scorecardresearch

NFO Alert : इस हफ्ते लॉन्च होंगी म्यूचुअल फंड की 7 स्कीम, हर एनएफओ में क्या है खास

Best upcoming NFOs in India for long-term investment : अलग अलग फंड हाउस डिफरेंट कैटेगरी में 7 नए NFO (New Fund Offer) लॉन्च करने जा रहे हैं. ये न्‍यू फंड ऑफर निवेश के नए मौके दे रहे हैं.

Best upcoming NFOs in India for long-term investment : अलग अलग फंड हाउस डिफरेंट कैटेगरी में 7 नए NFO (New Fund Offer) लॉन्च करने जा रहे हैं. ये न्‍यू फंड ऑफर निवेश के नए मौके दे रहे हैं.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Mutual Fund, NFO, New Fund Offer, NFO 2026, Mutual Fund NFO for January 2026, nfo alert, nfo news, equity mutual fund, new mutual fund schemes

Mutual fund NFO 2026 : ये एनएफओ ऐसी थीम पर आधारित हैं जो ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसर देंगे. (AI Image)

Mutual Fund 7 schemes to launch under NFO : म्यूचुअल फंड मार्केट में नया साल शुरू होने के समय भी मोमेंटम बना हुआ है. अगर आप निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है. अलग अलग फंड हाउस अलग अलग कैटेगरी में 7 नए NFO (New Fund Offer) लॉन्च करने जा रहे हैं. जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, ग्रो म्यूचुअल फंड, महिंद्रा मैन्युलाइफ म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड ये स्कीम लेकर आ रहे हैं.

ये NFO ऐसे थीम पर आधारित हैं जो आने वाले समय की ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसरों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं. चाहे आप पहला निवेश कर रहे हों या एक अनुभवी निवेशक हों, ये नई स्कीमें आपको कम NAV पर शुरुआत करने और मार्केट की अगली तेजी का लाभ उठाने का मौका दे सकती हैं. निवेश करने से पहले हर फंड (Mutual Fund) की थीम, रिस्क प्रोफाइल और रणनीति समझना जरूरी है, और हमने आपके लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी तैयार की है, ताकि आप समझदारी से फैसला ले सकें.

Advertisment

Financial Planning Alert : आज का 1 करोड़ रुपये = 20 साल बाद 40 लाख रुपये, लेकिन क्यों?

JioBlackRock Low Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट लो ड्यूरेशन 
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY Low Duration Debt Index A-I

Groww Small Cap Fund

फंड हाउस : Groww म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : स्मॉल कैप 
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Smallcap 250 TRI

New Year FD Rates : नए साल पर एफडी करने का है प्‍लान, कहां मिल रहा है कितना ब्‍याज, हर बैंक की डिटेल

JioBlackRock Short Duration Fund

फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 13 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : डेट शॉर्ट ड्यूरेशन 
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY SD Debt Index A-II

Bank of India Banking & Financial Services Fund

फंड हाउस : बैंक आफ इंडिया म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल 
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 60 दिन के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Financial Services TRI

PPF interest rate from January 2026 : पीपीएफ का लेटेस्ट रेट जारी, कितने साल में बनेगा 1 करोड़

Kotak Dividend Yield Fund

फंड हाउस : कोटक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 5 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 19 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी थीमैटिक डिविडेंड यील्ड 
कम से कम निवेश : 100 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI 

SCSS interest rate from January 2026 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 जनवरी से 8.2% ब्याज फिक्स, मंथली 20,000 रुपये कर सकते हैं इनकम

Mahindra Manulife Innovation Opportunities Fund

फंड हाउस : महिंद्रा मैन्युलाइफ म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 9 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 23 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी थीमैटिक इनोवेशन  
कम से कम निवेश : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 3 महीने से पहले भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI

Sundaram Income Plus Arbitrage Active FoF

फंड हाउस : सुंदरम म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 5 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 8 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : हाइब्रिड इनकम प्लस हाइब्रिड  
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY SD Debt Index A-II (60), NIFTY 50 Arbitrage TRI (40)

(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Mutual Fund Nfo New Fund Offer