scorecardresearch

NFO : नवी एएमसी ने लॉन्च किया देश का पहला लो कास्ट निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड, सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू

Navi AMC New Fund Offer : अगर आप निवेश के लिए म्यूचुअल फंड की किसी इनोवोटिव स्कीम की तलाश में हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. नवी एएमसी ने अपने नए न्‍यू फंड ऑफर (NFO) का ऐलान किया है.

Navi AMC New Fund Offer : अगर आप निवेश के लिए म्यूचुअल फंड की किसी इनोवोटिव स्कीम की तलाश में हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. नवी एएमसी ने अपने नए न्‍यू फंड ऑफर (NFO) का ऐलान किया है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Navi AMC, Navi Nifty MidSmallcap 400 Index Fund, Innovative MidSmallcap 400 Index, NFO Alert, new fund offer, Low Cost Investing

New Fund Offer : यह इंडेक्स Nifty 500 के अंदर आने वाली मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों का संयुक्त प्रतिनिधित्व करता है. (Pixabay)

Navi Nifty MidSmallcap 400 Index Fund : अगर आप निवेश के लिए म्यूचुअल फंड की किसी इनोवोटिव स्कीम की तलाश में हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. नवी एएमसी ने अपने नए न्‍यू फंड ऑफर (NFO) का ऐलान किया है. नवी एएमसी ने निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसका उद्देश्य Nifty MidSmallcap 400 Index को ट्रैक और कॉपी करना है. 

यह NFO 24 नवंबर 2025 को खुल गया है और 5 दिसंबर 2025 को बंद होगा. यह इंडेक्स Nifty 500 के अंदर आने वाली मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों का संयुक्त प्रतिनिधित्व करता है. नवी एएमसी, जो नवी लिमिटेड (पहले नवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड) की सहायक कंपनी है.

Advertisment

NFO : DSP Mutual Fund ने लॉन्च किए 4 नए इंडेक्स फंड और ETF, मिड कैप और स्मॉलकैप में निवेश का मौका

फंड और इंडेक्स की जानकारी

यह स्कीम Nifty MidSmallcap 400 Total Return Index को फॉलो करेगी. यह एक फ्री-फ्लोट मार्केट कैप वेटेड इंडेक्स है जिसमें कुल 400 कंपनियां शामिल हैं.

150 मिड-कैप

250 स्मॉल-कैप

NFO खुलने की तारीख : 24 नवंबर, 2025

NFO बंद होने की तारीख : 5 दिसंबर, 2025

निवेश की शुरुआत : सिर्फ 100 रुपये से

एक्सपेंस रेश्यो : 0.15 फीसदी

यह इंडेक्स NSE Indices की तय की गई पद्धति के अनुसार समय-समय पर अपडेट और रीबैलेंस किया जाता है.

Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

फंड का क्या है उद्देश्य?

इस स्कीम (New Fund Offer) का उद्देश्य निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स के प्रदर्शन के अनुसार रिटर्न देना है, हालांकि ट्रैकिंग एरर के कारण थोड़े अंतर हो सकते हैंं. यह जरूरी नहीं है कि फंड अपना निवेश लक्ष्य पूरी तरह हासिल कर पाए.

क्या है इसमें खास?

1. व्यापक मिड और स्मॉल कैप एक्सपोजर : लार्ज-कैप के बाहर की 400 कंपनियों में निवेश का मौका. अलग-अलग शेयर उतार-चढ़ाव वाले हो सकते हैं, लेकिन साथ मिलकर अच्छे ग्रोथ दे सकते हैं.

2. पैसिव और कम खर्च वाला फंड : स्टॉक चुनने का कोई जोखिम नहीं, यह सिर्फ इंडेक्स को ट्रैक करता है. सामान्य मिड और स्मॉल-कैप एक्टिव फंड की तुलना में खर्च बहुत कम, जिससे रिटर्न बेहतर रह सकता है.

SBI MODS vs Fixed Deposit : एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम क्यों हो सकता है एफडी से बेहतर च्वॉइस

3. ग्रोथ की संभावना : हिस्टोरिकल चार्ट देखें तो मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स बुल मार्केट में ज्यादा CAGR दे चुके हैं. ऐसे निवेशकों के लिए सही जो लार्ज-कैप से आगे बढ़कर ज्यादा ग्रोथ चाहते हैं.

4. आसान और स्केलेबल : सिर्फ 100 रुपये से SIP या लंपसम शुरू कर सकते हैं. एक बार में ही सैकड़ों कंपनियों में डायवर्सिफिकेशन मिलता है. लॉन्ग-टर्म इक्विटी पोर्टफोलियो का अच्छा विकल्प बन सकता है.

किसे करना चाहिए निवेश?

1. वे निवेशक जिनकी जोखिम लेने की क्षमता बहुत ज्यादा है और निवेश अवधि 7 साल या उससे अधिक है.

2. वे समझदार निवेशक जो ‘कोर/सेटेलाइट’ रणनीति अपनाते हैं. कम खर्च वाला पैसिव फंड अपने सेटेलाइट हिस्से के लिए और कोर हिस्से में Nifty 50 जैसे बड़े इंडेक्स में निवेश.

3. पैसिव निवेशक : जो पारदर्शिता, कम खर्च और व्यापक डाइवर्सिफिकेशन को प्राथमिकता देते हैं, और जिन्हें एक्टिव फंड मैनेजर की स्टॉक-पिकिंग पर निर्भर नहीं रहना.

SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट

नवी एएमसी लिमिटेड के CEO, आदित्य मुल्की ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी में मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियां हमेशा सबसे आगे रही हैं. लेकिन कई निवेशकों के लिए इस सेगमेंट में विविध और कम लागत वाले तरीके से निवेश करना अभी भी मुश्किल है.

नवी निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड के जरिए हम निवेशकों को एक ही व्यापक इंडेक्स के माध्यम से इस अवसर में आसान तरीके से निवेश का मौका दे रहे हैं. हमारा लक्ष्य ऐसे पारदर्शी और नियम-आधारित उत्पाद बनाना है, जो निवेशकों को बिना किसी जटिलता के लंबे समय तक संपत्ति बनाने में मदद करें.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)

Mutual Fund Nfo New Fund Offer