scorecardresearch

Small vs Mid vs Large vs Flexi Cap Funds : 1 से 10 साल में किस फंड कैटेगरी ने बनाया सबसे ज्यादा पैसा? फुल कंपैरिजन

Mutual Fund Investment : क्या बता रहे हैं स्मॉल कैप, मिड कैप, लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड कैटेगरी के 1, 3, 5 और 10 साल के रिटर्न के आंकड़े? आपकी रिस्क प्रोफाइल के हिसाब से क्या है सही?

Mutual Fund Investment : क्या बता रहे हैं स्मॉल कैप, मिड कैप, लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड कैटेगरी के 1, 3, 5 और 10 साल के रिटर्न के आंकड़े? आपकी रिस्क प्रोफाइल के हिसाब से क्या है सही?

author-image
Viplav Rahi
New Update
Mutual Fund Investment Comparison – Small Cap vs Mid Cap vs Large Cap vs Flexi Cap Returns Chart in Hindi

स्मॉल कैप, मिड कैप, लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स के 1, 3, 5 और 10 साल के रिटर्न का कंपैरिजन – आपके लिए कौन सी कैटेगरी रहेगी बेहतर? (Image : Freepik)

Small vs Mid vs Large vs Flexi Cap Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले हर निवेशक के मन में एक सवाल जरूर आता है - आखिर किस तरह के म्यूचुअल फंड में पैसे लगाएं? कई बार दुविधा ये रहती है कि स्मॉल कैप फंड सही हैं या फिर मिड कैप म्यूचुअल फंड बेहतर रहेंगे? लार्ज कैप फंड में पैसे लगाने चाहिए या फिर फ्लेक्सी कैप फंड का ऑप्शन ज्यादा सही साबित होगा?

इन सवालों के जवाब कई बातों पर निर्भर हैं. इनमें एक अहम फैक्टर रिटर्न का भी है. तो आइए सबसे पहले इन सभी म्यूचुअल फंड कैटेगरी के पिछले रिटर्न के आंकड़ों को ही देखते हैं. हमने यहां स्मॉल कैप , मिड कैप , लार्ज कैप और फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी के 1 साल, 3 साल, 5 साल और 10 साल के रिटर्न के आंकड़े दिए हैं. 

Advertisment

Also read : Gold, Silver ETF में करेक्शन क्या नए इनवेस्टमेंट का मौका है? इक्विटी से क्यों अलग होनी चाहिए इनमें निवेश की रणनीति

किस फंड कैटेगरी में कितना है रिस्क

हालांकि इक्विटी फंड्स (Equity Mutual Fund) होने के कारण इन सभी कैटेगरी को वेरी हाई रिस्क (Very High Risk) इनवेस्टमेंट माना जाता है. लेकिन इनकी आपस में तुलना करें तो स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड सबसे ज्यादा रिस्की माने जाते हैं. मिड कैप फंड को स्मॉल से कम लेकिन लार्ज कैप से ज्यादा जोखिम भरा माना जाता है. फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड भी स्मॉल कैप और मिड की तुलना में बेहतर डायवर्सिफिकेशन के कारण लंबी अवधि में कम रिस्की कहे जाते हैं.

Also read : Unclaimed Money Alert : बिना क्लेम के पड़े हैं हजारों करोड़ रुपये ! कैसे पता करें उनमें कहीं आपके पैसे तो नहीं?

स्मॉल कैप फंड्स : हाई रिस्क, हाई रिटर्न

1 साल का CAGR : 0.39%
 3 साल का CAGR : 20.19%
 5 साल का CAGR : 25.63%
 10 साल का CAGR : 16.57%

स्मॉल कैप फंड्स (Small Cap Funds) कैटेगरी के आंकड़ों को देखें तो इनके 1 साल के रिटर्न पर उतार-चढ़ाव का असर पड़ा है. लेकिन 3, 5 और 10 साल में अच्छे रिटर्न मिले हैं. 5 और 10 साल में तो स्मॉल कैप फंड्स सबसे आगे रहे हैं. यानी इस कैटेगरी को 10 साल के निवेश का चैम्पियन कहा जा सकता है.

मिड कैप फंड्स : बैलेंस्ड ग्रोथ 

1 साल का CAGR : 7.17%
 3 साल का CAGR : 21.87%
 5 साल का CAGR : 23.70%
 10 साल का CAGR : 16.23%

मिड कैप फंड (Midcap Funds) कैटेगरी ने 1 साल से 10 साल तक हर अवधि में लगातार बढ़िया रिटर्न दिया है. इसके प्रदर्शन में रिस्क और रिटर्न का बेहतर बैलेंस नजर आता है. अगर 1 साल से लेकर 10 साल तक हर अवधि के रिटर्न का औसत निकालेंगे, तो यह कैटेगरी रिटर्न के मामले में टॉप पर रहेगी. 

लार्ज कैप फंड्स : उथल-पुथल के बीच भी मजबूती

1 साल का CAGR : 9.90%
3 साल का CAGR : 15.20%
 5 साल का CAGR : 16.93%
 10 साल का CAGR : 13.25%

लार्ज कैप फंड्स (Large Cap Funds) कैटेगरी ने 1 साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी कंपनियां आम तौर पर गिरावट में तेजी से नहीं टूटतीं. लेकिन लंबे समय में इस कैटेगरी का रिटर्न बाकी कैटेगरी के मुकाबले कम रहा है. लेकिन जो निवेशक इक्विटी में निवेश करते समय सबसे मजबूत कंपनियों पर ही भरोसा करना चाहते हैं, भले ही रिटर्न कुछ औसत रहें, उनके लिए यह बेस्ट कैटेगरी हो सकती है.

फ्लेक्सी कैप फंड्स: डायवर्सिफिकेशन का फायदा

1 साल का CAGR : 6.69%
 3 साल का CAGR : 16.42%
 5 साल का CAGR : 17.79%
 10 साल का CAGR : 13.78%

फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap Funds) कैटेगरी की स्कीम हर मार्केट कैप के स्टॉक्स में निवेश कर सकती हैं, इसलिए तुलनात्मक रूप से ज्यादा डायवर्सिफाइड होती है. यही वजह है कि 3, 5 और 10 साल की लंबी अवधि में इस कैटेगरी का एवरेज रिटर्न लार्ज कैप से थोड़ा बेहतर नजर आता है!

कौन जीता रिटर्न की रेस?

निवेश की अवधि

बेस्ट कैटेगरी रिटर्न

1 साल 

लार्ज कैप

3 साल

मिड कैप

5 साल

स्मॉल कैप

10 साल

स्मॉल कैप

लंबी अवधि में स्मॉल कैप और मिड कैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी का रिटर्न सबसे ज्यादा रहा. लेकिन इनमें रिस्क अधिक होता है, इसलिए इनमें निवेश करने से पहले अपनी जोखिम बर्दाश्त करने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. अगर चारों अवधि के रिटर्न का औसत निकालेंगे, तो मिड कैप फंड्स सबसे आगे नजर आएंगे.

Also read : Top 5 Flexi Cap Funds : 10 साल का CAGR 16 से 20%, 1 लाख रुपये बने 4 से 6 लाख, 10 हजार SIP से कितना बना फंड?

किसके लिए कौन सी फंड कैटेगरी सही?

रिटर्न के हिसाब से तो मिड कैप फंड्स सबसे बेहतर नजर आते हैं, लेकिन निवेशकों के रिस्क प्रोफाइल, निवेश की अवधि और रुझान के लिहाज से पसंद अलग-अलग हो सकती है. मिसाल के तौर पर अगर निवेशक तुलनात्मक रूप से सबसे कम रिस्क वाली इक्विटी फंड कैटेगरी में निवेश करना चाहते हैं और निवेश की अवधि 3 साल के आसपास है, तो लार्ज कैप बेहतर हैं.

मॉडरेट रिस्क प्रोफाइल वाले निवेशक अगर 5 साल या उससे ज्यादा अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो मिड कैप फंड कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं. अगर आप एक ही स्कीम में डायवर्सिफाइड इनवेस्टमेंट चाहते हैं और 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए होल्ड कर सकते हैं तो फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश पर विचार कर सकते हैं. फ्लेक्सी कैप का  डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो इसे बाजार की उथल-पुथल का बेहतर ढंग से सामने करने मेंं मदद करता है. लिहाजा इसे स्मॉल कैप या  मिड रिस्क की तुलना में कम रिस्की माना जाता है. 

अगर इनवेस्टमेंट होराइजन 7 साल से ज्यादा है और हाई रिस्क लेने की तैयारी है तो स्मॉल कैप फंड कैटेगरी में भी निवेश किया जा सकता है. हालांकि अपने इक्विटी पोर्टफोलियों में स्मॉल कैप फंड्स का एक्सपोजर 10-15 फीसदी से ज्यादा नहीं रखना चाहिए.  यह भी याद रहे कि इक्विटी म्यूचुअल फंड कोई भी हो, उनका पिछला रिटर्न भविष्य में जारी रहने की कोई गारंटी नहीं होती.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Mutual Fund Investment Best Mutual Funds Best Mutual Fund Schemes