scorecardresearch

New Aadhaar App: नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना होगा आसान, 143 करोड़ लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा

New Aadhaar App to Offer Hassle Free Mobile Number and Address Update Options: 2017 के m-आधार ऐप से अलग UIDAI का नया आधार ऐप इन दिनों चर्चा में है. इसके आधिकारिक लॉन्च के साथ ही मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा शुरू हो जाएगी.

New Aadhaar App to Offer Hassle Free Mobile Number and Address Update Options: 2017 के m-आधार ऐप से अलग UIDAI का नया आधार ऐप इन दिनों चर्चा में है. इसके आधिकारिक लॉन्च के साथ ही मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा शुरू हो जाएगी.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
New Aadhaar App to officially Launch soon, New Aadhaar app, Aadhaar app update, UIDAI new Aadhaar app, Aadhaar mobile number update, Aadhaar address update online, Aadhaar offline verification, Aadhaar app features, Aadhaar face authentication, Aadhaar QR verification, How to update mobile number in new Aadhaar app, How to update address in Aadhaar app, New Aadhaar app launch date, Aadhaar app family members feature, Aadhaar biometric lock unlock, Aadhaar privacy features, New Aadhaar app benefits

वेबिनार में UIDAI टीम ने बताया कि आने वाले हफ्तों में नए आधार ऐप के आधिकारिक लॉन्च और इसकी सभी सुविधाओं के साथ आधार का डिजिटल उपयोग और भी बेहतर और सुगम हो जाएगा. (Image: X/@UIDAI)

New Aadhaar App to Simplify Mobile Number and Address Updates for Users: साल 2017 में लॉन्च हुए m-आधार ऐप से अलग UIDAI का नया आधार ऐप हाल ही में चर्चा में आया है. इस ऐप में जल्द ही बिना परेशानी मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा मिलने वाली है. 18 नवंबर को आयोजित UIDAI वेबिनार में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नए ऐप के औपचारिक लॉन्च के बाद यह सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यानी अब आधार से जुड़ा अपडेट प्रोसेस पहले से कहीं आसान, तेज और सुरक्षित होने जा रहा है.

इसी मंगलवार को आयजित वेबिनार में 250 से अधिक संस्थाओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. UIDAI ने बताया कि नया आधार ऐप सिर्फ ऑनलाइन सुविधाएं ही नहीं देगा, बल्कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन (Offline Verification) को भी बढ़ावा देगा ताकि होटल चेक-इन, आवासीय सोसाइटी में एंट्री, इवेंट एंट्री जैसे रोजमर्रा के काम बिना फोटोकॉपी दिए, सिर्फ QR-बेस्ड अथवा ऑफलाइन फेस वेरीफिकेशन से पूरे हो सकें.

Advertisment

Also read : PAN Card Decode: पैन कार्ड के हर अक्षर और अंक का क्या है मतलब, 10 अंकों में छुपे राज यहां समझिए

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि ऑफलाइन वेरीफिकेशन लोगों और संस्थाओं को एक “सुरक्षित, सुविधाजनक और प्राइवेसी-फ्रेंडली” विकल्प देता है. इससे आधार की फोटोकॉपी साझा करने की जरूरत कम होगी, जो कई बार धोखाधड़ी का कारण बनती है.

नए आधार ऐप की मुख्य खूबियां, UIDAI ने बताए फायदे

वेबिनार में UIDAI अधिकारियों ने ऐप के आने वाले फीचर्स और बदलावों की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:

परेशानी मुक्त मोबाइल नंबर और पता अपडेट

बिना लम्बी प्रक्रिया या दिक्कतों के आधार में बेसिक जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना और भी आसान होगा

एक ऐप में 5 परिवार के सदस्यों का आधार डेटा

परिवार के कई आधार कार्ड एक ही ऐप में मैनेज किए जा सकेंगे.

किस जानकारी को शेयर करना है, यूजर को पूरा नियंत्रण

संगठन को पूरी आधार जानकारी नहीं, केवल चुनिंदा डेटा शेयर किया जा सकेगा.

एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक-टैप सिक्योरिटी सिस्टम.

QR और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ऑफलाइन सत्यापन

होटल, सोसाइटी और इवेंट्स में तेज़ और सुरक्षित पहचान प्रक्रिया.

Also read: Post Office NSC : 25 लाख के सर्टिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

New Aadhaar App : आधिकारिक रुप से कब लॉन्च होगा आधार ऐप

UIDAI का नया आधार ऐप जल्द लॉन्च होने वाला है. इसके आने के बाद मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना, ऑफलाइन वेरीफिकेशन करना और प्राइवेसी कंट्रोल जैसे आधार से जुड़े काम पहले से भी ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएंगे. यह ऐप आधार उपयोगकर्ताओं के अनुभव में बड़ा सुधार लाएगा.

वेबिनार के अंत में UIDAI टीम ने बताया कि आने वाले हफ्तों में नए आधार ऐप के आधिकारिक लॉन्च और इसकी सभी सुविधाओं के साथ आधार का डिजिटल उपयोग और भी बेहतर और सुगम हो जाएगा. नए ऐप से लाखों यूजर्स को फॉस्ट अपडेट प्रासेस, बेहतर प्राइवेसी और फॉस्ट ऑफलाइन वेरीफिकेशन का फायदा मिलेगा, जो आधार इकोसिस्टम में एक अहम बदलाव साबित हो सकता है.

Aadhaar Uidai Aadhaar Card Aadhaar Card Address Update