लिए पोर्टफोलियो
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में एलोकेशन : 70%
टॉप फंड
- ICICI Prudential Balanced Advantage Fund
- HDFC Balanced Advantage Fund
मल्टी एसेट्स फंड में एलोकेशन : 30%
टॉप फंड
- WhiteOak Capital Multi Asset Allocation Fund
- SBI Multi Asset Allocation Fund
(डिस्क्लेमर : यहां हमने ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी दी है. स्कीम में निवेश की सलाह ब्रोकरेज के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us