/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/28/bajaj-finserv-equity-savings-fund-nfo-review-ai-chatgpt-2025-07-28-19-55-46.jpg)
BFSI Sector NFO : भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है, और इसमें बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान रहेगा. (AI Generated Image)
Bajaj Finserv Banking and Financial Services Fund : बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड (Bajaj Finserv AMC) ने अपना एनएफओ (NFO) बजाज फिनसर्व बैंकिंग एंड फाइनेंशियल फंड लॉन्च किया है. यह फंड निवेश के लिए 10 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है, जो बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों में निवेश करेगा.
निवेश के लिए क्या होगी स्ट्रैटेजी?
इस स्कीम (New Fund Offer) का उद्देश्य लंबे समय में निवेशकों के पैसे को बढ़ाना है. यह फंड BFSI सेक्टर के कई हिस्सों में निवेश करेगा, जैसे बैंक (Banking Sector), NBFC, बीमा कंपनियां, कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियां और अन्य वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां. यह फंड मेगाट्रेंड्स रणनीति अपनाएगा, यानी आने वाले कई सालों में बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में होने वाले बड़े और लंबे समय के बदलावों पर ध्यान देगा.
इन बदलावों में शामिल हैं:
डिजिटल पेमेंट्स का बढ़ता इस्तेमाल
ज्यादा लोगों का बैंकिंग सिस्टम में शामिल होना
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाओं की बढ़ती मांग
बीमा लेने वालों की संख्या बढ़ना
फिनटेक (financial technology) में नए-नए इनोवेशन
इस तरह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा जो इस बढ़ते हुए बदलावों से फायदा उठा सकती हैं और लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकती हैं.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
BFSI : इस सेक्टर में अभी निवेश क्यों करें?
इस सेक्टर में तेज बदलाव हो रहे हैं. सरकार की नीतियों और बैंकिंग-फाइनेंस सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण इसे मजबूती मिल रही है.
शहरों और गांवों में लोग और बिजनेस अब ज्यादा लोन, बीमा और डिजिटल फाइनेंशियल सेवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं.
UPI और जन धन जैसी योजनाओं से ज्यादा लोग बैंकिंग सिस्टम से जुड़ रहे हैं. साथ ही NBFCs और फिनटेक कंपनियां भी ग्राहकों तक पहुँचने के नए तरीके ला रही हैं.
भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, और इसमें बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान रहेगा.
यह सेक्टर आने वाले समय में देश की आर्थिक ग्रोथ का मुख्य इंजन माना जा रहा है.
इस समय BFSI सेक्टर का वैल्यूएशन पिछले 14 साल के औसत से कम है, जो निवेश के लिए अच्छा अवसर माना जा सकता है.
सोर्स : Centre for Economics and Business Research (CEBR)
Compounding Magic : 18 लाख रुपये बन जाएंगे 1.8 करोड़, लेकिन कब शुरू करना होगा निवेश
किसे करना चाहिए निवेश?
वे निवेशक जिनकी रिस्क लेने की क्षमता ज्यादा हो और जिनका निवेश समय 5 साल या उससे ज्यादा हो.
वे लोग जो लंबे समय में धन बढ़ाना चाहते हैं और भारतीय फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ पर भरोसा करते हैं.
वे निवेशक जो अपने पोर्टफोलियो को विविध बनाना चाहते हैं और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एक्सपोजर जोड़ना चाहते हैं.
ऐसे निवेशक जो मार्केट के उतार–चढ़ाव को समझते हैं, सेक्टर का ट्रेंड देखते हैं और शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी सह सकते हैं, ताकि लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सके.
वे लोग जो भारत में बढ़ती वित्तीय पहुंच पर भरोसा करते हैं, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता लोन, डिजिटल बैंकिंग, बढ़ती बीमा कवरेज आदि.
यह फंड डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का छोटा हिस्सा भी बन सकता है, जिसमें बड़े मार्केट वाले फंड, डेट या हाइब्रिड फंड भी शामिल हों.
ऐसे फंड में निवेश करते समय कम से कम 5 साल या उससे अधिक का समय रखना बेहतर होता है.
HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी
फंड का एलोकेशन
बीएफएसआई रिलेटेड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े विकल्प : 80% से 100%
बीएफएसआई के अलावा इक्विटी और इक्विटी से जुड़े विकल्प : 0% से 20%
डेड और मनी मार्केट विकल्प : 0% से 20%
REITs और InvITs द्वारा जारी यूनिट्स : 0% से 10%
NFO के दौरान मिनिमम एप्लिकेशन अमाउंट : 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितना भी
SIP के लिए कम से कम 500 रुपये के 6 इंस्टालमेंट
एंट्री लोड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 3 महीने के पहले भुनाने पर 1%
(Disclaimer : हमने यह आर्टिकल जानकारी के लिए दिया है. अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि यह प्रोडक्ट आपके लिए सही है या नहीं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें. NFO के समय दिए गए लेबल और जानकारी स्कीम की शुरुआती आंतरिक समझ पर आधारित है. वास्तविक निवेश के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us