scorecardresearch

New Labour Code : अब सिर्फ एक साल में मिलेगी ग्रेच्युईटी, नए लेबर कोड में और भी कई बड़े बदलाव

Labour Codes : देश में आज से 4 नए लेबर कोड लागू हुए. प्रधानमंत्री ने कहा - आजादी के बाद श्रमिकों के हित में किया गया यह सबसे बड़ा रिफॉर्म है. यह देश के कामगारों को बहुत सशक्त बनाने वाला है.

Labour Codes : देश में आज से 4 नए लेबर कोड लागू हुए. प्रधानमंत्री ने कहा - आजादी के बाद श्रमिकों के हित में किया गया यह सबसे बड़ा रिफॉर्म है. यह देश के कामगारों को बहुत सशक्त बनाने वाला है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
New Labor Code, New Labour Code 2025, India labour reforms, Labour code PF ESIC benefits, Equal pay for women India, Double overtime salary rules, Gratuity after one year India, Social security for workers India, Mansukh Mandaviya labour code, PM Modi labour reforms, New wage code rules, Workers rights India, Indian labour law changes, Minimum wage guarantee India, नया लेबर कोड 2025, भारत श्रम सुधार, कामगारों के नए नियम, महिलाओं को समान वेतन, ओवरटाइम पर डबल सैलरी, एक साल में ग्रेच्युटी, PF और ESIC फायदा, श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, मनसुख मंडाविया लेबर कोड, पीएम मोदी श्रम सुधार, श्रमिक अधिकार भारत, न्यूनतम वेतन गारंटी

पीएम मोदी ने कहा - इन सुधारों के जरिए एक ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा, जो भविष्य में हमारे कामगारों के अधिकारों की रक्षा करेगा और भारत की आर्थिक वृद्धि को नई शक्ति देगा. (Image: X/@mansukhmandviya)

Labour Codes come into effect: देश में आज से श्रम व्यवस्था का नया अध्याय शुरू हो गया है. केंद्र सरकार के 4 नए लेबर कोड देशभर में लागू हो गए हैं, जिन्हें आजादी के बाद श्रमिकों के हित में किए गए सबसे बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है. इन कोड्स का सीधा असर देश के 40 करोड़ से अधिक कामगारों, कर्मचारियों और एंप्लायर्स पर पड़ेगा. जहां एक ओर कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन और सेफ वर्कप्लेस की गारंटी मिलेगी, वहीं उद्योगों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और नियमों में सरलीकरण एक बड़ा कदम साबित होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक बताया है. वहीं श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि ये रिफार्म सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि श्रमवीरों के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं.

अब सिर्फ एक साल मिलेगी ग्रेच्युईटी

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने नए लेबर कोड लागू होने पर कहा कि ये सुधार सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि श्रमवीरों के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं. उन्होंने बताया कि नए लेबर कोड के तहत सभी कामगारों को समय से मिनिमम वेतन की गारंटी, युवाओं को नियुक्ति पत्र, महिलाओं को समान वेतन व सम्मान और 40 करोड़ कामगारों को सोशल सिक्योरिटी सुरक्षा की गारंटी मिल गई है. नए लेबर की सबसे खास बात यह है कि अब सिर्फ एक साल में ही उन्हें ग्रेच्युईटी का फायदा मिलेगा. यह बेनिफिट फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए है. पहले 5 साल में ग्रेच्युईटी मिलती रही है.

Advertisment

इसके अलावा 40 साल से ऊपर के श्रमिकों के लिए सालाना फ्री हेल्थ चेक, ओवरटाइम पर डबल सैलरी, जोखिम भरे काम करने वालों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सामाजिक न्याय की गारंटी कामगारों के लिए लागू हो गई है. मंडाविया ने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. 

Also read : Double Salary on Overtime: नए लेबर कोड की बड़ी पहल, ओवरटाइम करने पर मिलेगी दुगने वेतन की गारंटी

श्रमिकों के लिए आज के दिन को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि आज मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए ऐतिहासिक दिन है. हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं. यह आज़ादी के बाद श्रमिकों के हित में किया गया सबसे बड़ा सुधार है. उन्होंने कहा कि यह कामगारों को सशक्त बनाएगा, नियमों का पालन करना आसान होगा, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा मिलेगा, श्रमिकों के लिए सेफ वर्कप्लेस, समय पर वेतन, और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी.  महिलाओं और युवाओं को इस बदलाव का खास लाभ मिलेगा. यह सुधार भारत की आर्थिक वृद्धि को नई शक्ति देगा.

पीएम मोदी ने कहा कि इन कोड्स से आने वाले वर्षों में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और देश विकसित भारत की यात्रा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा. रोजगार बाज़ार में बड़ा बदलाव, कंपनियों पर सीधा असर

नए लेबर कोड के लागू होने से -

  • कंपनियों की HR नीतियां बदलेंगी
  • कर्मचारियों के PF, ESIC और ग्रेच्युटी नियमों में बड़ा बदलाव आएगा
  • कामकाजी घंटों, छुट्टियों और सुरक्षा से जुड़े मानकों में एकरूपता आएगी

बताया जा रहा है कि लेबर कोड में यह बदलाव आने वाले समय में भारत के श्रम बाजार को अधिक संगठित, सुरक्षित और उत्पादक बनाएगा.

Pf Gratuity Corpus Esic