/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/30/mutual-fund-transaction-cost-sebi-rule-2025-10-30-13-31-28.jpg)
Mutual fund NFO 2025 : ये एनएफओ ऐसी थीम पर आधारित हैं जो ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसर देंगे. (Pixabay)
Mutual Fund 7 schemes to launch under NFO : म्यूचुअल फंड मार्केट में मोमेंटम बना हुआ है. अगर आप निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है. अलग अलग फंड हाउस ने 7 नए NFO (New Fund Offer) लॉन्च करने जा रहे हैं. ये न्यू फंड ऑफर इक्विटी, डेट और हाइब्रिड कैटेगरी में निवेश के नए मौके दे रहे हैं. ग्रो, फ्रैंकलिन, पीजीआईएम, बजाज फिनसर्व, डीएसपी, सैमको म्यूचुअल फंड ये स्कीम लेकर आ रहे हैं.
ये NFO ऐसे थीम पर आधारित हैं जो आने वाले समय की ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसरों को पकड़ने में मदद करेंगे. चाहे आप पहला निवेश कर रहे हों या एक अनुभवी निवेशक हों, ये नई स्कीमें आपको कम NAV पर शुरुआत करने और मार्केट की अगली तेजी का लाभ उठाने का मौका दे सकती हैं. निवेश करने से पहले हर फंड (Mutual Fund) की थीम, रिस्क प्रोफाइल और रणनीति समझना जरूरी है, और हमने आपके लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी तैयार की है, ताकि आप समझदारी से फैसला ले सकें.
क्या EMI के सिर्फ 10% SIP से भर सकते हैं होम लोन का पूरा ब्याज? 50 लाख के कर्ज पर कैलकुलेशन
Franklin India Multi-Factor
फंड हाउस : फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 24 नवंबर, 2025
कैटेगरी : थीमैटिक
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल से पहले भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : BSE 200 TRI
Bajaj Finserv Banking And Financial Services
फंड हाउस : बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 24 नवंबर, 2025
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल बैंकिंग
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 3 महीने पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Financial Services TRI
HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी
Bandhan Healthcare
फंड हाउस : बंधन म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 24 नवंबर, 2025
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल फार्मा
कम से कम निवेश : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 30 दिनों से पहले भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : BSE Healthcare TRI
DSP MSCI India ETF
फंड हाउस : डीएसपी म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 17 नवंबर, 2025
कैटेगरी : इक्विटी लार्ज एंड मिडकैप
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 3 महीने पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : MSCI India TRI
Groww Money Market
फंड हाउस : ग्रो म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 17 नवंबर, 2025
कैटेगरी : डेट मनी मार्केट
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : CRISIL Money Market A-I Index
SIP 15×15×15 strategy : कम समय में 1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एसआईपी की परफेक्ट स्ट्रैटेजी
PGIM India Multi Asset Allocation
फंड हाउस : पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 11 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 25 नवंबर, 2025
कैटेगरी : हाइब्रिड मल्टी एसेट एलोकेशन
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 90 दिनों के पहले भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI (60), CRISIL Short-Term Bond Index (20), Domestic Price of Gold (10), Domestic Price of Silver (10)
Samco Small Cap
फंड हाउस : सैमको म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 14 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 28 नवंबर, 2025
कैटेगरी : इक्विटी स्मॉल कैप
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 12 महीने के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Smallcap 250 TRI
(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us