/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/new-aadhaar-app-2025-11-10-09-46-37.jpg)
UIDAI का यह नया ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. (Image: Google Play Store)
Latest New Aadhaar App Launched Features UIDAI: देश के 143 करोड़ आधार होल्डर के लिए काम की खबर है. अब उनके लिए अपने आधार कार्ड को संभालना, शेयर करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को एक बड़ी राहत देते हुए नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है.
यह ऐप न सिर्फ आपके आधार कार्ड को आपके फोन में एक स्मार्ट और सुरक्षित डिजिटल रूप देता है, बल्कि इसे शेयर करने और सत्यापित करने के तरीके को भी पूरी तरह से बदल देगा. उम्मीद है, ये डिजिटल पहल लोगों को हर जगह आधार की फिजिकल कॉपी लेकर चलने की जरूरत से निजात दिलाएगी. नए ऐप के बारे में खुद UIDAI ने एक्स (X) पर किए एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है.
अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने का एक बेहतर तरीका अनुभव करें!
— Aadhaar Office UP (@UIDAILucknow) November 9, 2025
नया आधार ऐप बेहतर सुरक्षा, आसान पहुँच और पूरी तरह से कागज़ रहित अनुभव प्रदान करता है कभी भी, कहीं भी।
अभी डाउनलोड करें!
Android: https://t.co/YY1jZLVX9G
iOS: https://t.co/HlR8fWedyE#Aadhaar#UIDAI#NewAadhaarApppic.twitter.com/Ixu0WhAsZb
आइए जानते हैं कि UIDAI का न्यू आधार ऐप क्या है और इस नए ऐप में क्या-क्या खूबियां हैं? लोगों इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां पूरी डिटल चेक करें.
New Aadhaar App: क्या है न्यू आधार ऐप?
यह एक स्मार्ट आधार मोबाइल ऐप है, जो लोगों को अपनी डिजिटल पहचान ज्यादा सुरक्षित और आसान तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध कराता है. UIDAI का दावा है कि नया आधार ऐप अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है. ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. ये ऐप लोगों को पूरी तरह पेपरलेस एक्सपीरियंस देने में सक्षम है.
बताया जा रहा है कि नए आधार मोबाइल ऐप के जरिए अब लोग अपनी पहचान से जुड़ी सभी सुविधाओं का इस्तेमाल और भी आसान तरीके से कर सकेंगे. यह ऐप यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान पर पूरा नियंत्रण, कहीं भी इस्तेमाल की सुविधा और बेहतर प्राइवेसी सुरक्षा प्रदान करता है.
क्यों खास है यह नया Aadhaar ऐप?
इस नए ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य आधार कार्ड को डिजिटल तरीके से कैरी करना और पहचान साझा करना आसान और सुरक्षित बनाना है. इसमें कई खास और आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं:
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/new-aadhaar-app-1-2025-11-10-10-26-06.jpg)
बायोमैट्रिक लॉक/अनलॉक
आप अपनी बायोमैट्रिक जानकारी को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे दुरुपयोग का खतरा कम होता है.
चुनिंदा डेटा शेयरिंग
आप खुद यह चुन सकते हैं कि आधार में मौजूद कौन सी जानकारी आप सामने वाले के साथ शेयर करना चाहते हैं और कौन सी नहीं. यह प्राइवेसी के लिहाज़ से एक बड़ा कदम है.
फेस ऑथेंटिकेशन
यह ऐप फेस स्कैन के जरिए भी आधार वेरिफिकेशन की सुविधा देता है, जो सुरक्षा को और बढ़ाता है.
डिजिटल शेयरिंग
अब आप एक QR कोड के रूप में अपने आधार को किसी के साथ भी डिजिटली साझा कर सकते हैं.
आधार उपयोग का इतिहास
आप ऐप में यह भी देख सकते हैं कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया है.
पारिवारिक आधार
एक ही ऐप में आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर करके रख सकते हैं.
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/new-aadhaar-app-2-2025-11-10-10-30-31.jpg)
New Aadhaar App: न्यू आधार ऐप कहां से करें डाउनलोड
आधार कार्डहोल्डर इस नए ऐप को अपने एंड्रायड बेस्ड मोबाइल फोन और आईफोन, दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आधार नंबर जनरेट करने वाली गवर्नमेंट बॉडी UIDAI ने इसके लिए अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक शेयर किए हैं.
एंड्रायड बेस्ड मोबाइल फोन के लिए ये हैं लिंक - https://tinyurl.com/5hex3yay
आईफोन यूजर इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं न्यू आधार ऐप - https://tinyurl.com/2r43hdnr
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/10/new-aadhaar-app-launched-2025-11-10-10-08-42.jpg)
अपने फोन में न्यू आधार ऐप कैसे करें इस्तेमाल
UIDAI का यह नया ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसे इस्तेमाल करना और सेटअप करना बहुत सरल है:
डाउनलोड: सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से 'Aadhaar' नाम की इस ऐप को डाउनलोड करें.
आधार नंबर दर्ज: ऐप को जरूरी परमिशन देने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें.
फोन नंबर वेरिफिकेशन: नियमों और शर्तों को स्वीकार करने के बाद, आपको आधार से लिंक फोन नंबर को वेरिफाई करना होगा. यह जरूरी है कि वह नंबर आपके उसी फोन में मौजूद हो जिसमें आप ऐप इंस्टॉल कर रहे हैं.
फेस ऑथेंटिकेशन: वेरिफिकेशन के बाद आपको चेहरे को स्कैन करके फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
सिक्योरिटी पिन: अंत में, ऐप के लिए एक सिक्योरिटी पिन सेट करें.
इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद, आप अपने नए डिजिटल आधार को इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us