scorecardresearch

Double Salary on Overtime: नए लेबर कोड की बड़ी पहल, ओवरटाइम करने पर मिलेगी दुगने वेतन की गारंटी

Overtime Pay Reform: अब सभी कामगारों को ओवरटाइम करने पर दोगुनी सैलरी मिलेगी. आज से लागू हुए नए लेबर कोड का सीधा फायदा देश के 40 करोड़ मजदूरों को मिलने वाला है.

Overtime Pay Reform: अब सभी कामगारों को ओवरटाइम करने पर दोगुनी सैलरी मिलेगी. आज से लागू हुए नए लेबर कोड का सीधा फायदा देश के 40 करोड़ मजदूरों को मिलने वाला है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
New Labour Code Gratuity Rules India 2025 Explained in Hindi

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने नए लेबर कोड लागू होने पर कहा कि ये सुधार सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि श्रमवीरों के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं. (Image: IE File)

Double overtime salary rules : देशभर के कामगारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि केंद्र सरकार ने 21 नवंबर, शुक्रवार से 4 नए लेबर कोड (Labour Codes) आधिकारिक रूप से लागू किए. इन नए नियमों के साथ रोजगार क्षेत्र में कई बड़े बदलाव आए हैं, जिनका सीधा फायदा 40 करोड़ मजदूरों को मिलने वाला है. सबसे बड़ी राहतों में से एक ओवरटाइम करने पर अब मजदूरों को डबल वेतन की गारंटी होगी.

कामगारों के लिए क्या बदला? श्रम मंत्री ने गिनाईं नई गारंटियां

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि नई श्रम संहिताओं के लागू होने से देश के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के जीवन में बड़ा सुधार आएगा. उन्होंने बताया कि आज से लागू नए प्रावधानों में शामिल हैं:

Advertisment
  • सभी कामगारों को समय पर मिनिमम वेतन की गारंटी
  • युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
  • महिलाओं को समान वेतन और सम्मान
  • 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का दायरा
  • फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को 1 साल बाद ग्रेच्युटी
  • 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को सालाना मुफ्त हेल्थ चेक-अप
  • ओवरटाइम पर दुगनी सैलरी
  • जोखिम वाले काम करने वालों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सामाजिक न्याय की गारंटी

मंडाविया ने कहा कि ये सुधार सिर्फ कानूनों में बदलाव नहीं, बल्कि श्रमवीरों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देंगे.

Also read : New Labour Code : अब सिर्फ एक साल में मिलेगी ग्रेच्युईटी, नए लेबर कोड में और भी कई बड़े बदलाव

इन सेक्टर्स के कामगारों को मिलेगा डबल ओवरटाइम का फायदा

एक्सपोर्ट सेक्टर वर्कर्स (Export Sector Workers)

ओवरटाइम

  • ओवरटाइम करने पर डबल वेतन मिलेगा.
  • ओवरटाइम सहमति आधारित होगा (Consent Mandatory).

अन्य प्रावधान

  • फिक्स्ड टर्म वर्कर्स को PF, ग्रेच्युटी और सभी सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट मिलेंगे.
  • 180 दिन काम के बाद सालाना छुट्टी (Annual Leave) का अधिकार.
  • समय पर वेतन, बिना मनमानी कटौती और बिना किसी वेतन सीमा के भुगतान का अधिकार.
  • महिलाओं को सहमति के साथ नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति.
  • सुरक्षा उपाय: CCTV, सुरक्षित परिवहन, सुरक्षा कर्मी आदि अनिवार्य.

टेक्सटाइल वर्कर्स (Textile Workers)

ओवरटाइम

  • ओवरटाइम पर डबल वेतन मिलेगा.

अन्य प्रावधान

  • सभी प्रवासी मजदूरों (ठेका, डायरेक्ट या स्वयं-आयोजित) को समान वेतन और PDS पोर्टेबिलिटी.
  • मजदूर 3 साल तक पुराने बकाए का दावा कर सकते हैं.
  • आसान और लचीला विवाद निपटान तंत्र.

डिजिटल, टीवी, फिल्म, स्टंट, डबिंग कलाकार (Audio-Visual & Digital Media Workers)

ओवरटाइम

  • तय समय से अधिक काम कराने पर वेतन का कम से कम दोगुना भुगतान.
  • ओवरटाइम सिर्फ वर्कर की सहमति से.

अन्य प्रावधान

  • सभी श्रमिकों को अनिवार्य नियुक्ति पत्र मिलेगा.
  • स्पष्ट रूप से पद, वेतन और सोशल सिक्योरिटी का उल्लेख.
  • समय पर वेतन की गारंटी.
  • मीडिया, OTT, फिल्म और स्टंट वर्कर्स अब पूरी तरह लेबर कोड के तहत कवर होंगे.

बीड़ी और सिगार उद्योग मजदूर (Beedi & Cigar Workers)

ओवरटाइम

  • ओवरटाइम पर डबल वेतन अनिवार्य.
  • ओवरटाइम सहमति से ही कराया जा सकेगा.

अन्य प्रावधान

  • सभी मजदूरों को न्यूनतम वेतन की गारंटी.
  • कार्य समय: 8–12 घंटे प्रति दिन, 48 घंटे प्रति सप्ताह की सीमा.
  • साल में 30 दिन काम करने पर बोनस के पात्र.
  • समय पर वेतन अनिवार्य.

एमएसएमई सेक्टर के मजदूर (MSME Workers)

ओवरटाइम

  • ओवरटाइम करने पर डबल वेतन दिया जाएगा.

अन्य प्रावधान:

  • सभी MSME वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत कवर.
  • न्यूनतम वेतन की गारंटी.
  • मूल सुविधाएँ: कैंटीन, पीने का पानी, रेस्ट एरिया.
  • मानक कार्य घंटे, भुगतान वाली छुट्टियाँ.
  • समय पर वेतन की गारंटी.
Narendra Modi Mansukh Mandaviya Labour Salaries Salaried Individuals Labour Laws Labour Reforms