scorecardresearch

NFO Alert : इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर में एक साथ निवेश का मौका, एक्सिस म्यूचुअल फंड की नई स्कीम लॉन्च

NFO Alert : एक्सिस म्यूचुअल फंड का एनएफओ एक ही स्कीम में इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर का डायवर्सिफाइड एक्सपोज़र उपलब्ध करा रहा है. इसमें सब्सक्रिप्शन 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक खुला है.

NFO Alert : एक्सिस म्यूचुअल फंड का एनएफओ एक ही स्कीम में इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर का डायवर्सिफाइड एक्सपोज़र उपलब्ध करा रहा है. इसमें सब्सक्रिप्शन 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक खुला है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Axis Multi-Asset Active FoF NFO Launch – Axis Mutual Fund New Multi Asset Fund Details

NFO : एक्सिस म्यूचुअल फंड का नया फंड ऑफर लॉन्च, शुक्रवार को खुल रहा सब्सक्रिप्शन. (Image : Freepik)

Axis Mutual Fund New Fund Offer : एक्सिस म्यूचुअल फंड के एक नए फंड ऑफर में सब्सक्रिप्शन शुक्रवार 21 नवंबर को खुलने जा रहा है. इस नई स्कीम का नाम है - एक्सिस मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स (Axis Multi-Asset Active Fund of Funds - FoF). यह स्कीम उन निवेशकों के लिए तैयार की गई है जो एक ही प्रोडक्ट में इक्विटी (equity), डेट (debt), गोल्ड (gold) और सिल्वर (silver) जैसे अलग-अलग एसेट्स का बैलेंस्ड एक्सपोज़र चाहते हैं. मार्केट के मौजूदा हालात और बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल में यह मल्टी-एसेट FoF निवेशकों को स्टेबल और डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है. आइए जानते हैं इस नए फंड ऑफर (New Fund Offer) से जुड़ी जरूरी बातें.

इस नई स्कीम में खास क्या है? (Multi Asset Active FoF Benefits)

Axis Multi-Asset Active FoF एक ओपन-एंडेड Fund of Fund है, यानी यह सीधे स्टॉक्स या बॉन्ड्स में नहीं बल्कि अन्य फंड्स और कमोडिटी ETFs में निवेश करेगा. इसका फायदा यह है कि निवेशकों को अलग-अलग एसेट क्लास का डायनैमिक एक्सपोज़र एक ही जगह मिलेगा.

Advertisment

 एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) की इस स्कीम के इनवेस्टमेंट मॉडल में 4-एसेट्स पर फोकस किया जाएगा - इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर. ये फंड इनमें निवेश करके मार्केट की हर स्थिति में पोर्टफोलियो को संतुलित रखने की कोशिश करेगा. फंड मैनेजर्स की टीम क्वांट मॉडल, मैक्रो इंडिकेटर्स, वैल्यूएशन और जियोपॉलिटिकल फैक्टर्स को मिलाकर एसेट अलोकेशन तय करेगी, जिससे निवेशक मार्केट के उतार-चढ़ाव के दौर में भी तुलनात्मक रूप से स्टेबल रिटर्न हासिल कर सकें.

Also read : Gold Rate Today : सोना 600 रुपये गिरकर 1,26,700 पर आया, चांदी 2,000 रुपये लुढ़की, इन फैक्टर्स का दिखा असर

FoF स्ट्रक्चर का क्या है फायदा ? (FOF Structure Benefits)

फंड ऑफ फंड्स (Fund of Funds) के इनवेस्टमेंट स्ट्रक्चर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि निवेशकों को एक ही जगह पर कई तरह की स्कीमों और थीम्स में एक्सपोजर मिल जाता है. इस मॉडल में फंड मैनेजर जरूरत पड़ने पर पोर्टफोलियो को रिबैलेंस कर सकते हैं, वह भी बिना किसी टैक्स इम्पैक्ट के.

यानी निवेशक खुद मेहनत किए बिना भी एक्टिव एसेट स्विचिंग का फायदा उठा सकते हैं. यह स्ट्रक्चर मार्केट साइकल बदलने पर तेजी से फंड को एडजस्ट करने की क्षमता देता है, जो लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना बढ़ा सकता है.

Also read : Retirement Planning : रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए कहां लगाएं पैसे? किन हाइब्रिड फंड्स में निवेश है सही

अलग-अलग एसेट्स में डायवर्सिफिकेशन

इस NFO के लॉन्च के मौके पर एक्सिस एएमसी (Axis AMC) के MD और CEO बी गोपकुमार ने कहा, “Axis Multi-Asset Active FoF निवेशकों के लिए एक ऐसा वन-स्टॉप सॉल्यूशन है जो अलग-अलग एसेट्स में डाइवर्सिफिकेशन देगा और कई प्रोडक्ट्स मैनेज करने की जटिलता से बचाएगा.” उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी, डेट और कमोडिटीज़ को मिलाकर यह स्कीम हर मार्केट साइकिल में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है और अस्थिरता (volatility) को कम करते हुए बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न (risk-adjusted returns) दे सकती है.

एक्सिस AMC के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) आशीष गुप्ता ने स्कीम की रणनीति की जानकारी देते हुए कहा, “लंबी अवधि के दौरान निवेश की सफलता का आधार एसेट अलोकेशन है. लेकिन हर निवेशक समय पर सही बदलाव नहीं कर पाता. इसी समस्या को हल करने के लिए हमने मॉडल-ड्रिवन और डिसिप्लिन्ड अप्रोच तैयार किया है.” उनका दावा है कि यह नया मल्टी-एसेट FoF इक्विटी, डेट और कमोडिटीज़ में सही मौकों की पहचान करके निवेश करते हुए रिस्क को बेहतर ढंग से मैनेज करेगा.

Also read : NFO Alert : डेट और आर्बिट्राज दोनों में निवेश करने वाले नए फंड ऑफर में क्या है खास? इस हाइब्रिड स्कीम में किन्हें करना चाहिए निवेश

NFO की बड़ी बातें (NFO Highlights)

  • स्कीम का नाम : Axis Multi-Asset Active FoF

  • कैटेगरी : Hybrid FoF (Domestic)

  • बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI (45%), NIFTY Composite Debt Index (45%), Domestic Gold Price (5%), Domestic Silver Price (5%)

  • NFO की अवधि : 21 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025

  • मिनिमम इनवेस्टमेंट : 100 रुपये

  • एक्जिट लोड (Exit Load): 12 महीने के अंदर पैसे निकालने पर : 10% तक कुछ नहीं, उससे अधिक पर 1%, 12 महीने बाद : कुछ नहीं

  • फंड मैनेजर: श्रेयान्श देवलकर,  देवांग शाह, मयंक ह्यांकी (Mayank Hyanki), आदित्य पगारिया

  • रिस्क लेवल : बहुत अधिक (Very High)

क्या अभी करना चाहिए निवेश? 

इस समय मार्केट कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहा है. पिछले दो साल के दमदार रिटर्न्स के बाद इक्विटी सेगमेंट में महंगे वैल्यूएशन दिख रहे हैं. वहीं इस साल उतार-चढ़ाव भी काफी रहा है. जबकि डेट मार्केट में ब्याज दरें स्टेबल हैं और लिक्विडिटी सामान्य हो चुकी है. दूसरी तरफ, गोल्ड और सिल्वर जैसी कमोडिटीज़ में किया गया निवेश जियो-पॉलिटिकल टेंशन और करेंसी में उतार-चढ़ाव की वजह से सेफ हेवन (safe haven) की तरह काम कर रहा है. ऐसे माहौल में केवल एक ही एसेट पर निर्भर रहना रिस्क बढ़ा सकता है.

ऐसे में मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Multi Asset Allocation Fund) के FoF में निवेश करके इस रिस्क को कुछ हद तक मैनेज किया जा सकता है. लेकिन यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि इस फंड को भी रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली है. लिहाजा, इसमें निवेश करने से पहले अपनी जोखिम बर्दाश्त करने की क्षमता को समझ लें. इस नए फंड में उन्हीं निवेशकों को पैसे लगाने चाहिए जो लंबी अवधि यानी कम से कम 2-3 साल के लिए निवेश करने की तैयारी रखते हैं. यह भी ध्यान में रखें कि नई स्कीम होने के कारण इसके पिछले प्रदर्शन के आंकड़े नहीं देखे जा सकते हैं. 

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Nfo New Fund Offer Multi Asset Allocation Fund Axis Mutual Fund