scorecardresearch

Mutual Fund Performance 2025 : लार्ज कैप फंड रहे विनर, स्मॉल कैप ने किया निराश, फ्लेक्सी कैप सबसे पॉपुलर

Large Cap Funds Deliver Stability in 2025 : सालभर बाजार में उतार-चढ़ाव और सेक्टोरल रोटेशन के बीच लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को न सिर्फ बेहतर सुरक्षा दी, बल्कि रिटर्न के मामले में भी बाकी कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया.

Large Cap Funds Deliver Stability in 2025 : सालभर बाजार में उतार-चढ़ाव और सेक्टोरल रोटेशन के बीच लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को न सिर्फ बेहतर सुरक्षा दी, बल्कि रिटर्न के मामले में भी बाकी कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
CLSA India Theme Top Stocks to Buy for 2026, CLSA Picks Best 10 India Theme Stocks, India Theme Stocks, Avoid Small Cap Stocks India, India Market Hedge Strategy

Mutual fund investment trends 2025 : इस साल फ्लेक्सी कैप फंड की पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा बढ़ी है. (Freepik)

2025 Mutual Fund Year-End Review :  साल 2025 ने म्यूचुअल फंड निवेशकों को एक क्लीयर मैसेज दिया है कि स्थिरता ही असली ताकत है. सालभर बाजार में उतार-चढ़ाव और सेक्टोरल रोटेशन के बीच लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स (Large Cap Funds) ने निवेशकों को न सिर्फ बेहतर सुरक्षा दी, बल्कि रिटर्न के मामले में भी बाकी कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया. जहां लार्ज कैप फंड्स ने एक साल में औसतन 8.15% का रिटर्न दिया, वहीं स्मॉल कैप फंड्स (Small Cap Funds) निवेशकों के लिए सबसे बड़ी निराशा साबित हुए. यह साफ करता है कि 2025 में क्वालिटी, साइज और बैलेंस शीट की मजबूती हर मायने में हाई-रिस्क कैटेगरी पर भारी है. 

कैटेगरी वाइज देखें तो Large and Mid CapMulti Cap और MidCap Funds फंड्स 2–3% के दायरे में ही सिमट गए, जबकि टेक्नोलॉजी सेक्टर फंड्स में 6.79% की गिरावट ने निवेशकों की उम्मीदों को झटका दिया. इसके उलट बैंकिंग और ऑटो-ट्रांसपोर्टेशन जैसे सेक्टोरल फंड्स ने 17% से ज्यादा का दमदार रिटर्न दिया, जिससे यह साफ हुआ कि 2025 स्टॉक-सेलेक्टिव और सेक्टर-ड्रिवन साल रहा. 

Advertisment

SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

लार्ज कैप स्पेस में ICICI Prudential, Mirae Asset, Motilal Oswal और Mahindra Manulife जैसे फंड्स ने 10–11% के आसपास रिटर्न देकर साल का अंत मजबूत नोट पर किया. कुल मिलाकर, 2025 का साल यह सबक देकर गया कि अनिश्चित बाजारों में लार्ज कैप फंड्स निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद साथी साबित होते हैं.

फ्लेक्सी-कैप फंड की पॉपुलैरिटी बढ़ी 

फ्लेक्सी-कैप फंड्स (Flexi Cap Funds) का औसत रिटर्न भले ही कुछ कमजोर दिख रहा है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है. फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 12 महीनों में फ्लेक्सी-कैप फंड्स में सभी इक्विटी कैटेगरी में सबसे ज्यादा निवेश आया है. पिछले 12 महीनों में इन फंड्स में करीब 75,700 करोड़ का नेट निवेश दर्ज किया गया. इस कैटेगरी में निवेशकों ने जो खरीदा, उसमें बने रहे. 

Franklin India Flexi Cap Fund : सिर्फ 10 हजार के निवेश से मिले 17 लाख, 31 साल में 18% CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

यह दिखाता है कि निवेशक अब सिर्फ बाजार से जुड़े विकल्पों में ज्यादा पैसा नहीं लगा रहे, बल्कि ऐसे फंड भी चुन रहे हैं जो डायवर्सिफिकेशन और लचीलापन दोनों देते हैं. जैसे-जैसे म्यूचुअल फंड बैंक डिपॉजिट पर बढ़त बना रहे हैं, फ्लेक्सी-कैप फंड्स आने वाले समय में लंबी अवधि में संपत्ति बनाने की इस कहानी के केंद्र में बने रह सकते हैं.

किस इक्विटी कैटेगरी में 1 साल में कितना रिटर्न 

लार्ज कैप : 8.15%
लार्ज एंड मिड कैप : 1.96%
फ्लेक्सी कैप : 3.26%
मल्टी कैप : 1.98%
मिड कैप : 2.76%
स्मॉल कैप : -5.31%
वैल्यू ओरिएंटेड : 5.45%
ELSS : 3.52%
सेक्टोरल - आटो एंड ट्रांसपोर्ट : 17.32%
सेक्टोरल - बैंकिंग : 17.42%
सेक्टोरल - फार्मा : 0.04%
सेक्टोरल - टेक्नोलॉजी : -6.79%
थिमैटिक : 2.52%

(source : value research)

EPF : नौकरी बदलने के बाद आपने PF ट्रांसफर में कर दी देरी, इससे क्यों हो सकता है बड़ा नुकसान

रिटर्न : 1 साल में टॉप लार्ज कैप फंड्स

ICICI Pru Large Cap : 11.50%
Nippon India Index Nifty 50 : 11.40%
Mirae Asset Large Cap : 11.00%
Motilal Oswal Large Cap : 10.73%
Mahindra Manulife Large Cap : 10.59%
Bajaj Finserv Large Cap : 10.00%

(नोट : म्यूचुअल फंड की लिस्ट में सिर्फ इक्विटी कैटेगरी को लिया गया है. टॉप लार्जकैप फंड्स में इंडेक्स फंड और ईटीएफ को नहीं शामिल किया गया है.)

(नोट : यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है. यह निवेश की सलाह नहीं है. किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Mutual Fund Large Cap Funds Flexi Cap Funds Small Cap Funds