scorecardresearch

NFO : बाजार में लॉन्च हुआ नया मल्टी कैप फंड, एबेकस म्यूचुअल फंड की पहली इक्विटी स्कीम

NFO Alert : फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में निवेशकों के साथ ही साथ एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की भी दिलचस्पी बढ़ रही है. इसी क्रम में अबेकस म्यूचुअल फंड की पहली इक्विटी स्कीम Abakkus Flexi Cap Fund सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है.

NFO Alert : फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में निवेशकों के साथ ही साथ एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की भी दिलचस्पी बढ़ रही है. इसी क्रम में अबेकस म्यूचुअल फंड की पहली इक्विटी स्कीम Abakkus Flexi Cap Fund सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Mutual Fund, NFO, New Fund Offer, NFO 2026, Mutual Fund NFO for January 2026, nfo alert, nfo news, equity mutual fund, new mutual fund schemes

Flexi Cap Fund : फ्लेक्सी कैप फंड को कम से कम 65% निवेश इक्विटी और इक्विटी-से जुड़ी योजनाओं में करना जरूरी है. (AI Generated)

Abakkus Flexi Cap Fund Open for Subscription : फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में निवेशकों के साथ ही साथ एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) की भी दिलचस्पी बढ़ रही है. इसी क्रम में अबेकस म्यूचुअल फंड की पहली इक्विटी स्कीम Abakkus Flexi Cap Fund सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है. इस स्कीम का NFO (न्यू फंड ऑफर) 8 दिसंबर से शुरू हुआ है और 22 दिसंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा. 

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम (New Fund Offer) है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी. फ्लेक्सी कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड होता है, जिसमें निवेश का विकल्प लार्ज कैप (Large Cap), मिड कैप (Mid Cap) और स्मॉल कैप (Small Cap) कंपनियों में होता है. 

Advertisment

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

स्कीम की क्या है खासियत 

इसमें किसी फिक्स कैटेगरी में निवेश की बाध्यता नहीं होती, यानी फंड मैनेजर बाजार के हिसाब से कहीं भी निवेश कर सकता है. नियमों के अनुसार, फ्लेक्सी कैप फंड को कम से कम 65% निवेश इक्विटी और इक्विटी-से जुड़ी योजनाओं में करना जरूरी है. यह एक तरह की डायनामिक इक्विटी स्कीम है, जिसमें फंड मैनेजर बाजार की स्थिति देखकर निवेश बदल सकता है, जिससे जोखिम कंट्रोल रहे और बेहतर रिटर्न मिल सकें.

NFO Alert : जियो ब्लैकरॉक का नया आर्बिट्राज फंड लॉन्च, कम रिस्क वाली इस स्कीम में क्यों करें निवेश, किनके लिए सही है ये ऑप्शन

Abakkus Flexi Cap Fund की डिटेल 

फंड का नाम: Abakkus Flexi Cap Fund
फंड हाउस : एबेकस म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपन डेट : 8 दिसंबर, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 दिसंबर, 2025
कैटेगरी : इक्विटी फ्लेक्सी कैप
न्यूनतम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : NA
एग्जिट लोड : 3 महीने पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : BSE 500 TRI

निवेश का उद्देश्य

Abakkus Flexi Cap Fund का लक्ष्य है कि इक्विटी और इक्विटी-से जुड़ी योजनाओं में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना और ग्रोथ हासिल करना. हालांकि, इस उद्देश्य को पूरा होने की कोई गारंटी नहीं है.

Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर

निवेश से जुड़ी जानकारी 

न्यूनतम निवेश राशि लंप सम (एकमुश्त निवेश) : 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में
SIP निवेश : कम से कम 500 रुपये (5 किस्तें आवश्यक)
अतिरिक्त खरीद : 100 रुपये
न्यूनतम रिडेम्पशन (निकासी) : 100 रुपये या 1 यूनिट या अकाउंट बैलेंस, जो भी कम हो
स्विच आउट : 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में

एक्सपोजर (कहां-कहां निवेश किया जा सकता है)

इक्विटी डेरिवेटिव्स (नॉन-हेजिंग उद्देश्यों के लिए) : इक्विटी एसेट्स का अधिकतम 50%
सिक्योरिटीज लेंडिंग : नेट एसेट का अधिकतम 20%
विदेशी निवेश : कुल एसेट का अधिकतम 35%
सिक्योरिटाइज्ड डेट : डेट हिस्से का अधिकतम 40%
REITs/InvITs : NAV का अधिकतम 10%, और किसी एक जारीकर्ता पर अधिकतम 5%

SBI Large Cap vs ICICI Pru Large Cap : लार्जकैप का कौन है विनर? पोर्टफोलियो और परफॉर्मेंस की तुलना

एसेट एलोकेशन

इक्विटी और इससे जुड़े विकल्प : 65% से 100%
डेट एंड मनी मार्केट : 0% से 35%
REITs / InvITs : 0% से 10%
म्यूचुअल फंड स्कीम यूनिट्स : 0% से 5%

महत्वपूर्ण जानकारी

यह अबैकस म्यूचुअल फंड की पहली स्कीम है, इसलिए इसका कोई पुराना प्रदर्शन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. निवेश करने से पहले निवेशकों को स्कीम की सभी शर्तें और जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Nfo New Fund Offer